scorecardresearch
 

'मुंबई में अब डर लगता है...', टाइगर श्रॉफ पर अटैक के बाद खौफ में मीका सिंह, सरकार के आगे जोड़े हाथ

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना से मीका सिंह चिंतित हैं. सिंगर ने वीडियो पोस्ट कर मुंबई की सुरक्षा पर सवाल उठाए और सरकार से गंभीर कार्रवाई की अपील की. जानिए मीका ने क्या कहा.

Advertisement
X
टाइगर पर हमले से डरे मीका सिंह (Photo: Screengrabs)
टाइगर पर हमले से डरे मीका सिंह (Photo: Screengrabs)

Tiger Shroff Shot by Goons: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है. अब सिंगर मीका सिंह ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है. मीका ने एक वीडियो पोस्ट कर मुंबई की सुरक्षा पर सवाल उठाए और सरकार से हाथ जोड़कर अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए. उनका कहना है कि आज जो टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ है, वह कल किसी और के साथ भी हो सकता है.

‘मैं मुंबई को सबसे सेफ सिटी कहता था’, अब क्यों बदले मीका के सुर?

मीका सिंह ने वीडियो में मुंबई के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि जब वह शहर आए थे, तो लोगों से कहते थे कि दुनिया में मुंबई जैसी सुरक्षित सिटी कहीं नहीं है. यहां लोग सुबह 6 बजे तक काम करते हैं और बिना किसी झिझक के रात में भी घूम सकते हैं.

लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है. मीका के मुताबिक, त्योहारों के सीजन में हुई यह घटना एक ऐसी मिसाल बन सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

‘हाथ जोड़कर कहता हूं, प्लीज सीरियस एक्शन लें’

मीका सिंह ने सरकार से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस घटना को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को गंभीर कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Advertisement

सिंगर ने चिंता जताई कि अगर आज टाइगर श्रॉफ के साथ ऐसा हो सकता है, तो कल कोई और भी इसका शिकार हो सकता है. उनके बयान का साफ संदेश है कि लोगों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

‘सड़क पर निकलने में डर क्यों लगे?’ मुंबई की सुरक्षा पर उठाए सवाल

मीका सिंह ने अपने दूसरे संदेश में भी मुंबई की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि मुंबई को हमेशा भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता रहा है, जहां लोग खासकर महिलाएं देर रात भी बाहर निकलने, काम करने और सफर करने में सहज महसूस करती हैं.

लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. मीका का कहना है कि अपने ही शहर की सड़कों पर किसी को डर के साये में नहीं जीना चाहिए. उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और जवाबदेही तय की जाए.

टाइगर श्रॉफ के लिए की जल्द ठीक होने की दुआ

मीका सिंह ने टाइगर श्रॉफ के लिए भी शुभकामनाएं दीं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है.

Advertisement

अब सवाल यही है कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद उठ रही इन चिंताओं पर सरकार और संबंधित अधिकारी क्या कदम उठाते हैं. मुंबई की पहचान एक ऐसे शहर की रही है, जहां लोग दिन हो या रात, बेफिक्र होकर अपनी जिंदगी जी सकें. मीका सिंह की अपील भी इसी भरोसे को कायम रखने की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement