महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना. हमले में टाइगर श्रॉफ को हाथ पर चोटें आई हैं. शिंदे ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि मुंबई में किसी भी गैंग की दादागिरी सहन नहीं की जाएगी और पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी.