ऑटोमोबाइल (Automobile) उद्योग केवल यात्रा का साधन ही नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान देता है. इस उद्योग से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है. वाहन बनाने वाली कंपनियां, उनके पार्ट्स तैयार करने वाले कारखाने, सर्विस सेंटर, ड्राइवर और मैकेनिक जैसे कई क्षेत्र इससे जुड़े हुए हैं.
पिछले कुछ वर्षों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से बदलाव देखने को मिला है. पहले ज्यादातर वाहन पेट्रोल और डीजल से चलते थे, लेकिन अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर पर्यावरण के लिए बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि इनसे प्रदूषण कम होता है. इसी वजह से सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं और सब्सिडी दे रही है.
इसके अलावा आज के वाहन पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत हो गए हैं. नई कारों और बाइकों में एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिवर्स कैमरा और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक बन गई है.
हालांकि वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है. इसलिए जरूरी है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जहां संभव हो वहां सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें.
टाटा एक नई कार लाने की तैयारी में लगी हुई है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आएगी. हम बात कर रहे हैं टाटा टिगोर फेसलिफ्ट की. इस कार का डिजाइन काफी हद तक टाटा टियागो फेसलिफ्ट जैसा होने वाला है. कार के इंजन में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. ICE वर्जन के साथ ही टाटा इस कार के ईवी वर्जन को भी अपडेट करेगी.
लद्दाख उन जगहों में से एक है, जहां घूमने की प्लानिंग बहुत से लोग करते हैं. कॉलेज के शुरुआती दिनों से ही लद्दाख ट्रिप की प्लानिंग होने लगती थी. कई लोग उस वक्त ही हो आते हैं, तो कोई पहली नौकरी और कोई सेटल होने का इंतजार करते हैं. लड़का हो या फिर लड़की... लद्दाख की ट्रिप हर किसी की विश लिस्ट में एक स्पेशल स्पेस लिए घूम रही होती है.
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च हो गई है. कंपनी पिछले कई दिनों से इस कार को टीज कर रही थी. नई बलेनो में कंपनी ने नया इंजन दिया है. बलेनो फेसलिफ्ट में मारुति सुजुकी ने सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया है. इसमें ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ होने वाला है.
KIA ने शुक्रवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार के कॉन्सेप्ट को पेश किया है. किआ सिरॉस फ्लेक्स फ्यूल में कंपनी ने 1 लीटर का टर्बो इंजन इस्तेमाल किया है. हालांकि, इस कार के बार में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.
जावा येज्दी मोटरसाइकिल ने नई बाइक को लॉन्च किया है. कंपनी ने ऑल स्टार 42 बॉबर को लॉन्च किया है, जो स्टैंडर्ड बॉबर पर ही बेस्ड है. इस बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये बाइक स्टैंडर्ड बॉबर पर ही बेस्ड हैं, जो नए कलर और ग्राफिक्स के साथ आती है. इस बाइक को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रिवील किया है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की भारतीय बाजार में सेल्स बढ़ रही हैं. अगस्त महीने में ओला इलेक्ट्रिक को छोड़ दें, तो सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की सेल्स में ईयर-ऑन-ईयर इजाफा हुआ है. सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बाइक टीवीएस ने बेचे हैं. वहीं बजाज ऑटो ने टीवीएस के साथ अपना गैप कम कर लिया है. आइए जानते हैं दूसरी कंपनियों का हाल.
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा है. भले ही टाटा और महिंद्रा की सेल्स बेहतर हुई हैं, लेकिन अभी भी ये कंपनियां मारुति से बहुत पीछे हैं.
भारतीय बाजार में किआ ने अपनी प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी किआ कार्निवल का हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आती है. फिलहाल कंपनी इसे डीजल इंजन के साथ बेच रही है. फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी हाइब्रिड वर्जन की कीमत का ऐलान कर सकती है.
भारतीय बाजार में हुई अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आएगी. कयास हैं कि कंपनी इसे दो बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है, जिसमें एक लॉन्ग रेंज और दूसरी स्टैंडर्ड रेंज के साथ आएगी. भारतीय बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला एमजी कॉमेट, टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से होगा.
स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं स्कोडा ऑक्टेविया आरएस की, जिसका सेकंड बैच भारत में लॉन्च हुआ है. पहले बैच में ये कार लॉन्च से पहले ही सोल्ड आउट हो गई थी. पहले कंपनी ने इसकी 100 यूनिट्स को लॉन्च किया था. अब ब्रांड इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स लेकर आई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
रॉयल एनफील्ड ने अपनी सस्ती हिमालयन को लॉन्च कर दिया है. ये बाइक उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो हिमालयन 411 को मिस करते थे. ब्रांड ने स्क्रैम 440 वाले इंजन के साथ नई हिमालयन 440 को लॉन्च कर दिया है. ये बाइक सिर्फ एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में आती है. आइए जानते हैं नई Royal Enfield Himalayan 440 की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
अगस्त के महीने में टू-व्हीलर सेल्स ईयर-ऑन-ईयर बढ़ी है. कंपनियां त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गई हैं, लेकिन इस बीच सेल्स में एक बड़ा खेल हुआ है.
किआ ने भारतीय बाजार में अपनी पहली सीएनजी कार को पेश कर दिया है. वैसे ये कार पहले भी सीएनजी के साथ आती थी, लेकिन उस वक्त कार में डीलर फिटमेंट सीएनजी का विकल्प मिलता था. हम बात कर रहे हैं किआ कारेन्स और कारेन्स क्लैविस की, जो अब सीएनजी के साथ आएंगी. इनका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6 से है.
दोपहिया मार्केट में होंडा का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. अगस्त महीने में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 5,79,162 गाड़ियां बेची हैं.
सितंबर का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए खास है. इस महीने हमें कई बाइक और कार लॉन्च होते हुए नजर आएंगी. अगर आपका बजट 10 लाख रुपये का है और एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ खास आपको इस महीने देखने को मिल सकता है. ऐसी ही दो कारें- मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट और रेनो ट्राइबर टर्बो लॉन्च होने वाली हैं.
किआ ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो की, जो दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. इस कार में डीजल इंजन और हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलेगा. ये अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार है, जिसकी लंबाई 4.8 मीटर है. आइए जानते हैं इस दमदार एसयूवी की खास बातें.
बजाज ऑटो के लिए अगस्त 2026 बेहतरीन साबित हुआ है. एक्सपोर्ट में हुई बढ़ोतरी ने कंपनी की ओवरऑल सेल्स को मजबूत किया है. कंपनी ने अगस्त महीने में कुल 5,35,764 व्हीकल्स को बेचा है. अगस्त 2025 में ये संख्या 4,17,616 यूनिट्स पर थी. यानी कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 28 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है.
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक स्कीम का ऐलान किया है. इस स्कीम के तहत हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मौजूद गंदे टॉयलेट की जानकारी देने पर कम्यूटर्स को 1000 रुपये का फास्टैग रिवॉर्ड मिलेगा. इसके लिए लोगों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं किन लोगों को और कैसे फास्टैग रिवॉर्ड मिलेगा.
फॉक्सवैगन ने साउथ अफ्रीका में अपनी नई एसयूवी को पेश किया है. ये कार ब्राजील में आने वाली टेरा का ही बदला हुआ रूप है. वैसे फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में भी एक नई एसयूवी लाने वाली है, जो 4 मीटर से छोटी होगी. पोलो के बाद ये कंपनी की पहली कार होगी, जो इस सेगमेंट में आएगी. आइए जानते हैं फॉक्सवैगन की एसयूवी में क्या कुछ खास है.
किआ भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप कार लाने वाली है. कल यानी 4 सितंबर को कंपनी अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ रही है. अगस्त महीने में पिछले साल के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल 67 परसेंट बढ़ी है.