scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

26KM माइलेज वाली Maruti SUV के दीवाने हुए लोग... 15 लाख से ज्यादा हुई बिक्री

Maruti Suzuki Brezza
  • 1/7

मारुति सुजुकी भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. हाल में ही इस कंपनी ने एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ब्रेजा की, जो सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी का दमदार प्रोडक्ट है. इस कार की बिक्री 15 लाख के पार पहुंच गई है. इस कार ने अपने सफर की शुरुआत विटारा ब्रेजा नाम से की थी. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Brezza
  • 2/7

2016 में मार्केट में एंट्री करते ही ये कार सफल हो गई. कार की दूसरी जनरेशन ने भी इस मोमेंटम को जारी रखा और अपने सेगमेंट में एक मजबूत प्लेयर बनी रही. हाल में ही मारुति सुजुकी ने इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. उस कार को भी लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.(Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Brezza
  • 3/7

मारुति ने बताया है कि उनकी हाल में लॉन्च हुई ब्रेजा फेसलिफ्ट की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. ब्रेजा मारुति सुजुकी की पहली एसयूवी थी, जिसे कंपनी ने तैयार किया था. शुरुआत में ये कार सिर्फ डीजल में मिला करती थी. इसका सीधा मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट्स और महिंद्रा टीयूवी 300 से था. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
Maruti Suzuki Brezza
  • 4/7

बाद में कंपनी ने इस कार में 1.5 लीटर का के-सीरीज का इंजन दिया. इसे भी लोगों ने काफी पसंद किया. ये कार पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी में भी आती है. लेटेस्ट अपडेट में मारुति सुजुकी ने इस कार में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है. साथ ही सीएनजी वर्जन में कंपनी ने अंडर बॉडी किट दी है, जिससे बूट स्पेस ज्यादा मिलता है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Brezza
  • 5/7

फिलहाल मारुति सुजुकी ब्रेजा दो इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 109 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 102 बीएचपी की पावर और 139 का टॉर्क देता है. (Photo: ITG)

Maruti Suzuki Brezza
  • 6/7

इन इंजन के साथ कार 6 स्पीड मैन्यु्अल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक आता है. इस कार की कीमत 7.50 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 13.70 लाख रुपये तक जाती है. सीएनजी में ये कार 26.9 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज ऑफर करती है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Brezza
  • 7/7

भारतीय बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (हाल में ही इसका सीएनजी वेरिएंट लॉन्च हुआ है), रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और स्कोडा कायलॉक से है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement