scorecardresearch
 
Advertisement

नेपाल: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, बह गए कई मकान-ब्रिज

नेपाल: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, बह गए कई मकान-ब्रिज

नेपाल के गोरखा जिले में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है. बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन के कारण भीषण बाढ़ आ गई. इस भयानक आपदा में पेयू और बगर गांव के 35 से अधिक मकान और कई अन्य ढांचे पानी के तेज बहाव में बह गए. नदी किनारे बने रिसॉर्ट और बाजार भी पूरी तरह तबाह हो गए हैं. स्थानीय लोग अपनी आंखों के सामने अपने घरों को तिनके की तरह बहते देख बेबस और दुखी हैं. चुमके खोला में भूस्खलन होने की वजह से नदी का प्राकृतिक बहाव रुक गया था, जिसके बाद अचानक भारी बाढ़ आ गई. बाढ़ के पानी के साथ भारी मात्रा में काला मलबा बहकर आ रहा है, जिसने 340 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस आपदा से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और दर्जनों मोटर व झूले वाले पुल ध्वस्त हो गए हैं.

Advertisement
Advertisement