scorecardresearch
 

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच रियाद पहुंचे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, सऊदी रक्षा मंत्री संग की अहम बैठक

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज और पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने रियाद में उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने ईरानी हमलों की निंदा की और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की.

Advertisement
X
बैठक में ईरानी हमलों पर चर्चा हुई. (Photo: X/Saudi Arab Defence Ministry)
बैठक में ईरानी हमलों पर चर्चा हुई. (Photo: X/Saudi Arab Defence Ministry)

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की. रियाद में हुए इस हाई-लेवल मीटिंग में ईरानी हमलों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने अरब और पाक के बीच संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर भी बात की.

इस मीटिंग में मुख्य रूप से सऊदी अरब पर हाल ही में हुए ईरानी हमले की निंदा की गई. दोनों नेताओं ने इस तरह के हमले को क्षेत्र की शांति के लिए बड़ा खतरा बताया. आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान अरब के रक्षा मंत्री और मुनीर ने संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते के ढांचे पर चर्चा की. उन्होंने सऊदी किंगडम पर ईरानी हमलों को रोकने के तरीकों पर विचार किया.

सऊदी अरब और पाकिस्तान ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत और कूटनीति ही किसी भी समस्या का इकलौता हल है. दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई कि ईरान अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करेगा. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई कि ईरान समझदारी से काम लेगा और गलत अनुमानों से बचेगा.

पाक-सऊदी अरब के बीच रणनीतिक रक्षा समझौता

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच दशकों पुराना रक्षा समझौता है, जिसके तहत दोनों देश सुरक्षा और खुफिया जानकारी साझा करते हैं. इस बैठक में इस समझौते के तहत सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. बैठक में पाकिस्तानी पक्ष से मेजर जनरल मुहम्मद जवाद तारिक भी मौजूद थे.

Advertisement

इसके अलावा, सऊदी अरब के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल फैयाद बिन हमीद अल-रुवेली और रक्षा मंत्री के खुफिया मामलों के सलाहकार हिशाम बिन अब्दुलअजीज बिन सैफ भी मुलाकात का हिस्सा रहे.

यह भी पढ़ें: आसिम मुनीर तो गजब फंस गए! क्या सऊदी के लिए ईरान से लड़ेगा पाकिस्तान? इधर अफगानियों से पड़ रही मार

क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एकजुटता

प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने आसिम मुनीर की ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पूरी दुनिया की नजरें ईरान और उसके पड़ोसियों के बीच बढ़ते संघर्ष पर टिकी हैं. पाकिस्तान ने एक बार फिर सऊदी अरब की क्षेत्रीय संप्रभुता और सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement