scorecardresearch
 

'Get Out Of Hormuz...', ईरान ने उड़ाया ट्रंप का मजाक! एनिमेटेड म्यूजिक वीडियो में दिखाया 'समुद्री डाकू'

ईरान ने एक लेगो-स्टाइल एनीमेशन म्यूजिक वीडियो जारी किया है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है. वीडियो में ट्रंप को समुद्री डाकू के रूप में दिखाया गया है. इस वीडियो के जरिए ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज छोड़ने की चेतावनी दी है.

Advertisement
X
ईरान ने 'लिटिल ऑरेंज मैन' कहकर ट्रंप का मजाक बनाया. (Photo- Screengrab)
ईरान ने 'लिटिल ऑरेंज मैन' कहकर ट्रंप का मजाक बनाया. (Photo- Screengrab)

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में अब डिजिटल वॉर भी सामने आ रहा है. ईरान ने एक एनीमेशन म्यूजिक वीडियो जारी किया है, जिसके जरिए उसने अमेरिका पर निशाना साधा है. इस वीडियो के जरिए ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बनाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज छोड़ने के लिए कहा है.

ये एनिमेटेड वीडियो लेगो-स्टाइल में बनाया गया है. लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में एक लेगो कैरेक्टर दिखाया गया है जो काफी हद तक डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखता है. वीडियो में 'लिटिल ऑरेंज मैन' कहकर उनका मजाक बनाया गया है.

वीडियो में ट्रंप के कैरेक्टर को एक समुद्री डाकू के रूप में दिखाया गया है. जिसकी दाढ़ी ऑरेंज कलर की है और अंग ऑक्टोपस जैसे है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को छोड़ने को कहा

इस लेगो-स्टाइल वीडियो के साथ गाना भी ऐड किया गया है. गाने के जरिए ईरान ने अमेरिका को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को छोड़ दे और वहां से बाहर निकल जाए. एनीमेशन में ईरान और अमेरिका के बीच के संघर्ष को भी दिखाया गया है.

वीडियो में एक विशाल व्हेल दिखाई गई है, जिसे 'मोबी डिक' नाम दिया गया है. ये व्हेल ईरानी थीम पर बेस्ड है और ट्रंप के जहाज से टकराती हुई नजर आती है. वीडियो में 'होर्मुज का दरवाजा' दिखाया गया है जिसपर ईरान का कब्जा दिखाने की कोशिश की गई है.

Advertisement

इस एनिमेटेड वीडियो में ईरान ने अमेरिका के क्यूबा साथ विवाद को भी दिखाया है. वीडियो के आखिर में दिखाया गया है कि कैसे ईरान ट्रंप को हराकर कहीं दूर भेज देता है. 

यह भी पढ़ें: होर्मुज खोलने को तैयार ईरान, लेकिन परमाणु मुद्दे पर 'वेट एंड वॉच' मोड में

बता दें कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी की हुई है. ट्रंप का कहना है कि जब तक ईरान उनकी शर्तों को नहीं मानता, ये नाकाबंदी जारी रहेगी. ऐसे में ईरान ने इस वीडियो के जरिए ट्रंप को 'Get Out Of Hormuz' की चेतावनी दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement