वायरल वीडियो (Viral Video) एक ऐसा वीडियो है जो इंटरनेट पर शेयर किया जाता है देखते ही देखते वह लोकप्रिय हो जाता है. आमतौर पर वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट्स जैसे YouTube या TikTok के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से किसी वीडियो को शेयर किया जाता है.
वीडियो अपलोड करने के लिए कई वेबसाइट्स हैं जिनमें विफल ब्लॉग, फेसबुक, गूगल वीडियो, इंस्टाग्राम, जिबजाब, मेटाकैफे, न्यूग्राउंड्स, निको निको डौगा, टिक टॉक शामिल हैं (Websites use for Viral Video).
वायरल वीडियो द्वारा प्राप्त वेब ट्रैफिक, विज्ञापन रिवेन्यू का अनुमति देता है. YouTube वेबसाइट को विज्ञापन बेचकर और दिखाकर पैसा दिया जाता है. YouTube साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो की वायरल क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए "रेफरेंस रैंक" नाम के एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया जाता है. अगर वीडियो 10,000 बार देखा जा चुका है तो समझा जाता है कि वीडियो वायरल हो जाएगा. ऐसे में वीडियो को एक विज्ञापन के लिए परफेक्ट मान कर, वीडियो पोस्ट करने वाले से ई-मेल द्वारा संपर्क किया जाता है और प्रॉफिट शेयर करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट बनाया जाता है. इस तरह वीडियो शेयर करने वाले की कमाई भी हो जाती है (Viral Video Revenue).
वायरल वीडियो में कई फेक वीडियो भी होते हैं जिसे केवल कमाने का जरीया माना जा सकता है (Fake Viral Video).
चीन में उम्र गिनने का एक पारंपरिक तरीका आज भी कुछ लोगों के बीच प्रचलित है. इसमें बच्चे को जन्म के समय ही एक साल का मान लिया जाता है और चीनी नववर्ष आते ही उम्र एक साल और बढ़ जाती है. इस वजह से पारंपरिक तरीके से गिनी गई उम्र असली उम्र से दो साल तक ज्यादा हो सकती है.
Optical Illusion: चार कप और उलझे हुए पाइपों वाली इस मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन पहेली में पहचानें कि कौन-सा कप सबसे पहले भरेगा. तस्वीर को ध्यान से देखिए और 10 सेकंड में अपना जवाब दीजिए.
जापान की हिकारू सैन पिछले 8 महीने से मुंबई में रह रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत की सिर्फ कमियां दिखाने वाले वीडियो पर सवाल उठाए और कहा कि किसी देश को समझने के लिए वहां की असल जिंदगी को करीब से देखना जरूरी है.
नाना पाटेकर के निधन से अमिताभ बच्चन भी गहरे दुख में हैं. अपने पुराने दोस्त को याद करते हुए अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर कई पुराने वीडियो साझा किए, जिनमें दोनों की करीब 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक दिखाई देती है. फिल्म ‘कोहराम’ के मुहूर्त से लेकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नाना की मौजूदगी तक, इन यादों ने प्रशंसकों को भावुक कर दिया. अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा कि अब नाना का संदेश नहीं आएगा.
रात की ड्यूटी के बीच HDFC Bank के एक सिक्योरिटी गार्ड के पास उसकी पत्नी घर का बना खाना लेकर पहुंची. बंद बैंक के बाहर दोनों को साथ बैठकर खाना खाते देख सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए. X पर शेयर किए गए इस वीडियो में रिश्ते की अहमियत और छोटी-छोटी कोशिशों से प्यार जताने की झलक दिखाई देती है.
राजस्थान के अलवर जिले के ढढीकर गांव में करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी, तो कुछ लोग उसके साथ तस्वीर खिंचवाने लगे. सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और पांच लोगों ने मिलकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा. इसके बाद उसे सरिस्का के अंधेरी बफर जोन में छोड़ दिया गया. बचाव दल ने लोगों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील की.
Optical Illusion: इस मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक बड़ी बिल्ली के अंदर कई छोटी-बड़ी बिल्लियां छिपी हुई नजर आती हैं. जैसे-जैसे तस्वीर को ऊपर से नीचे की तरफ देखते हैं, बिल्लियों का आकार छोटा होता जाता है. पहली नजर में तस्वीर आसान लगती है, लेकिन ध्यान से देखने पर इसमें कई चेहरे दिखाई देते हैं.
तीन दोस्तों ने बेंगलुरु में दिल्ली के स्वाद वाले छोले-भटूरे बेचने का बिजनेस शुरू किया. सिर्फ 9 रुपये की प्लेट से शुरुआत करने वाला श्याम जी छोले भटूरे ब्रांड आज करीब 100 करोड़ रुपये की वैल्यू तक पहुंचने की कहानी के कारण चर्चा में है.
सुल्तानपुर के यूट्यूबर संजय यदुवंशी और उनके समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैलाने का आरोप लगा है. संजय समेत दर्जनों लोगों पर डॉ. आंबेडकर का चित्र फाड़ने, महापुरुषों की मूर्तियों के अपमान और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 3 नए गंभीर मुकदमे दर्ज किए गए हैं. दरअसल, संजय और उनके हजारों समर्थकों ने बीते दिन विशाल प्रदर्शन किया था. इसे 'शक्ति प्रदर्शन' के तौर पर देखा गया जिसमें अराजकता का आरोप लगा.
लद्दाख के पेट्रोल पंप पर बच्चे को पीठ पर बांधकर काम करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मां की जिम्मेदारी और काम को एक साथ संभालती महिला को देखकर लोग उसकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उसकी मदद करने की इच्छा भी जताई है.
झारखंड के किसान निशांत केरकेट्टा खेती के साथ अपने फैशन और स्टाइलिश लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. खेतों में काम करने से लेकर शानदार कपड़ों में मॉडल की तरह पोज देने तक, उनका अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले ईशान किशन का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो में वह कहते नजर आए, “एक कचौड़ी, दो समोसा, ईशान पर है पूरा भरोसा.” उनका यह मजेदार डायलॉग फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. रांची में होने वाले मुकाबले से पहले ईशान चर्चा में हैं. वह 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं.
ट्रेन में झालमुड़ी बेचने वाले एक शख्स का अनोखा अंदाज चर्चा में है. पीली शर्ट और काली टोपी पहने यह वेंडर हाथ में बोतल लेकर डांस करता नजर आ रहा है. उसके भेलपुरी बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है.
बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उसकी 21 पत्नियां हैं. भीख मांगकर गुजारा करने वाले इस शख्स को अपनी सभी पत्नियों के नाम याद नहीं हैं.
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर एक बच्चे के लगभग गंजे सिर पर तबले की तरह थाप देते नजर आ रहे हैं.
हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इंडिया गठबंधन के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता आपस में ही भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला एक-दूसरे को थप्पड़ मारने तक पहुंच गया. जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में दो कांग्रेस महिला नेताओं के बीच यह मारपीट उस समय शुरू हुई जब प्रदर्शन के दौरान आगे खड़े होने और आगे निकलने को लेकर होड़ मच गई.
बागपत में फिल्म ‘शोले’ का मशहूर सीन उस वक्त हकीकत में नजर आया, जब रूठी प्रेमिका को मनाने के लिए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. फर्क सिर्फ इतना था कि यहां वीरू की जगह विशाल था, पानी की टंकी की जगह मोबाइल टावर और बसंती की जगह सुजाता. फिल्मी अंदाज में युवक की मांग भी वही थी- प्रेमिका से शादी. घंटों चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने किसी तरह युवक को नीचे उतारा और दोनों के बीच बातचीत कराई.
गुजरात के अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले युवाओं के बीच टैटू की खास थीम चर्चा में है. कोई कैप्टन स्मित मच्छर की तस्वीर वाला टैटू बनवा रहा है, तो कहीं CWG 2030 से जुड़ी थीम नजर आ रही है.
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में अपनी मासूम बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की कार पर कुछ दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में मां और बेटी दोनों घायल हो गईं. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
सोहम चक्रवर्ती ने ओरेकल में तीन साल नौकरी करने के बाद 2016 में इस्तीफा दे दिया. करीब एक साल कैब चलाने के बाद उन्होंने कोलकाता में कलकत्ता कैप्सूल नाम से टूरिज्म बिजनेस शुरू किया. उनका दावा है कि अब वह अपनी पुरानी नौकरी से 4 से 5 गुना ज्यादा कमाते हैं.
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जोशीमठ में पेट्रोल पंप से जोगीधारा तक 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. गाड़ियों में फंसे यात्रियों को एक से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा. गेट सिस्टम के बावजूद वाहनों की लंबी कतार बनी हुई है.