scorecardresearch
 

लखनऊ: इंस्टाग्राम वाले दोस्त से हुआ झगड़ा, गुस्से में नहर में कूद गई 19 साल की लड़की, अस्पताल में तोड़ा दम

यूपी की राजधानी लखनऊ में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक दर्दनाक हादसे में बदल गई. दोस्त से झगड़े के बाद 19 साल की लड़की ने शारदा नहर में छलांग लगा दी. पुलिस ने लड़की को नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल, इस पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
X
घटना के बाद लड़की का फोन लेकर भाग गया दोस्त. (Photo: Representational)
घटना के बाद लड़की का फोन लेकर भाग गया दोस्त. (Photo: Representational)

लखनऊ में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक दर्दनाक हादसे में बदल गई. इंस्टाग्राम के जरिए बने एक दोस्त से विवाद के बाद 19 साल की लड़की ने शारदा नहर में छलांग लगा दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उस युवक की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जो घटना के वक्त युवती के साथ मौजूद था.

घटना कृष्णा नगर इलाके की है. मृतका की पहचान 19 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी. वह लखनऊ में रहकर लोगों के घरों में काम करती थी. परिवार के अनुसार, अंजलि की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए गोमती नगर में रहने वाले एक युवक से हुई थी. 

गुरुवार सुबह अंजलि घर से यह कहकर निकली थी कि वह युवक के साथ प्रयागराज जा रही है. इसी दौरान दोनों VIP रोड पर स्थित शारदा नहर के पास पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झगड़े के बाद अंजलि ने अचानक गुस्से में नहर में छलांग लगा दी.

यह भी पढ़ें: पहले हाथ जोड़े, फिर 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग... सोलापुर की फेमस बेकरी के मालिक ने किया सुसाइड

Advertisement

घटना के बाद जो जानकारी सामने आई, उसने मामले को और उलझा दिया. चश्मदीदों के मुताबिक, युवती के नहर में कूदते ही उसके साथ मौजूद युवक उसका मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी.

सूचना मिलते ही आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से अंजलि को नहर से बाहर निकाला गया. उस समय उसकी सांसें चल रही थीं. पुलिस ने बिना देर किए उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत या आरोप नहीं लगाया गया है. 

इस मामले को लेकर ACP कृष्णानगर ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. अभी तक परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है. उन्होंने तहरीर नहीं दी है. फिलहाल पुलिस इंस्टाग्राम दोस्त और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच कर रही है. सवाल यह भी है कि लड़की के नहर में कूदने के बाद युवक मोबाइल लेकर क्यों भाग.  पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement