scorecardresearch
 
Advertisement

Kejriwal E20 Protest Live: E20 पर विरोध तेज... केजरीवाल पहुंचेंगे PM हाउस, ट्रांसपोर्ट यूनियन का भी संसद मार्च

अश्विन सत्यदेव | नई दिल्ली | 04 अगस्त 2026, 10:08 AM IST

Arvind Kejriwal E20 Protest Live Updates: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पीएस हाउस तक मार्च करेंगे. बीते कल उन्होंने कहा कि, वो आज 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री के घर जाएंगे और उनसे मिलकर लोगों द्वारा साइन किए गए पिटीशन (पत्रों) को पीएम को सौपेंगे. सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि ट्रांसपोर्ट यूनियन भी E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में है.

Arvind Kejriwal E20 Protest Arvind Kejriwal E20 Protest

E20 पेट्रोल को लेकर आज का दिन काफी अहम है. देश की राजधानी दिल्ली में इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर आज बड़ा सियासी टकराव देखने को मिल सकता है. एक तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल पीएस हाउस तक मार्च का ऐलान किया है. वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट यूनियन भी E20 पेट्रोल के विरोध में संसद की ओर कूच करने की तैयारी में है. ऐसे में E20 फ्यूल को लेकर चल रही बहस आज और तेज होने की संभावना है.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि E20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने का फैसला आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है. पार्टी का आरोप है कि सरकार ने इस फैसले से पहले पर्याप्त चर्चा नहीं की और पुराने वाहनों पर इसके असर को लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया. इसी मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालेंगे.

9:46 AM (28 मिनट पहले)

E20 से घटेगा माइलेज

Posted by :- Ashwani

हाल ही में राज्यसभा में नितिन गडकरी ने कहा था कि, "E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर गाड़ियों की फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज 2% से 6% तक कम हो सकती है. इसके अलावा 2005 से 2016 के बीच बने BS-3 वाहनों को E20 पेट्रोल पर चलाने के लिए कुछ रबर के पार्ट्स और गास्केट बदलने की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उपलब्ध स्टडीज़ में E20 का गाड़ी की परफॉर्मेंस पर कोई बड़ा नकारात्मक असर नहीं पाया गया है."

यहां पढ़ें पूरी खबर: E20 से घटता माइलेज... गाड़ियों में खराबी! इथेनॉल पर गडकरी का बयान 

9:16 AM (57 मिनट पहले)

E20 पर क्यों छिड़ी है बहस?

Posted by :- Ashwani

E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल की ब्लेंडिंग होती है. केंद्र सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों को फायदा मिलेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी. वहीं सड़क से लेकर संसद तक E20 का विरोध हो रहा है. लोगों की शिकायत है कि इससे वाहनों के माइलेज में गिरावट आ रही है और पार्ट्स के खराब होने के चलते मेंटनेंस कॉस्ट भी बढ़ रहा है. 
 

9:08 AM (एक घंटा पहले)

नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट E20 कार्यक्रम में सरकार को घेरा

Posted by :- Ashwani

अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में नई दिल्ली में कॉन्स्ट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20’ कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ई20 पॉलिसी को लेकर तमाम आरोप लगाए और कहा कि, E20 से गाड़ियों का न केवल माइलेज कम हो रहा है बल्कि उनके पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं. इस दौरान उन्होंनें मंच पर एक मोटर मैकेनिक को भी बुलाया था, जिसने E20 फ्यूल से गाड़ियों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया.

पढ़ें पूरी खबर: गिरता माइलेज, डैमेज होते पार्ट्स... E20 से खराब हो रही गाड़ी?

Advertisement
Advertisement