scorecardresearch
 

Career Rashifal 4 August 2026 (करियर राशिफल): सिंह राशि वाले पेशेवर फैसले में जल्दबाजी न करें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 4 August 2026 (करियर राशिफल): सिंह राशि के जातकों को आज नए काम शुरू करने से बचना चाहिए. किसी भी पेशेवर फैसले में जल्दबाजी न करें. समझौतों को ध्यान से करें. कामकाज में निरंतरता बनाए रखें. किसी भी दबाव में आकर निर्णय लेने से बचें.

Advertisement
X
career horoscope
career horoscope

मेष राशि: सोच-समझकर लें फैसले
मेष राशि के जातकों को आज करियर और कारोबार में सतर्क रहना होगा. कामकाज में निरंतरता बनाए रखें. जरूरी चर्चाओं में हिस्सा लें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

वृष राशि: लक्ष्य समय पर होंगे पूरे
वृष राशि के लोगों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत रहेगा. निजी हितों पर ध्यान देंगे. कार्यों में तेजी बनी रहेगी. तय समय पर लक्ष्य पूरे करने में सफल हो सकते हैं. करियर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा.

मिथुन राशि: कामकाज में बढ़ेगी रफ्तार
मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी. विभिन्न कार्यों में गति आएगी. बातचीत और तालमेल बेहतर रहेगा. योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है.

कर्क राशि: करियर में मिलेगी मजबूती
कर्क राशि के लोगों का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा. करियर और कारोबार में प्रभाव बना रहेगा. पहले से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा. नई शुरुआत करने का भी अवसर मिल सकता है.

Advertisement

सिंह राशि: नए काम में जल्दबाजी न करें
सिंह राशि के जातकों को आज नए काम शुरू करने से बचना चाहिए. किसी भी पेशेवर फैसले में जल्दबाजी न करें. समझौतों को ध्यान से करें. कामकाज में निरंतरता बनाए रखें. किसी भी दबाव में आकर निर्णय लेने से बचें.

कन्या राशि: योजनाओं को मिलेगी गति
कन्या राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कार्य योजनाएं आगे बढ़ेंगी. करियर और व्यापार में नियमितता बनी रहेगी. उद्योग और कारोबार से जुड़े लोगों को सक्रिय रहना होगा. आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी.

तुला राशि: नियमों का पालन रखें
तुला राशि के जातकों पर कामकाज का दबाव बना रह सकता है. नौकरी और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. सफलता का स्तर पहले जैसा बना रहेगा. नियमों का पालन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

वृश्चिक राशि: धैर्य से मिलेगा लाभ
वृश्चिक राशि के लोगों को जरूरी चर्चाओं में पहल करनी चाहिए. योजनाओं के अनुसार काम आगे बढ़ाएं. करियर और कारोबार में धैर्य रखें. नियमित कार्यों पर ध्यान दें. व्यवस्था मजबूत रखने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

धनु राशि: गोपनीय बातें साझा न करें
धनु राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा. अपेक्षित परिणाम मिलने के संकेत हैं. जरूरी जानकारी दूसरों से साझा करने से बचें. व्यापारिक कार्यों में संतुलन बनाए रखें. व्यवस्थित तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा.

Advertisement

मकर राशि: प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
मकर राशि के लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में साहस और आत्मविश्वास बना रहेगा. पेशेवर दिनचर्या अच्छी रहेगी. अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है.

कुंभ राशि: प्रदर्शन रहेगा प्रभावशाली
कुंभ राशि के जातकों का पेशेवर प्रदर्शन अच्छा रहेगा. आर्थिक प्रयासों में तेजी बनी रहेगी. व्यापारिक योजनाएं आगे बढ़ेंगी. कार्यों पर पूरा फोकस रहेगा. मान-सम्मान और साख में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

मीन राशि: नई शुरुआत के बनेंगे योग
मीन राशि के लोगों के लिए नई शुरुआत करने का समय अनुकूल रहेगा. किए गए वादों को पूरा करने में सफल रहेंगे. कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी. कला और कौशल से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. नियमों का पालन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement