scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित शाहबेरी इलाके में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

Advertisement
X
 फर्नीचर मार्केट में भीषण आग. (Photo: Screengrab)
फर्नीचर मार्केट में भीषण आग. (Photo: Screengrab)

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित शाहबेरी इलाके में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि 8 से 10 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है और 4 से 5 फर्नीचर की दुकानों में आग लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आसपास की सड़कों पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement