ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) एक नियोजित शहर है जो उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है. यह शहर 1976 के यूपी औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम के तहत क्षेत्र के विस्तार के रूप में बनाया गया था. राजधानी नई दिल्ली से 30 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से शहरों के बीच यात्रा करने में लगभग 30 मिनट लगते हैं. शहर का प्रशासन ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) करता है. यह उत्तर प्रदेश में मेरठ मंडल का हिस्सा है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एंबुलेंस को ट्रैफिक जाम से निकालने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन फास्ट' शुरू किया है. इसमें एंबुलेंस को अब 24 घंटे ट्रैफिक सहायता मिलेगी. एंबुलेंस के रास्ते की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी पहले से चौराहों पर ट्रैफिक क्लियर कराएंगे. इसके लिए 9218891716 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.
ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक में 10.24 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला कर्मचारी ने छह अधिकारियों की यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ग्राहकों के खातों और एफडी से रकम निकाली. CBI ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक से खाताधारकों के करीब ₹22 करोड़ रुपये गायब होने का मामला सामने आया है. नोएडा पुलिस ने बताया कि अब तक 37 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है.
ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा से करीब ₹35 करोड़ की रकम कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है. ग्राहकों का आरोप है कि उनकी FD समय से पहले बंद कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई. किसी ने खाते से ₹39 लाख गायब होने की शिकायत की, तो किसी का बैलेंस ₹87-88 लाख से घटकर ₹1 लाख रह गया.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में खाताधारकों के करोड़ों रुपये कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है. एक खाताधारक के खाते में 94 लाख रुपये की जगह सिर्फ 16 हजार रुपये मिले, जबकि दूसरे खाते से 1.29 करोड़ रुपये गायब होने का आरोप है.
ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक की सेक्टर पाई-1 शाखा में खाताधारकों की करोड़ों रुपये की रकम कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है. एक खाते में 94 लाख की जगह 16 हजार रुपये मिले. पुलिस ने 16 शिकायतों के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ग्रेटर नोएडा के पीएनबी बैंक में करोड़ों रुपये की एफडी गायब होने का मामला सामने आया है. कई ग्राहकों के खातों से बिना इजाजत एफडी तोड़े जाने का आरोप बैंक कर्मचारियों पर लगा है. पुलिस को एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें मिली हैं. मामले की जांच पुलिस और बैंक की एंटी करप्शन टीम मिलकर कर रही है.
ग्रेटर नोएडा स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, एक दिन पहले मां ने उसे डांटा था, लेकिन घटना की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण का स्तर 200 से ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली-NCR में GRAP का पहला चरण लागू कर दिया गया है. तंदूर में कोयले और लकड़ी के उपयोग पर रोक, सड़क की मैकेनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है. विभाग ने कई साइटों का निरीक्षण कर उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह लेन के अंडरपास का मुख्य निर्माण पूरा हो चुका है. अब मार्किंग, लाइटिंग और पेंटिंग का काम चल रहा है. प्राधिकरण इसे दिवाली से पहले यातायात के लिए खोलने की तैयारी में है.
ग्रेटर नोएडा की निराला एस्पायर सोसाइटी में डांडिया कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. महिलाओं से बदसलूकी का विरोध करने पर थार सवार आरोपियों ने सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़ दिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाकर भागने की कोशिश की. इस दौरान कई लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
दशहरे और मूर्ति विसर्जन के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. घर से निकलने से पहले जान लें कि किन मार्गों पर रोक है और कहां से जा सकेंगे.
ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के रहस्यमयी मामले में पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि परिवार के सदस्यों की जान नूडल्स खाने या फूड पॉइजनिंग के कारण हुई है, लेकिन पुलिस ने अब इस एंगल को पूरी तरह से नकार दिया है. पुलिस तफ्तीश में यह बात साफ हो गई है कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का नहीं बल्कि सामूहिक आत्महत्या का है.
ग्रेटर नोएडा में 5 लोगों की मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक महेश की दो बहनों और उनके बहनोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह कार्रवाई मृतक महेश के साले द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है. शिकायत में तीनों आरोपियों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया गया है.
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में महेश का वॉइस नोट जांच का अहम हिस्सा बन गया है. ऑडियो में उसने अपनी दो बहनों और एक बहनोई पर परिवार की मौत का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है. पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ के सेवन के संकेत मिले हैं. विसरा रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी.
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस ने संपत्ति विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों में मृतका ललिता की दो ननदों और जीजा को गिरफ्तार किया है. वहीं ललिता के भाई और महेश के साले ने आकाश ने बड़ा दावा किया है.
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान शेखर, सुनीता और सपना के रूप में हुई है.
ग्रेटर नोएडा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई की है. एनसीबी की टीम ने क्षेत्र में चलाई जा रही एक सीक्रेट ड्रग्स लैब का भंडाफोड़ किया है. यह गुप्त लैब किराए के मकानों में छिपकर चलाई जा रही थी, जहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाओं और ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा था. इस स्पेशल रेड के दौरान एनसीबी ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को पुलिस ने सुसाइड बताया है. मौत से पहले महेश ने मोबाइल में वॉइस नोट रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी दो बहनों और एक बहनोई पर परिवार की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया.
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया. मृतक महेश के साले की शिकायत पर उसकी दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.
NCB ने ग्रेटर नोएडा के जहांनाबाद कादलपुर गांव में ड्रग्स बनाने वाली दो गुप्त लैब पकड़ी हैं. यहां से 379.740 किलो एम्फेटामाइन युक्त सामग्री और 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन बरामद हुआ. NCB के मुताबिक, इस सामग्री से करीब 56 किलो तैयार क्रिस्टलीय एम्फेटामाइन बनाई जा सकती थी.