scorecardresearch
 

ये वरमाला है या दही हांडी! दूल्हा-दुल्हन को देख लोग बोले-क्या चल रहा है

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दूल्हा-दुल्हन के वरमाला का सीन नजर आता है, लेकिन पूरा नजारा दही-हांडी जैसा लग रहा है. दोनों को कंधों पर उठाकर इतना ऊंचा कर दिया गया कि यह पल किसी खेल जैसा महसूस होने लगा और लोगों को दही-हांडी की याद दिला गया.

Advertisement
X
ये वरमाला नहीं, दही हांडी जैसा सीन लग रहा था (Photo:X/@Shunyta_007)
ये वरमाला नहीं, दही हांडी जैसा सीन लग रहा था (Photo:X/@Shunyta_007)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है. इस वीडियो की शुरुआत एक सामान्य शादी की तरह होती है, जहां सजा-धजा मंडप, रंग-बिरंगी लाइट्स और दूल्हा-दुल्हन की एंट्री सब कुछ पारंपरिक नजर आता है. पहली नजर में यह किसी आम शादी का दृश्य लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में पूरा माहौल बदल जाता है.

शादी हर इंसान के जीवन का एक बेहद खास पल होती है. लोग इसे यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं. हर रस्म को खास बनाने की चाह में कोई कमी नहीं छोड़ी जाती. हालांकि, आज के दौर में सोशल मीडिया और वायरल होने की चाह ने शादियों के अंदाज को भी काफी बदल दिया है. अब कई बार रस्मों को इस तरह से किया जाता है कि वे अलग दिखें और लोगों का ध्यान खींचें.

क्या दिखा वरमाला में

इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. सीन वरमाला का है, जो शादी की सबसे अहम रस्मों में से एक मानी जाती है. आमतौर पर इस दौरान हल्की-फुल्की मस्ती होती है, जैसे दूल्हे के दोस्त उसे थोड़ा ऊपर उठा लेते हैं ताकि दुल्हन आसानी से वरमाला न पहना सके. कभी-कभी दुल्हन के साथ भी ऐसा किया जाता है, लेकिन यह सब सीमित स्तर तक ही होता है.

Advertisement

लेकिन इस वीडियो में मामला कुछ ज्यादा ही अलग नजर आता है. यहां दूल्हा और दुल्हन दोनों को कंधों पर उठाकर इतनी ऊंचाई तक पहुंचा दिया जाता है कि पूरा नजारा दही-हांडी जैसा लगने लगता है. दोनों पक्षों के लोग उन्हें ऊपर उठाकर मानो एक प्रतियोगिता जैसा माहौल बना देते हैं.

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती है, यह सीन थोड़ा जोखिम भरा भी लगने लगता है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह जरूर महसूस होता है कि जरा सी चूक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती थी.

वरमाला है या दही हांडी

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किए, तो कुछ ने इसे जरूरत से ज्यादा दिखावा और जोखिम भरा बताया. किसी ने इसे 'दही हांडी' जैसा सीन कहा, तो किसी ने इसे 'कुश्ती' या 'सर्कस' जैसा बताया. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या शादियों में सादगी अब पीछे छूटती जा रही है.कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है कि क्या वायरल होने की होड़ में शादियों का अंदाज जरूरत से ज्यादा बदलता जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement