scorecardresearch
 

1 डॉलर देकर मर्दों के सैलून में कराया फेस मसाज, रूसी महिला ने बताया कैसा रहा अनुभव

रूस की एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने दिल्ली के पुरुषों के सैलून में सिर्फ 1 डॉलर देकर फेस मसाज कराई. उनका अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
X
रूस की ट्रैवल इन्फ्लुएंसर केल्यूबा लिउबोव ने ये वीडियो शेयर किया (Photo:Insta/kelyuba's)
रूस की ट्रैवल इन्फ्लुएंसर केल्यूबा लिउबोव ने ये वीडियो शेयर किया (Photo:Insta/kelyuba's)

भारत में नाई की दुकान सिर्फ बाल कटवाने की जगह नहीं होती. यहां कुर्सी पर बैठने के बाद कई बार ग्राहक हेयरकट से ज्यादा फेस मसाज और सिर की मालिश का इंतजार करता है. कोई एसी सैलून में इस सुख का आनंद लेता है, तो कोई गली के कोने वाली दुकान या पेड़ की छांव में बैठे बार्बर के हाथों का कमाल देखता है. अब भारतीय सैलून का यही देसी अंदाज विदेशियों को भी लुभाने लगा है.

रूस की ट्रैवल इन्फ्लुएंसर केल्यूबा लिउबोव ने भी सोचा कि जब भारत आए हैं तो देसी सैलून का अनुभव क्यों न लिया जाए. बस फिर क्या था. वह दिल्ली के एक पुरुषों के सैलून में पहुंच गईं और करीब 1 डॉलर (करीब 85 रुपये) में फेस मसाज करवा डाली. अब उनका यही अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में बार्बर पहले बड़े आराम से उनके बाल क्लिप से पीछे बांधता है, फिर क्रीम लगाकर चेहरे की मसाज शुरू कर देता है. इस बीच दुकान में मौजूद लोग भी समझ जाते हैं कि आज का दिन थोड़ा अलग है. कोई आईने के सामने उनके साथ सेल्फी लेने लगता है, तो बाकी ग्राहक भी उत्सुकता से पूरा नजारा देखते रहते हैं. दिलचस्प बात यह रही कि लिउबोव पूरे समय बिल्कुल सहज नजर आती हैं और बिना किसी झिझक के अपना स्किन केयर सेशन पूरा करवाती हैं.

Advertisement

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Liubov (@kelyuba)

वीडियो शेयर करते हुए लिउबोव ने लिखा कि नई दिल्ली में फेस मसाज करवाना अपने आप में एक अलग अनुभव है. उनके चेहरे की मुस्कान भी यही बता रही थी कि देसी बार्बर के हाथों का जादू उन्हें पसंद आया.

केल्यूबा इन दिनों भारत घूम रही हैं. उनके इंस्टाग्राम पर ताजमहल, पुरानी दिल्ली की गलियां, गुरुद्वारे, मंदिर और कई मशहूर पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिलती है. उन्होंने अपनी पोस्ट में भारत को सुरक्षित जगह भी बताया है और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Liubov (@kelyuba)

वीडियो पर लोगों ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने लिखा कि दिल्ली में इतने लग्जरी सैलून छोड़कर आखिर यही दुकान क्यों? तो किसी ने मजाक किया कि आज तो बार्बर की दुकान की किस्मत खुल गई. वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें भारत में घूमते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement