विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) एक फिल्म फिल्ममेकर और लेखक हैं. वह लखनऊ में जन्मे और पले-बढ़े भारतीय मेडिकल प्रोफेशनल भी हैं. उन्होंने साल 2006 में गोरखपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. मेडिकल क्षेत्र में काम करने के दौरान उनका परिचय उत्तराखंड के कैंची धाम और नीम करोली बाबा की शिक्षाओं से हुआ. इसी अनुभव को वह करीब दो दशकों तक अपने साथ लेकर चले और बाद में इसी से हनुमान अंश फिल्म की कहानी लिखी और फिल्म बनाई. हनुमान अंश विशाल चतुर्वेदी की बतौर फीचर फिल्म निर्देशक पहली बड़ी फिल्म है, 2026 में रिलीज हुई.
फिल्ममेकिंग से पहले और उसके साथ विशाल चतुर्वेदी कंटेंट निर्माण तथा अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से भी जुड़े रहे हैं. उन्हें लेखक, शोधकर्ता और शेफ के रूप में भी काम करने वाला प्रोफेशनल बताया गया है. भारतीय भोजन और घरेलू खानपान से जुड़ी उनकी रुचि उनके अन्य कामों में भी दिखाई देती है.
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं. इन 9 हफ्तों में फिल्म का कारोबार 328 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. इस बीच डायरेक्टर अपनी सिंगिंग को लेकर चर्चा में है.
संगीतकार धीरेंद्र मुलकलवार की ‘हनुमान अंश’ तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है. कैंची धाम की यात्रा के बाद उन्हें फिल्म का ऑफर मिला. इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में उन्होंने इसका खुलासा किया.
'हनुमान अंश' के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से अपील की है कि कैंची धाम जाने से पहले वे वहां के हालात के बारे में जानकारी ले लें. उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है जब भारी भीड़, लंबे ट्रैफिक जाम और नीम करोली बाबा में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण उत्तराखंड के इस धाम और आस-पास की सड़कों पर दबाव बढ़ गया है.
करीब 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में 414 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि क्या सीक्वल का बजट बढ़ेगा और फिल्म में VFX या AI का कितना इस्तेमाल होगा.
हनुमान अंश की सफलता के बाद फैंस को नीम करोली बाबा पर सीरियल भी देखने को मिलेगा. सोनी टीवी ने शो की अनाउंसमेंट की है. हालांकि अभी स्टारकास्ट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है.
फिल्म हनुमान अंश की टीम को दिल्ली के गांधी स्मृति में बीजेपी नेता विजय गोयल ने सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई, जिसमें डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, अभिनेता शोभिनव सत्य और बाल कलाकार विहान शेडगे मौजूद थे.
PM Modi ने दिल्ली में ‘हनुमान अंश’ का फेमस ‘पार्वती’ गाना सुना. सिंगर साधु तिवारी ने भजन पेश किया और पीएम खंजरी बजाते नजर आए. इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के निधन से फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी को गहरा सदमा लगा है, जो उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट में कास्ट करने वाले थे. डायरेक्टर ने पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया है.
21 साल की अनुप्रिया नागर ने ज्यूरिख की ड्रीम जॉब छोड़कर ‘हनुमान अंश’ में 50 लाख रुपये लगाए. नीम करोली बाबा से जुड़ी इस फिल्म ने उनकी जिंदगी कैसे बदल दी, जानिए पूरी कहानी.
'हनुमान अंश’ की 100 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर पर प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने सफाई दी है. फिल्म 366 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है और मेकर्स इसे थिएटर में ज्यादा समय तक चलाना चाहते हैं.
सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये से थोड़े ज्यादा बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 47 दिनों में 366.45 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं. प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने 50 लाख लगाए थे और उन्हें 50 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद है.
फाइनेंसरों के भागने से लेकर लीड एक्टर की बीमारी तक, कई चुनौतियों के बावजूद फिल्म 'हनुमान अंश' आज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. नीम करोली बाबा के भक्तों और चमत्कारिक घटनाओं के सहारे बनी इस हिट की कहानी किसी फिल्मी चमत्कार से कम नहीं है.
2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. तीन महिला प्रोड्यूसर्स के 60-60 लाख के निवेश वाली फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए और अब OTT प्लेटफॉर्म्स की नजर भी इस पर है.
सिर्फ 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. शोभिनव सत्या के किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी है.
Rambola Movie Controversy: 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक सफलता के बाद गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया, जो महाकवि तुलसीदास के जीवन और संघर्ष पर आधारित होगी. लेकिन फिल्म के टाइटल 'रामबोला' पर विवाद छिड़ गया है.
फिल्म हनुमान अंश की मेगा-ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने तुलसीदास पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म महावीर जैन फिल्म्स कंपनी प्रोड्यूस करने वाली है.
राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने के अपने अनोखे तरीके के बारे में बताया. नीम करौली बाबा पर आधारित कहानी को डेवलप करते समय उन्होंने डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करने के बजाय हाथ से लिखना पसंद किया.
सिनेमाघरों में इस समय फिल्म 'हनुमान अंश' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस बीच डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो सनी देओल के हनुमान जी वाले किरदार पर बात कर रहे हैं.
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने शुरुआती दिक्कतों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है.
फिल्म हनुमान अंश का दीवाना अब पूरा बॉलीवुड हो चला है. नीम करोली बाबा के किरदार में एक्टर शोभिनव सत्य ने जो काम किया, वो सभी के दिलों में बस गया. उनके को-स्टार चंदन आनंद भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.
नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए कोई फीस नहीं ली थी. साथ ही खास नियमों का पालन किया था.