तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय करती हैं. वह 1999 की मिस चेन्नई पेजेंट की विजयेता हैं (Trisha Krishnan Miss Chennai 1999).
तृषा का जन्म 4 मई 1983 को चेन्नई में हुआ था (Trisha Krishnan Born). उनके पिता का नाम कृष्णन अय्यर और मां का नाम उमा हैं. वह एक पलक्कड़ तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं (Trisha Krishnan Parents).
उन्होंने चर्च पार्क, चेन्नई में सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में एथिराज कॉलेज फॉर विमेन (चेन्नई) में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स किया (Trisha Krishnan Education).
पढ़ाई के बाद तृषा ने मॉडलिंग में कदम रखा और कई प्रिंट और टेलीविजन विज्ञापनों में अभिनय किया. जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे (Trisha Krishnan Modelling).
उन्होंने 2002 की फिल्म मौनम पेसियाधे से अपने करियर की शुरुआत की. उनकी फिल्मों में सामी (2003), घिल्ली (2004), आरू (2005), वर्शम (2004), नुव्वोस्तानांते नेनोददंताना (2005), अथाडु (2005), आदावरी मटलकु अर्धलु वेरुले (2007), वर्शम, नुव्वोस्तनांते नेनोददंताना, आदावारी मतालकु अर्धलु वेरुले, अभियुम नानम (2008), विन्नैथांडी वरुवाया (2010), कोडी (2016), '96 (2018), और पोन्नियिन सेलवन: I (2022) शामिल है (Trisha Krishnan Movies). फिल्म खट्टा मीठा (2010) से उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत की (Trisha Krishnan Hindi Movie).
उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार - तमिल और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - तमिल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है (Trisha Krishnan Awards).
तमिलनाडु सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा को विजय के माता-पिता के साथ पहली पंक्ति में बैठाया गया था. पीली साड़ी पहने तृषा को विजय के राष्ट्रीय ध्वज फहराने और परेड का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें सलामी करते हुए देखा गया. सरकारी कार्यक्रमों में तृषा की लगातार मौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दे दी है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय अपने पहले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान थलपति के माता-पिता के साथ उनकी करीबी दोस्त तृषा भी समारोह का हिस्सा बनीं. तृषा की मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय ने चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराया. समारोह में उनके माता-पिता और खास दोस्त तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं. तृषा विजय के माता-पिता के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठी नजर आईं. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों की दोस्ती ने लोगों का ध्यान खींचा, जबकि तृषा के पारंपरिक साड़ी लुक की भी खूब चर्चा हुई.
विजय के पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा की मौजूदगी और उनका सादगी भरा लुक चर्चा में है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि समारोह का यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?
एक्ट्रेस तृषा को लेकर AIADMK नेता और पूर्व मंत्री आरबी उदयकुमार की टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है. उन्होंने अभिनेता विजय पर निशाना साधते हुए तृषा का जिक्र किया, जिसके बाद मदुरै में तृषा के फैंस ने विरोध किया और कई जगह पोस्टर लगाए. TVK के एक पदाधिकारी ने भी उदयकुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
विपक्ष नेता उदयनिधि स्टालिन ने तृषा के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे काफी बवाल खड़ा हुआ था. अब एक्ट्रेस ने इस विवाद के बाद, पहली बार अपना रिएक्शन शेयर किया है.
जो समाज पुरुषों के आपसी झगड़ों में बार-बार महिला की गरिमा पर चोट करता है, वह सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित रखने में नाकाम नहीं हुआ है, बल्कि उसने खुद को भी नीचा गिरा लिया है.
उदयनिधि स्टालिन को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी किरुथीगा भी चर्चा में आ गई हैं. बता दें कि किरुथीगा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. वो कई फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं.
उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की.
तृषा पर कथित डबल मीनिंग टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार किए गए DMK नेता उदयनिधि स्टालिन देर रात जमानत पर रिहा हो गए. बाहर आते ही उन्होंने TVK सरकार पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ 'आतंकवादी जैसा' व्यवहार किया गया. साथ ही कहा कि उनका महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और तमिलनाडु की सभी महिलाएं उनकी मां-बहनों जैसी हैं.
आज सबसे पहले आपको तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बारे में बताएंगे... इस बार उन पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर बेहद भद्दी और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है.. इसके बाद उनके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पार्टी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई.. और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया... पहली बार नहीं है जब उदयनिधि स्टालिन ने विवादित बयान दिया हो... लेकिन ये जरूर पहली बार है जब उनके बयान को लेकर वो कानूनी शिकंजे में फंसे हों. देखें...
अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को रिहा कर दिया गया है. थाने से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर विवादित बयान दिए थे, जिसके लिए उन्हें पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. उनके बयानों पर कंगना रनौत ने भी नाराजगी जाहिर की है, और पुलिस द्वारा किए गए एक्शन को एक सही उदाहरण बताया.
उदयनिधि स्टालिन के बयान की इंटरनेट पर जमकर आलोचना हो रही है. साउथ सिनेमा की हसीनाओं ने भी स्टालिन को निशाने पर लिया है. उनका कहना है कि महिलाओं को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर कथित डबल मीनिंग टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस उनके घर पहुंची। क्या यह महिलाओं के सम्मान पर सख्त कार्रवाई है या राजनीतिक टकराव? इस वीडियो में पूरी कहानी।
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बवाल देखने को मिल रहा है. विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद हो गया है. उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है. उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है....आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर स्टालिन का वो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तृषा पर अटैक किया था.
तमिलनाडु की राजनीति में हाई प्रोफाइल गिरफ्तारियां नई नहीं हैं. इस राज्य में करुणानिधि गिरफ्तार हो चुके हैं, जयललिता अरेस्ट हो चुकी हैं. इस सिलसिले में अब उदयनिधि स्टालिन का भी नाम जुड़ गया है. यह तमिलनाडु की नई राजनीतिक लड़ाई का संकेत भी है, जहां दो युवा नेताओं विजय और उदयनिधि के बीच टकराव तेज होता जा रहा है.
तृषा विवाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया. गिरफ्तारी से पहले उनके चेन्नई स्थित घर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनकी पत्नी किरुथिगा पुलिस से कहती हैं, "वो टॉयलेट में हैं, थोड़ा इंतजार कीजिए." जानिए पूरा मामला और किस-किस धारा में केस दर्ज हुआ.
उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की.
तमिलनाडु पुलिस ने विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उदयनिधि को अपने साथ ले कर निकली तो हंगामा हो गया. समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प की तस्वीरें सामने आ रही हैं. उदयनिधि को तंजावुर ले जाया जा सकता है. आजतक के कैमरे में गिरफ्तारी के लिये पहुंची पुलिस और उदयनिधि के परिजनों की बहस कैद हुई है. कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक रैली के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेत्री तृषा से जुड़ी एक टिप्पणी की थी.
थलापति विजय और तृषा कृष्णन ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी साथ में पहली फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. तब से अब तक दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट है.