scorecardresearch
 
Advertisement

AT2

Gen-Z आंदोलन के 8 साल बाद आर्मेनिया में क्यों मचा बवाल? देखें ब्लैक & व्हाइट

30 अक्टूबर 2026

आर्मेनिया की संसद में सरकार और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे, कुर्सियां और पानी की बोतलें फेंकी गईं. आर्मेनिया वही देश है, जहां 8 साल पहले 2018 में सरकार को हटाने के लिए दुनिया का पहला जेन-ज़ी आंदोलन हुआ था. लेकिन इसी जेन-जी आंदोलन के 8 साल बाद आर्मेनिया की संसद में मारपीट हो रही है. आंदोलन से निकली पार्टी की सरकार पर कैसे अब तानाशाही के आरोप लग रहे हैं? देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

साइक्लोन अर्नब से हो गया बुरा हाल, अम‍ित शाह ने की सीएम नायडू से बात

29 अक्टूबर 2026

बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब का असर कई राज्यों में दिख रहा है. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश हुई है. दिल्ली-NCR में भी सुबह मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई. बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है. तूफान कमजोर पड़ है, लेकिन इसके असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रह सकता है.

MLC चुनाव: वाराणसी सीट पर मि‍ली जीत पर अख‍िलेश यादव ने BJP पर साधा न‍िशाना

29 अक्टूबर 2026

वाराणसी क्षेत्र की शिक्षक सीट एक बार फिर बीजेपी हार गई और स्नातक सीट पर भी हार के कगार पर खड़ी है. यह हार बीजेपी के लिए किसी झटके से कम नहीं है. वाराणसी से सपा के लाल बिहारी यादव जीते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के ही आशुतोष सिन्हा स्नातक सीट पर आगे चल रहे हैं. इतना ही नहीं, लखनऊ स्नातक सीट पर बीजेपी कुर्मी कैंडिडेट उतारने के बाद भी सपा की कुर्मी उम्मीदवार से जीत नहीं सकी.

करवा चौथ का क्या है शुभ मुहूर्त, क‍िन बातों का रखें ध्यान, ज्योत‍िष‍ी से जानें सब

29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू होता है और शाम को भगवान गणेश, मां करवा तथा चंद्रदेव की पूजा की जाती है. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद व्रत खोला जाता है.

इजरायल में त्रि‍शुंकु सरकार के आसार, बन सकते हैं क्या नए समीकरण?

28 अक्टूबर 2026

क्या बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर इजरायल के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं? पूरी दुनिया की नजरें इस समय इजरायल पर टिकी हैं. कल इजरायल में बंपर वोटिंग हुई. अब मतगणना हो रही है. 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है, लेकिन जैसा कि अनुमान था न तो नेतन्याहू के गठबंधन को बहुमत मिला है और ना आइजेनकोट गादी के गठबंधन को. इजरायली नेसेट यानी संसद में 120 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 61 का है. नेतन्याहू का गठबंधन जहां 54 सीटों पर है यानी बहुमत से 7 सीटें पीछे है. वहीं विपक्षी आइजेनकोट का गठबंधन 47 सीटों पर है यानी बहुमत से 14 सीटें पीछे है.

विपक्ष की महारैली के खिलाफ BJP की देशभर में पदयात्रा, जुटी भारी भीड़

28 अक्टूबर 2026

विपक्षी मोर्चे के खिलाफ बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा की शुरूआत की है. पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समर्थकों के साथ पदयात्रा पर निकले तो वहीं दिल्ली में नितिन नवीन ने लाल किले से मार्च निकाला है.

MLC चुनाव में लहराया नीरज कुमार का परचम, अनंत सिंह की बढ़ेगी मुश्क‍िलें?

28 अक्टूबर 2026

ब‍िहार की आठ एमएलसी सीटों में से 5 शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इन नतीजों में मुकाबला दिलचस्प रहा है. पांचों सीटें बीजेपी-JDU-RJP-जन सुराज और निर्दलीय में बंट गईं. सबसे बड़ी JDU प्रवक्ता नीरज कुमार की रही, जिनके विरोध में उनकी ही पार्टी के बाहुबली नेता अनंत सिंह आ गए थे. लेकिन जनता की अदालत में नीरज कुमार बाहुबल पर भारी पड़े. पटना शिक्षक सीट से आरजेडी के डॉ. संजीव ने 1 हजार 57 वोटों से जीत दर्ज की है. तिरहुत सीट पर बीजेपी के नरेंद्र सिंह 600 वोटों से विजयी रहे.

नीरज कुमार के आगे कैसे बेअसर रहा 'अनंत सिंह फैक्टर', देखें

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद के चुनाव की तस्वीरें अब धीरे-धीरे साफ हो रही हैं. बिहार में यूं तो 8 सीटों पर चुनाव हुए लेकिन जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं वो थी पटना स्नातक सीट. जहां से जेडीयू के नीरज कुमार चुनावी मैदान में थे, नीरज कुमार के मुकाबले में होना इसलिए सुर्खियां बनीं क्योंकि उनका विरोध बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कर दिया था.

Cyclone Arnab की वजह से मची ये कैसी तबाही? देखें

28 अक्टूबर 2026

इस बुलेटिन में सबसे बड़ी खबर चक्रवातीय तूफान अर्नब की, जो आंध्रप्रदेश के तट से टकरा चुका है. और उसका असर अब राज्य के कई जिलों में दिख रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, पुडुचेरी के यानम और आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में सबसे ज़्यादा समुद्री लहरें देखी गई हैं. सुबह 4 बजे तक 200 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है.

MLC Election 2026 में 28 सीटों पर क्या नतीजों का अपडेट, देखें

28 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना की. उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से कुछ पर रिजल्ट आ गए हैं तो बिहार में सभी 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे आ गए हैं, जबकि चारों स्नातक निर्वाचन सीटों के लिए काउंटिंग जारी है. वही महाराष्ट्र की 5 सीटों पर महायुति 3 सीटों पर, जबकि विपक्षी महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं. कर्नाटक की 4 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के बीच मुकाबला है.

मोदी के प‍िता को लेकर खड़गे के ब‍िगड़े बोल, सपा ने जताई नाराजगी और बसपा ने ऐतराज

27 अक्टूबर 2026

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर विवादित बयान दे दिया. उनके बिगड़े बोल पर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. बीजेपी के सभी दि‍ग्गज नेताओं ने इसकी आलोचना की, लेकिन अब कांग्रेस के सहयोगियों की तऱफ से भी नाराजगी जताई गई है. समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि राजनीति में भाषा की मर्यादा बेहद जरूरी है. बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी एक्स पर भाषा के गिरते स्तर पर चिंता जताई है.

मुश्किल में आए अनंत सिंह ने द‍िखाए तेवर, दी JDU को नई चुनौती

27 अक्टूबर 2026

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एमएलसी चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने के बाद उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा गया. अब उनकी पत्नी नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश भी दिया गया है. इसी बीच दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. हालांकि अनंत सिंह के तेवर और सख्त हो गए हैं. उन्होंने नई पार्टी के गठन का संकेत दिया है.

इजरायल में सबसे बड़ा चुनाव, दांव पर बेंजामिन नेतन्याहू की साख

27 अक्टूबर 2026

इजरायल में हो रहे चुनाव को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद देश में ये पहला राष्ट्रीय चुनाव है. इस चुनाव में करीब 73.3 लाख योग्य मतदाता संसद यानी नेसेट के 120 सदस्यों को चुनेंगे. मतदान भारतीय समय के मुताबिक मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.

CYCLONE ARNAB का दिखने लगा असर, कल द‍िखेगा सबसे भयंकर रूप

27 अक्टूबर 2026

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब अब बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट पर बापटला से विशाखापत्तनम के बीच, यानम के करीब, लैंडफॉल करने वाला है. लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात, होटल में फायरिंग में 5 लोगों की मौत

27 अक्टूबर 2026

असम के गुवाहाटी में हुई एक खौफनाक वारदात में एक होटल में फायरिंग कर दी गई. इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई है. सोमवार रात करीब 9 बजे बोरा सर्विस इलाके के होटल बिलास इन में गोलीबारी की ये वारदात हुई. गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले आरोपी घनकांत गोगोई को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

आ रहा है खतरनाक चक्रवाती तूफान अर्नब, इन राज्यों में जारी अलर्ट

26 अक्टूबर 2026

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'ARNAB' में तब्दील हो चुका है, जो 28 अक्टूबर को आंध्रप्रदेश तट से टकराएगा. 140 KM/H की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के खतरे को देखते हुए सेना, NDRF और SDRF की टीमें अलर्ट पर हैं.

इजरायल में चुनाव को लेकर नेतन्याहू ने ईरान को क्यों चेताया? देखें

26 अक्टूबर 2026

इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव है, जो ये फैसला करेगा कि मौजूदा पीएम नेतन्याहू की सरकार रहेगी या उनकी सत्ता का अंत होगा. पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त इजरायल की ओर हैं क्योंकि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमलों के बाद ये पहला चुनाव है. शुरुआती नतीजे अगले दिन आने की उम्मीद है लेकिन अंतिम परिणाम 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे.

मॉडल श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले 3 लोगों की हुई पहचान, देखें खुलासा

26 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे के मामले में नया अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले तीन लोगों की श‍िनाख्त मिली है. श्रद्धा दुबे की फरारी के दौरान मदद करने वाले तीन लोगों की पहचान हुई है. तीनों लोगों ने श्रद्धा को लखनऊ से नेपाल पहुंचाने और होटल दिलाने में मदद की थी. फरारी में मदद करने वाले आमिर के अलावा तीन और लोगों के खिलाफ पुलिस सबूत इकठ्ठा कर रही है.

फ्रांस, इटली, बेल्जियम और अल्बानिया में भड़का प्रदर्शन, जगह-जगह हिंसा

26 अक्टूबर 2026

यूरोप की सड़कों पर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. महंगाई, बढ़ती असमानता और सरकार की नीतियों के खिलाफ फ्रांस, इटली, बेल्जियम और अल्बानिया तक लोग सड़कों पर उतर आए हैं. कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई. कहीं आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ, तो कहीं आगजनी और पथराव की तस्वीरें सामने आई.

जामिया के बाद JNU में नारेबाजी और POSTER पर हो गया हंगामा

26 अक्टूबर 2026

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाद अब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे नारों को लेकर विवाद सामने आया है. शनिवार को JNU परिसर में 'फ्री उमर खालिद' और 'लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी' लिखे मिले. विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है.

इजरायल में आम चुनाव, उधर ट्रंप ने दे दिया ईरान पर हमले का हिंट

26 अक्टूबर 2026

इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव है, जो ये फैसला करेगा कि मौजूदा पीएम नेतन्याहू की सरकार रहेगी या उनकी सत्ता का अंत होगा. पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त इजरायल की ओर हैं. क्योंकि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमलों के बाद ये पहला चुनाव है. शुरुआती नतीजे अगले दिन आने की उम्मीद है लेकिन अंतिम परिणाम 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे. उधर अमेरिकी राष्ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का हिंट दे दिया.

Advertisement
Advertisement