scorecardresearch
 
Advertisement
साउथ सिनेमा

ब्राउन सूट में CM विजय, गुलाबी साड़ी में तृषा, रिसेप्शन में साथ-साथ नजर आए, PHOTOS

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 1/9

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन एक बार फिर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आए हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)
 

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 2/9

हाल ही में चेन्नई में आयोजित वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में विजय और त्रिशा ने एक साथ शिरकत की. इस मौके पर विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी उनके साथ मौजूद थीं. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 3/9

अनिल रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई हैं. इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में दोनों का साथ दिखना इसलिए भी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि लंबे समय से तमिल फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

Advertisement
trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 4/9

शादी के इस भव्य कार्यक्रम से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विजय ने भूरे रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था, जबकि त्रिशा गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 5/9

दोनों ने नए कपल के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं. इस रिसेप्शन में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव और उनकी पत्नी शलिमा समेत राजनीति और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 6/9

इस कार्यक्रम के दौरान विजय को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ बेहद गर्मजोशी से बातचीत करते हुए देखा गया. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 7/9

यह पहली बार नहीं है जब विजय और त्रिशा किसी शादी या इवेंट में साथ पहुंचे हों. इससे पहले मार्च महीने में भी दोनों चेन्नई में फिल्म निर्माता कलपति एस. सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में एक साथ नजर आए थे.(Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 8/9

इसके अलावा, सितंबर में यूनाइटेड किंगडम के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित 'मिशेलिन ले मैन्स कप' रेस में भी दोनों को देखा गया था, जहां विजय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

trisha krishnan vijay thalapathy N
  • 9/9

विजय और त्रिशा के रिश्तों को लेकर अफवाहों का बाजार तब और गर्म हो गया था, जब विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी.  हालांकि, बाद में इस अर्जी को वापस ले लिया गया था. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

Advertisement
Advertisement
Advertisement