स्पाइडरमैन दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो में से एक है. यह किरदार मार्वल कॉमिक्स से आया है, जिसे लेखक स्टैन ली और कलाकार स्टीव डिटको ने बनाया था. स्पाइडरमैन का असली नाम पीटर पार्कर है, जो एक साधारण लड़का होता है, लेकिन एक रेडियोएक्टिव मकड़ी के काटने से उसे खास शक्तियां मिल जाती हैं. इसके बाद वह लोगों की मदद करने के लिए स्पाइडरमैन बन जाता है.
स्पाइडरमैन पर अब तक कई फिल्म सीरीज बन चुकी हैं. सबसे पहली स्पाइडरमैन फिल्म सीरीज 2002 में शुरू हुई थी, जिसका निर्देशन सैम रैमी ने किया था. इस सीरीज में अभिनेता टोबी मैग्वायर ने स्पाइडरमैन का किरदार निभाया. इस सीरीज में तीन फिल्में बनीं- स्पाइडरमैन (2002), स्पाइडरमैन 2 (2004) और स्पाइडरमैन 3 (2007). इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह उस समय की सबसे सफल सुपरहीरो फिल्मों में गिनी जाती हैं.
इसके बाद 2012 में स्पाइडरमैन की नई सीरीज शुरू हुई, जिसे द अमेजिंग स्पाइडरमैन कहा गया. इसमें अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड ने स्पाइडरमैन की भूमिका निभाई. इस सीरीज की दो फिल्में आईं- द अमेजिंग स्पाइडरमैन (2012) और द अमेजिंग स्पाइडरमैन 2 (2014). इन फिल्मों में पीटर पार्कर की जिंदगी और उसके परिवार से जुड़े रहस्यों पर ज्यादा ध्यान दिया गया.
फिर 2017 में स्पाइडरमैन की तीसरी और नई सीरीज शुरू हुई, जो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) का हिस्सा बनी. इस बार स्पाइडरमैन का किरदार टॉम हॉलैंड ने निभाया. इस सीरीज में तीन फिल्में आईं- स्पाइडरमैन: होमकमिंग (2017), स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम (2019) और स्पाइडरमैन: नो वे होम (2021). इन फिल्मों में स्पाइडरमैन को आयरन मैन जैसे दूसरे सुपरहीरो के साथ भी देखा गया, जिससे कहानी और भी रोमांचक बन गई.
खास बात यह है कि स्पाइडरमैन: नो वे होम में पुराने दोनों स्पाइडरमैन यानी टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड भी नजर आए. इस फिल्म ने दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की और फैंस के लिए यह एक खास सरप्राइज साबित हुई.
इन फिल्मों के अलावा स्पाइडरमैन पर एनिमेटेड फिल्में भी बनी हैं, जैसे स्पाइडर-मैन: इन्टू द स्पाइडर-वर्स (2018) और अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स (2023). इन फिल्मों को भी काफी सराहना मिली.
मार्वल ने कई कमाल की फिल्में बनाई हैं तो कई कमाल के एक्सपेरीमेंट भी किए हैं. ऐसा ही एक कमाल का एक्सपेरीमेंट स्पाइडरमैन में हुआ था, जब एक 4 सेकंड का सीन पूरे 16 घंटे में शूट हुआ था और उसमें किसी CGI या ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल भी नहीं हुआ था.
स्पाइडरमैन को ओरिजनल अवतार में तो सभी ने देखा है, लेकिन ब्लैकसूट वाला स्पाडइरमैन और भी अपग्रेडेड था. कमाल की बात ये है कि ये आइडिया किसी बड़े राइटर या फिल्ममेकर का नहीं बल्कि एक फैन का था, जिसे मार्वल ने अपना लिया था.
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को सुपरहीरोज़ बहुत पसंद थे. इतने पसंद थे कि वो मार्वल खरीदने निकल पड़े थे. सिर्फ इसलिए क्यूंकि उन्हें स्पाइडरमैन का किरदार निभाना था. माइकल जैक्सन ने इसके लिए स्टेन ली से बात की, लेकिन ये डील क्यूं नहीं हो सकी इस कहानी में समझिए...
क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि स्पाइडरमैन को दुनिया का सबसे घटिया आइडिया बताया गया था. स्टेन ली ने जब इसे पेश किया तो मार्वल ने इसे नकार दिया. लेकिन आज स्पाइडरमैन मार्वल के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कैरेक्टर है.
जब 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो कई लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. अब डायरेक्टर ने इस पर चु्प्पी तोड़ी है.
आज अरबों कमाने वाला मार्वल कभी कॉमिक्स के कैरेक्टर बेचने पर मजबूर हो गया था. 1996 में मार्वल पूरी तरह दिवालिया हो चुका था. अपनी कंपनी को बंद होने से बचाने के लिए मार्वल को स्पाइडर-मैन, एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर जैसे अपने सबसे बड़े हीरोज़ के अधिकार दूसरी कंपनियों को बेचने पड़े थे. पूरा किस्सा पढ़िए...
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने 17 दिनों बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2 बिलियन डॉलर्स यानी करीब 20,000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है. ऐसा करने वाली ये 8वीं फिल्म बन चुकी है. जानें और कौन-कौनसी फिल्मों ने ये कारनामा किया...
Tom Holland की ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹20,000 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दूसरी फिल्म बनी है. अब ‘Avengers: Endgame’ की री-रिलीज और आगामी ‘Avengers: Doomsday’ से MCU की बॉक्स ऑफिस रेस और दिलचस्प होने की उम्मीद है.
टॉम हॉलैंड वाली स्पाइडर मैन ने इंडिया में इतिहास रच डाला है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई इतनी ज्यादा हो गई है कि ये अब हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बन गई है. टॉम हॉलैंड ने अवतार बनाने वाले जेम्स कैमरून को भी पीछे छोड़ दिया है.
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे फिल्म इंडिया में तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ही रही है, बाकी दुनिया में भी इसका दबदबा नजर आ रहा है. 9 दिनों में फिल्म ने 12000 हजार करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो अब एक नया रिकॉर्ड है.
'स्पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड और एक्ट्रेस जैंडेया ने ब्रिटेन में दूसरी बार गुपचुप शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादी में 6 करोड़ 40 लाख रुपये जितने पैसे खर्च हुए, जिसमें हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार और जाने-माने सितारे शामिल हुए.
हाल ही में रिलीज हुई Spiderman: Brand New Day भारत में अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन रिलीज से पहले इसे सेंसर बोर्ड का सामना करना पड़ा. जहां 8 सेकेंड का किसिंग सीन फिल्म से छोटा कर दिया गया.
यह कैंपेन 30 अगस्त तक चलेगा और डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, सिनेमा हॉल, रिटेल आउटलेट और आउटडोर एडवरटाइज़िंग जगहों पर दिखाई देगा. इस पार्टनरशिप के जरिए, पल्स कैंडी और स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का मकसद मनोरंजन, ब्रांडिंग और ऑन-ग्राउंड एंगेजमेंट के ज़रिए ग्राहकों से जुड़ना है.
कोलंबिया के एक थिएटर में स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे की स्क्रीनिंग के दौरान ऐसी घटना हुई कि कई दर्शक फिल्म खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
स्पाइडर मैन फिल्म में पीटर पार्कर और MJ की लव स्टोरी सभी को पसंद है. फिल्म में जिन भी एक्टर्स ने ये किरदार निभाए हैं, उन्हें असल जिंदगी में भी एक-दूसरे से प्यार हो गया था लेकिन सभी का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया.
स्पाइडर मैन अब एक ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसे दुनिया का हर इंसान देखना चाह रहा है. इंडिया में तो काम के दिन भी लोग थिएटर जा रहे हैं, जिससे ये अपना पहला मंडे टेस्ट भी आसानी से पार कर गई है.
सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म को अमेरिका और बाकी वैश्विक बाजारों से एक दिन पहले 30 जुलाई को भारत में रिलीज कर दिया था. इस एक मास्टरस्ट्रोक ने भारतीय दर्शकों के भीतर FOMO यानी Fear of Missing Out पैदा किया. इसका मतलब है कि हर कोई सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट होने से पहले फिल्म को देख लेना चाहता था
'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में रिकॉर्ड कमाई कर रही है. एक दिन पहले रिलीज, FOMO मार्केटिंग, लोकल प्रमोशन और सोशल मीडिया कैंपेन ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बढ़त दिलाई. स्थानीय भाषाओं, जमीनी प्रचार और डिजिटल रणनीति के मेल ने फिल्म को भारतीय दर्शकों तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने में मदद की और बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत शुरुआत में योगदान दिया.
पीटर पार्कर की कहानी दुनियाभर में तो देखी जा रही है. लेकिन इंडिया में जो क्रेज इसे देखने के लिए नजर आया है, वो सचमुच हैरान करने वाली बात है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जिस तरह से दौड़ रही है, ये कह पाना मुश्किल नहीं कि बहुत जल्द टॉम हॉलैंड का स्पाइडरमैन इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सुपरहीरो बनेगा.
सुपरहीरो कभी भी सिर्फ असाधारण शक्तियों वाले किरदार नहीं रहे. वे हर दौर के समाज की इच्छाओं, आशंकाओं और सपनों का प्रतिबिंब रहे हैं. वे हमें याद दिलाते हैं कि असली ताकत केवल असाधारण शक्तियों में नहीं बल्कि सही समय पर सही फैसला लेने, कमजोरों के साथ खड़े होने और दूसरों के लिए जोखिम उठाने के साहस में होती है.
MCU वाले स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे ने महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच डाला है. इंडिया में इसकी कमाई एंडगेम को हर दिन पीछे छोड़ रही है. टॉम हॉलैंड का स्पाइडरमैन लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.