scorecardresearch
 
Advertisement
शिखर नेगी

शिखर नेगी

Senior Sub Editor , TVTN

shikhar.negi@aajtak.com

आजतक डॉट इन में शिखर नेगी बतौर सीनियर सब एडिटर पूरी शिद्दत से काम कर रहे हैं. ज़ी न्यूज में 4 साल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ कवर करने के बाद सिनेमा के प्रति दीवानगी इन्हें आजतक खींच लाई और अब बीते 2 साल से आजतक डिजिटल के एंटरटेनमेंट डेस्क पर सिनेमा और टीवी शो की खबरों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इनमें मुख्य तौर पर इंडस्ट्री की गॉसिप, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी और वेब सीरीज रिव्यूज, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री, वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स कवर करना शामिल हैं.

शिखर, मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से हैं. हां, वही खंडवा जिसका जिक्र हमेशा इंडियन सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के किस्सों-कहानियों में होता है. हिंदी में 12वीं तक बायोलॉजी से पढ़ाई की. स्कूली किताबों से ज्यादा पेपर पढ़ने के शौक को देखते हुए पत्रकारिता की तरफ बहन ने भेजा और इस तरह पत्रकारिता के हिंदी विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एंव जनसंचार (MCU) से पत्रकारिता की ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और फिल्म जर्नलिस्म का डिप्लोमा पूरा किया. इसके अलावा इस यूनिवर्सिटी से UNICEF की 'स्वास्थ्य और पोषण, महिलाओं और बच्चों' पर फेलोशिप भी पूरी की है. 

जब काम से फुर्सत मिलती है तो क्रिकेट खेलते हैं. इसके अलावा, शाहरुख खान के गानों-फिल्मों और इंटरव्यू में खो जाते हैं. राजनीति में भी रूचि है तो इसपर भी पैनी नजर रहती है. बाकी किताबें पढ़ना, रील्स देखना और घूमना किसे पसंद नहीं? 

READ MORE...

Follow शिखर नेगी on:

Advertisement
Advertisement