चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के 49 जिलों में बारिश की चेतावनी है, जबकि बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. बेमौसम बरसात ने किसानों की तैयार फसलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.