SonyLIV
SonyLIV, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया का ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. 23 जनवरी 2013 में भारत में पहली OTT सेवा SonyLIV के रूप में पेश की गई थी (SonyLIV Launch), जिसमें फिल्में, टीवी सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स मैच और मूल प्रोग्रामिंग शामिल हैं. लॉन्च के बाद से, SonyLIV ने स्पोर्ट्स इवेंट्स को लाइव स्ट्रीम करना शुरु किया है.
एनीमे (Anime) पहले SonyLIV का हिस्सा था, जहां एनिमैक्स (Animax) से मूल एनीमे की किस्में SonyLIV पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध थीं. 18 अप्रैल 2017 को टीवी चैनल को बंद करने के बाद, एनिमैक्स को विशेष रूप से 7 जुलाई 2017 से 7 मई 2020 तक भारत में एक डिजिटल स्ट्रीमिंग चैनल के रूप में उपलब्ध कराया गया.
जून 2020 में, SonyLIV को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्लिंग टीवी पर स्ट्रीमिंग सेवा के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसमें भारत के सभी शो ऐप पर उपलब्ध थे. SonyLIV को कनाडा में 15 अक्टूबर 2021 को लॉन्च किया गया (SonyLIV launched in USA and Canada).
SonyLIV एक हॉलीवुड फीचर फिल्म के लिए संगीत का निर्माण करने वाला पहला भारतीय ओटीटी मीडिया सर्विस प्लेटफॉरम है (SonyLIV First OTT in India).
वीकेंड आते ही नए कंटेंट की तलाश शुरू? टेंशन न लीजिए, हम हैं न... नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम तक, और जियोहॉटस्टार से लेकर सोनी लिव तक, इस वीकेंड में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर नए कंटेंट की लाइन लगी है. फैमिली ड्रामा से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक और रियलिटी शोज के दीवानों के लिए इस वीकेंड की पूरी लिस्ट ये रही.
हफ्ते का अंत होने से पहले ही सभी वीकेंड अपना ओटीटी पर क्या देखना है वाला प्लान बनाना शुरू कर देते हैं. इस चीज में हर हफ्ते हम आपकी मदद को हाजिर होते हैं. इस हफ्ते ओटीटी पर बढ़िया सीरीज और फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शो और एनिमेटेड फिल्में स्ट्रीम हुई हैं, जिन्हें आपको देख लेना चाहिए.
'गुल्लक' के सीजन 5 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इस सीरीज के पिछले चार सीजन हिट साबित हुए हैं. ये घर-घर में दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, अमन मायर और सुनीता राजवार के काम समेत केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है.
टीवीएफ ने हाल ही में अपनी सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' के साथ बड़ी सफलता देखी है. ये पिछले कुछ समय की सबसे बड़ी वेब सीरीज बनकर उभरी है. इस बीच मेकर्स ने 'गुल्लक' सीजन 5 का भी ऐलान कर दिया है. इस बार शो में एक बड़ा बदलाव भी हुआ है.
बड़े पर्दे पर माइकल जैक्सन की बायोपिक कमाल दिख रही हैं, तो डिजिटल दुनिया में भी कई प्रोजेक्ट्स ने दस्तक दे दी है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड, साउथ, हॉलीवुड के साथ-साथ नए जापानी शो भी रिलीज हुए हैं. आप हमारी लिस्ट पढ़कर इन्हें देखने का प्लान बना सकते हैं.
अक्षय कुमार ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' का होस्ट बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उन्होंने इस गेम शो को भारत में हाई-एनर्जी अवतार में पेश किया, जिसमें मजेदार बैंटर, हाई स्टेक गेमप्ले और एंटरटेनमेंट शामिल था. अब खबर आई है कि ये रियलिटी शो बंद होने वाला है.
एक और हफ्ते का अंत हो गया है और ओटीटी पर हमेशा की तरह इस बार भी ढेरों प्रोजेक्ट्स ने दस्तक दे दी है. आइए आपको बताएं कि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आप इस वीकेंड क्या देख सकते हैं.
सिनेमा लवर्स के लिए ओटीटी की दुनिया की आशीर्वाद से कम नहीं है. हम सभी को अलग-अलग तरह का कंटेंट पसंद होता है और उसे घर बैठे देखा जा सके तो क्या ही बात है. अगर आप इस वीकेंड पर कुछ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्या देखा जा सकता है.
थिएटर्स में 'धुरंधर 2' धमाल मचा रही है. लेकिन अगर आप सिनेमाहॉल जाने वाले इंसान नहीं हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपका ख्याल रखने के लिए यहां हैं, और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स भी इस हफ्ते स्ट्रीम हुए हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं.
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और गुजराती सिनेमा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कई अलग-अलग इंडस्ट्री के बढ़िया प्रोजेक्ट्स उतरे हैं. इसमें 2025 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'लालो: कृष्ण सदा सहायते' और अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर 'सूबेदायर' भी शामिल है. अगर आपने अभी तक अपना वीकेंड प्लान नहीं बनाया है, तो हमारी लिस्ट पर नजर डालकर शुरू हो जाइए.
एक और हफ्ता खत्म हो गया है और वीकेंड दस्तक दे चुका है. शुक्रवार की शाम से ही हम सभी ओटीटी कंटेंट बिंज वॉच करना शुरू कर देते हैं. आपको परिवार के साथ कोई फिल्म देखनी हो या फिर अकेले, बॉलीवुड हो, हॉलीवुड या फिर कोरियन... हर तरह की फिल्में और सीरीज, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हुई है.
इस हफ्ते ओटीटी पर कई अलग-अलग फ्लेवर की फिल्में रिलीज हो रही हैं. सिनेमाघरों में लगी फिल्में देखने का मन अगर न हो तो आप ओटीटी पर ही रोमांटिक कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, एक्शन समेत सस्पेंस का मजा ले सकते हैं. आइए बताएं क्या हैं इस हफ्ते ओटीटी के पिटारे में.
IND vs SA टेस्ट सीरीज कहां देखें? कहां इसका लाइव प्रसारण होगा? DD Sports पर भी फ्री टेलीकास्ट होगा. वहीं JIO हॉटस्टार पर भी इसे देख सकते हैं.
पुष्कर सुनील महाबल के डायरेक्शन में बनी ये 6 एपिसोड की सीरीज, पहले ही एपिसोड से आपका अटेंशन कब्जा लेती है. लगभग हर 10 मिनट बाद नैरेटिव पलटता हुआ लगता है. आप की सहानुभूति एक किरदार के साथ जुड़ने लगती है तभी कुछ ऐसा सामने आता है कि आप उस किरदार पर सवाल करने लगते हैं.
जब भी राजनीतिक मुद्दे गर्माते हैं तो विभाजन की उस दहलीज तक जरूर जाते हैं जहां हिंदुस्तान से पाकिस्तान काटा जा रहा था. मगर उन चंद लोगों के दिमागों में क्या चल रहा था जो करोड़ों लोगों की तकदीर तय करने बैठे थे? सोनी लिव का नया शो 'फ्रीडम एट मिडनाईट' यही कहानी दिखाता है.
KBC 16 के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जो बहुत कम ही देखने को मिलता है- ऑडियंस भी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई. KBC के इतिहास में ऑडियंस पोल बहुत कम ही फेल हुआ है. मगर जब भी हुआ है, कंटेस्टेंट को बहुत नुक्सान हुआ है. आइए बताते हैं ये लाइफलाइन कब-कब फेल हुई है
सोनी लिव की नई सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. इस बीच सीरीज का दूसरा टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. नए टीजर में मोहम्मद अली जिन्ना और महात्मा गांधी के बीच के टकराव को दिखाया गया है.
ऐसी दुनिया में जहां कुछ लड़ाइयां खामोशी से लड़ी जाती हैं, उनकी गूंज अक्सर अनसुनी रह जाती है. हमारे अंदर के संघर्षों को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है. फिर भी वे हमें इतनी गहराई से आकार देते हैं, जिन्हें हम हमेशा व्यक्त नहीं कर सकते. सोनी लिव की नई सीरीज 'जिंदगीनामा', 6 अनूठी कहानियों को ला रहा है.
जमील खान ने बताया कि उनकी जरूरतें बहुत कम थीं इसलिए उन्हें कभी ऐसा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा कि भूखा सोना पड़ा हो या सिर पर छत न रही हो, लेकिन उनके अपने स्ट्रगल थे. जिसमें से एक ये था कि शादी के बाद उन्हें अपना पहला प्यार यानी थिएटर छोड़ना पड़ा.
शो में मिश्रा परिवार के हेड, संतोष मिश्रा का किरदार हमेशा जनता का दिल जीत लेता है. इस किरदार में एक्टर जमील खान की परफॉरमेंस इतनी बेहतरीन है कि पहले दो सीजन में उन्हें इसके लिए अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. क्या आपको पता है कि जमील खान पहले ये शो करना ही नहीं चाहते थे?
ओटीटी पर हिंदी के पारिवारिक कंटेंट वाली वेब सीरीज, 'गुल्लक' अपने चौथे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने हैं. 'गुल्लक-4' की बात करे तों शो आपको फिर से दूरदर्शन के उस गोल्डन दौर में ले जाता है जहां लोग परिवार साथ बैठकर टीवी देखा करते थे. शो के किस्सों में, अपने घर की रोजाना की चुहलबाजी का रिफ्लेक्शन देखकर मुस्कुराती और इमोशनल होती जनता को, एंटरटेनमेंट के साथ-साथ नैतिकता का पाठ भी मिल जाता है.