मामला लीगल है 2
सिनेमा लवर्स के लिए ओटीटी की दुनिया की आशीर्वाद से कम नहीं है. हम सभी को अलग-अलग तरह का कंटेंट पसंद होता है और उसे घर बैठे देखा जा सके तो क्या ही बात है. अगर आप इस वीकेंड पर कुछ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्या देखा जा सकता है.
सितारे जमीन पर - सोनी लिव
आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म को जून 2025 में थिएटर में रिलीज किया गया था. फिर इसे सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ यूट्यूब पर डाला गया. अब ये सोनी लिव पर स्ट्रीम हो गई है. यह 2018 की स्पेनिश फिल्म 'चैम्पियन्स' का हिंदी रीमेक है. साथ ही 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल भी है.
मां का सम - अमेजन प्राइम वीडियो
मोना सिंह और मिहिर आहूजा स्टारर सीरीज 'मां का सम' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम गई है. यह 8 एपिसोड वाली हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज आपको विनीता और अगस्त्य की मां-बेटे की जोड़ी की जिंदगी में लेकर जाती है. विनीता एक सिंगल मां है, जो अपने टीनएजर बेटे की परवरिश कर रही है. अगस्त्य अपनी मां के लिए एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश में है.
मामला लीगल है सीजन 2 - नेटफ्लिक्स
रवि किशन स्टारर पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है. शो के सीजन 2 में पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में और भी पागलपन भरे, सच्ची घटनाओं पर आधारित केस आते हैं. त्यागी (किशन) अब जज बनने की राह पर हैं, लेकिन कोर्ट में मजाक, व्यंग्य और कानूनी उलझनों की कमी नहीं है. सीरीज भारतीय न्याय व्यवस्था पर तीखा लेकिन मनोरंजक व्यंग्य करती है, जहां हर केस में अनोखे ट्विस्ट और किरदारों की मस्ती है. इसमें निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी, अंजुम बत्रा हैं. साथ ही कुशा कपिला ने नए सीजन में एंट्री ली है.
वध 2 - नेटफ्लिक्स
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर 'वध 2' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह 2022 की फिल्म 'वध' का स्पिरिचुअल सीक्वल है. इसमें कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा ने काम भी किया है. निर्देशक जसपाल सिंह संधू की इस फिल्म की कहानी में एक बुजुर्ग जेल गार्ड शंभूनाथ और एक महिला कैदी मंजू के बीच बने अनोखा बॉन्ड पर आधारित है. एक चौंकाने वाला क्राइम पूरे जेल को हिला देता है. फिल्म न्याय, नैतिकता, सर्वाइवल और आम इंसान के असाधारण हालात पर गहरी से बात करती है.
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस - नेटफ्लिक्स
वीर दास की यह डार्क ह्यूमर स्पाई कॉमेडी फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इससे वीर ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. पिक्चर की कहानी एक सीक्रेट एजेंट हैप्पी पटेल के बारे में है, जो गोवा में एक मिशन पर जाता है. वहां एक महिला को लोकल गुंडों से बचाते हुए उसे पता चलता है कि वह इंडियन है. कहानी में इंटर-जनरेशनल दुश्मनी, ट्विस्टेड मिस्ट्री और हैप्पी की अपनी गलतियों से बनी अजीब स्थितियां शामिल हैं. अप्रैल फूल्स डे पर स्ट्रीम हुई ये फिल्म आपको पसंद आ सकती है.
भाभी जी घर पर हैं - जी5
पॉपुलर टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' का स्पिन-ऑफ फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है. इसमें आपको आपके फेवरेट विभूति नारायण मिश्रा, मनमोहन तिवारी, अंगूरी भाभी और अनिता भाभी देखने को मिलेंगी. फिल्म की कहानी में दोनों पड़ोसी कपल की क्लासिक राइवलरी देखी जा सकती है. दोनों पति एक-दूसरे की पत्नियों पर फिदा हैं. फिल्म में सभी उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा पर जाते हैं, जहां दो अजीबोगरीब गैंगस्टर भाइयों से उनका सामना होता है. पिक्चर आपको हंसाने के साथ-साथ डराती भी है.
यूफोरिया - ETV Win
'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन की तेलुगु थ्रिलर फिल्म 'यूफोरिया' भी ओटीटी पर आ गई है. आप इसे ईटीवी विन पर देख सकते हैं. इसकी कहानी एक मां, एक टीचर और एक दर्द भरी सच्चाई के इर्द-गिर्द घूमती है. यह सामाजिक मुद्दों, फैमिली रिलेशनशिप और सस्पेंस पर आधारित थ्रिलर है. अगर आपको गंभीर सोशल ड्रामा और थ्रिल पसंद है तो ये आपके लिए परफेक्ट है.
एसीपी विक्रांत - कटिंग एप
टीवी एक्टर्स शरद मल्होत्रा और विनय आनंद स्टारर 'एसीपी विक्रांत' एक मिस्ट्री-थ्रिलर वेब सीरीज है. इसमें विक्रांत नाम के पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है. विनय आनंद ने इस शो कर जरिए लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है.