scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

Weekend OTT Release: सनी का 'इक्का', 'डुग डुग' करता दुपहिया और 'पेद्दी' का छक्का... वीकेंड में मिलेगा धांसू कंटेंट!

July Second Weekend OTT Releases
  • 1/11

वीकेंड में बारिश का मौसम हो और चाय-पकौड़े के साथ मजेदार कंटेंट देखने को मिल जाए तो मजा ही आ जाएगा न! तो आप बाकी तैयारियां शुरू कीजिए, कंटेंट में क्या देखना है ये आपको हम बता देते हैं.

बड़े पर्दे के धमाकेदार सुपरस्टार सनी देओल 'इक्का' से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. 'लॉक अप' जैसी चटपटे रियलिटी शो में गोविंदा आ रहे हैं. और साउथ वाले भी दमदार कंटेंट ला रहे हैं. पेश है इस वीकेंड की पूरी लिस्ट:


(Photo: ITGD)

July Second Weekend OTT Releases
  • 2/11

टाइटल: इक्का 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

बड़े पर्दे के धमाकेदार स्टार सनी देओल ओटीटी पर एंट्री कर रहे हैं. कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' में उनकी तारीख पर अक्षय खन्ना भी साथ हैं. बॉलीवुड फैंस तो इस फिल्म की डिटेल्स से ही एक्साइटेड थे और अब पूरी फिल्म आ रही है. 

(Photo: IMDB)

July Second Weekend OTT Releases
  • 3/11

टाइटल: लॉक अप (नया एपिसोड)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप' में गोविंदा की एंट्री की बहुत चर्चा है. उनकी पत्नी सुनीता पहले से ही कैद में हैं. इस एपिसोड के प्रोमो में ही इस पति-पत्नी का अंदाज काफी तेवर भरा दिखा है. 

(Photo: Instagram/@farahkhankunder)

Advertisement
July Second Weekend OTT Releases
  • 4/11

टाइटल: एलायंस (नया एपिसोड)
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो 

कुणाल खेमऊ के शो में अली गोनी की एंट्री होने जा रही है. प्रोमो में नया एपिसोड, नए क्लेश की भी झलक दिखा रहा था, यानी मजा आने वाला है. 

(Photo: Screengrab)

July Second Weekend OTT Releases
  • 5/11

टाइटल: पेद्दी 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

राम चरण की हिट फिल्म 'पेद्दी' अब ओटीटी पर भी आ रही है. जिन लोगों को ट्रेलर में उनका विचित्र क्रिकेट शॉट समझ नहीं आया था, वो अब फाइनली देख सकते हैं. 

(Photo: IMDB)

July Second Weekend OTT Releases
  • 6/11

टाइटल: पट्टी, पत्नी और वो दो  
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार 

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की ये कॉमेडी फिल्म भी फाइनली ओटीटी पर आ रही है. पति और 'पत्नियों' का ये लफड़ा भी काफी दिलचस्प है. 

(Photo: IMDB)

July Second Weekend OTT Releases
  • 7/11

टाइटल: डुग-डुग 
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो 

एक 'दैवीय' बाइक के अड़भू कारनामों की इस कहानी को बॉलीवुड के जानकारों ने खूब सराहा है. हालांकि फिल्म छोटी थी इसलिए थिएटर्स में बहुत जगह नहीं मिली. इसलिए ओटीटी पर इसे देखने से नया चूकें. 

(Photo: Prime Video India)

July Second Weekend OTT Releases
  • 8/11

टाइटल: सिंग गीतम 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

इस कहानी में साइंस-फिक्शन का मजेदार डोज है. मॉडर्न विकास और तबाही से बचे रहने की आस में उलझा एक लड़का, विचित्र जगह पहुंच जाता है. वहां लोगों को शाप मिला है कि वो अपना दुख बताया नहीं सकते, केवल गा सकते हैं! है न दिलचस्प कहानी...

(Photo: thetficlub)

July Second Weekend OTT Releases
  • 9/11

टाइटल: त्रिकाल 
प्लेटफॉर्म: Sun NXT

एक आकाशवाणी, शक्तिशाली तलवार और धर्म के रहस्यों में बुनी इस थ्रिलर फिल्म की काफी चर्चा है. क्यों है? इसके लिए देखी जा सकती है. 

(Photo: IMDB)

Advertisement
July Second Weekend OTT Releases
  • 10/11

टाइटल: बाल्टी 
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव 

कबड्डी, कुश्ती और दोस्ती के बीच चार दोस्तों के दुश्मन बन जाने की इस कहानी को थिएटर्स में काफी पसंद किया गया था. मलयालम सिनेमा के भरोसे के साथ इसे देखा जा सकता है. 

(Photo: IMDB)

July Weekend OTT Release
  • 11/11

टाइटल: परिमल एंड कंपनी 
प्लेटफॉर्म: जी5 

एक परिवार के उलझते-सुलझते रिश्तों के बीच बुनी इस डार्क ह्यूमर वाली कहानी को क्रिटिक्स से दमदार रिव्यू मिले थे. फाइनली ओटीटी पर इसका स्वाद लिया जा सकता है. 

(Photo: BookMyShow)

Advertisement
Advertisement