scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

Weekend OTT Release: परफेक्ट फैमिली, ग्राम चिकित्सालय, नए रियलिटी शो... वीकेंड में खूब मिलेगा कंटेंट

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 1/9

वीकेंड आ चुका है और छुट्टी पर देखने के लिए कंटेंट की तलाश भी आपने शुरू कर दी होगी. नेटफ्लिक्स, प्राइम या जियोहॉटस्टार... वीकेंड में हर तरफ ने दमदार कंटेंट की भरमार है. रितेश देशमुख की मराठी ब्लॉकबस्टर 'राजा शिवाजी' इस वीकेंड ओटीटी पर आ रही है. 'ग्राम चिकित्सालय' और 'परफेक्ट फैमिली' जैसे वो शोज भी हैं जो आप परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं.

रियलिटी शोज के दीवानों के लिए इस वीकेंड 'लॉक अप' का नया सीजन, और नया रियलिटी शो 'एलायंस' भी आ रहे हैं. पेश है इस वीकेंड ओटीटी पर छन रहे गर्मागर्म कंटेंट की पूरी लिस्ट:
 

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 2/9

टाइटल: ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो इंडिया 
कास्ट: अमोल पराशर, आकांक्षा रंजन कपूर, विनय पाठक, दिनेश लाल यादव 

डॉक्टर प्रभात फिर से भातखंडी गांव की विचित्र समस्याओं और उनके अनोखे समाधान लेकर लौट रहे हैं. 'पंचायत' के बाद जनता के हाथ लगा ये रूरल शो, दूसरे सीजन में और दमदार होने की कोशिश में है. 

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 3/9

टाइटल: परफेक्ट फैमिली 
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव 
कास्ट: गुलशन देवैया, गिरिजा ओक, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कावेरी सेठ 

एक परिवार थेरेपिस्ट के सामने बैठकर अपनी समस्याएं सुलझा रहा है. ये आइडिया सुनने में थोड़ा 'ज्ञान की क्लास' टाइप लगता है, मगर ये सीरीज यूट्यूब पर जमकर तारीफ़ें बटोर चुकी है. इसलिए इसे परिवार के साथ जरूर देखें. 

Advertisement
OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 4/9

टाइटल: बाहुबली- द टॉर्चबेयरर 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 
कास्ट: प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी 

'बाहुबली' फिल्मों के बनने में जो खून, पसीना और पैसा लगा उसकी कहानी लेकर आई है ये डाक्यूमेंट्री. फिल्म की लीड कास्ट बैठकर शूट के मजेदार किस्से भी सुनाने वाली है. 

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 5/9

टाइटल: राजा शिवाजी 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 
कास्ट: रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, सलमान खान 

छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी लेकर आई रितेश देशमुख की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ये ओटीटी पर आ रही है. 
 

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 6/9

टाइटल: लॉक अप सीजन 2 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 
कास्ट: (होस्ट) फराह खान, रितेश देशमुख; (कंटेस्टेंट) राम कपूर, शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना

लॉक अप के ने सीजन में फराह खान और रितेश देशमुख का होस्ट बनकर आना लोगों को मजेदार लग रहा है. होस्ट बदलने के बाद, ने सीजन में इस शो का भी नया टेस्ट होना है. 

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 7/9

टाइटल: एलायंस 
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो इंडिया 
कास्ट: (होस्ट) कुणाल खेमू

रियलिटी शो के दीवानों के लिए प्राइम वीडियो एक नया शो लेकर आ रहा है. एक ने दिलचस्प फॉर्मैट के साथ ये शो जनता का दिल कितना जीत पाएगा, इस सवाल का जवाब भी इस वीकेंड मिलेगा. 
 

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 8/9

टाइटल: अवतार फायर एंड ऐश  
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
कास्ट: जोई सल्डाना, सैम वर्थिंग्टन, सिगर्नी वीवर

जेम्स कैमरून की एपिक कहानी का तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने के बाद, फाइनली ओटीटी पर आ रहा है. इसे देखने के लिए तो इतना ही काफी है कि ये 'अवतार' फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म है. 

OTT Weekend Releases Full List: June Third Weekend
  • 9/9

टाइटल: लिटल ब्रदर 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 
कास्ट: जॉन सीना, एरिक आन्द्रे 

एक मिलियनेयर रियल एस्टेट बिजनेसमैन की जिंदगी मस्त चल रही है. लेकिन एक दिन अचानक उसका छोटा भाई अपने साथ आफत का पूरा पहाड़ लेकर आ धमकता है. कॉमेडी और जॉन सीना हमेशा एक अच्छा कॉम्बो साबित होते हैं, इसलिए ये फिल्म ट्राई की जा सकती है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement