scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

Weekend OTT Release: दिलजीत की 'सतलुज', कंगना का 'लॉक अप', साउथ का हॉरर! ओटीटी पर इस वीकेंड मिलेगा ये कंटेंट

July First Weekend OTT Releases
  • 1/12

जुलाई का पहला वीकेंड आने के साथ, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी नए कंटेंट की भरमार लेकर तैयार हैं. हालांकि, इतने सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन गिरने वाले कंटेंट के बीच क्या देखने पर समय लगाया जाए, ये सवाल बहुत भारी होता है. लेकिन आप टेंशन मत लीजिए, हम हैं ना! 

प्राइम वीडियो से लेकर नेटफ्लिक्स, और फिल्म, वेब सीरीज से लेकर रियलिटी शोज तक, इस वीकेंड क्या-क्या देखने लायक है हम बताते हैं. पेश है पूरी लिस्ट:

 

(Photo: ITGD)

July First Weekend OTT Releases
  • 2/12

टाइटल: सतलुज 
प्लेटफॉर्म: जी5 

दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' लंबे समय से सेंसर बोर्ड के पंगे में फंसी थी. फाइनली ये नए नाम 'सतलुज' के साथ रिलीज हो चुकी है. दिलजीत के साथ अर्जुन रामपाल और सुविन्दर विक्की को लेकर आई ये फिल्म, पंजाब की एक दर्दनाक कहानी है. 

(Photo: Instagram/@zee5)

July First Weekend OTT Releases
  • 3/12

टाइटल: इंडियाज गॉट लेटेंट 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

समय रैना का शो जनता में पॉपुलर तो पहले से ही है. अब इसका नया एपिसोड आ गया है जिसमें कपिल शर्मा के दो पक्के साथी कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर आ रहे हैं. 

(Photo: Instagram/@maisamayhoon)

Advertisement
July First Weekend OTT Releases
  • 4/12

टाइटल: लॉक अप सेजन 2 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

पिछली बार की तरह लॉक अप एक बार फिर से चर्चा में आ चुका है. मगर इस वीकेंड नया धमाका है शो की ऑरिजिनल जेलर कंगना रनौत की एंट्री. 

(Photo: Instagram/@farahkhankunder)

July First Weekend OTT Releases
  • 5/12

टाइटल: प्रीतम एंड पेड्रो 
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार 

अरशद वारसी, वीर हिरानी और विक्रांत मैसी की ये वेब सीरीज साइबर क्राइम पर बेस्ड है. '3 इडियट्स' और 'पीके' वाले राजकुमार हिरानी इसके डायरेक्टर हैं. इसे देखने के लिए इतनी ही वजह काफी होनी चाहिए!

(Photo: Screengrab)

July First Weekend OTT Releases
  • 6/12

टाइटल: अलायंस 
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो इंडिया

कुणाल खेमू का नया रियलिटी शो प्राइम वीडियो की इस जॉनर में एंट्री है. धीरे-धीरे ये शो हाइप बटोर रहा है और इस वीकेंड इस शो की माइंड-गेम्स नए लेवल पर पहुंचने वाली हैं. 

(Photo: IMDB)

July First Weekend OTT Releases
  • 7/12

टाइटल: करक्कम 
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव 

न्यू-ईयर का प्रैंक करने चले दो दोस्तों ने गलती से कुछ ऐसा कर दिया है कि भूतों का एक पूर झुंड निकल आया है. साउथ की इस हॉरर कॉमेडी में काफी मजा मिलने की संभावना है.  

(Photo: IMDB)

July First Weekend OTT Releases
  • 8/12

टाइटल: मॉलीवुड टाइम्स 
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार 

एक यंग फिल्ममेकर तगड़ी हॉरर फिल्म बनाने के चक्कर में ऐसी चीजें कर देता है कि उसकी भूतिया कहानी रियल होने लगती है. 

(Photo: IMDB)

July First Weekend OTT Releases
  • 9/12

टाइटल: मुतास्सी 
प्लेटफॉर्म: जी5 

जी5 की ये मलयालम थ्रिलर वेब सीरीज हिंदी में भी है. इसमें एक महिला का खोया पति जब लौटता है तो उसके साथ कुछ भयानक शक्तियां भी चली आती हैं. 

(Photo: IMDB)

Advertisement
July First Weekend OTT Releases
  • 10/12

टाइटल: प्रोजेक्ट हेल मैरी 
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो इंडिया 

इस साल हॉलीवुड की सबसे चर्चित साइंस-फिक्शन फिल्म, फाइनली ओटीटी पर आ रही है. एक प्रोफेसर के स्पेस मिशन और वहां टकराए क्यूट एलियन की ये कहानी आपको इमोशनल कर देगी. 

(Photo: IMDB)

July First Weekend OTT Releases
  • 11/12

टाइटल: सुपर सुब्बू 
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

नेटफ्लिक्स की ये पहली तेलुगु ऑरिजिनल सीरीज एक शहरी लड़के की कहानी है जिसे सेक्स-एजुकेशन ऑफिसर बनाकर एक गांव में भेज दिया गया है. इस शो को मजेदार कॉमेडी और दमदार सोशल मैसेज के लिए तारीफ़ें मिल रही हैं. 

(Photo: IMDB)

July First Weekend OTT Releases
  • 12/12

टाइटल: द शीप डिटेक्टिव्स 
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो 

एक फार्म की भेड़ों ने अपने मालिक की हत्या की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा उठाया है. उनका मालिक भी जासूस ही था. इस फिल्म की कहानी ने लोगों को खूब इमोशनल किया है. 

(Photo: IMDB)

Advertisement
Advertisement