scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

OTT Release This Week: गुजराती ब्लॉकबस्टर 'लालो' से अनिल कपूर की 'सूबेदार' तक, इस हफ्ते ये फिल्में-सीरीज मचा रहीं OTT पर बवाल

अनिल कपूर
  • 1/10

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और गुजराती सिनेमा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कई अलग-अलग इंडस्ट्री के बढ़िया प्रोजेक्ट्स उतरे हैं. इसमें 2025 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'लालो: कृष्ण सदा सहायते' और अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर 'सूबेदायर' भी शामिल है. अगर आपने अभी तक अपना वीकेंड प्लान नहीं बनाया है, तो हमारी लिस्ट पर नजर डालकर शुरू हो जाइए.

सुबेदार
  • 2/10

सुबेदार एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 5 मार्च 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.  
कहानी एक रिटायर्ड आर्मी सुबेदार अर्जुन मौर्या (अनिल कपूर) की है, जो अनुशासन और देशभक्ति के पुराने मूल्यों वाला व्यक्ति है. सिविलियन जीवन में एडजस्ट करने में संघर्ष करते हुए, वह अपनी कॉलेज जाने वाली बेटी के साथ रहता है. उसका रिश्ता बेटी से तनावपूर्ण है. स्थानीय रेत माफिया से टकराव होता है, जो उसे और उसकी बेटी को खतरे में डाल देता है. सुबेदार को फिर से लड़ना पड़ता है - इस बार परिवार और न्याय के लिए.  
कास्ट: अनिल कपूर (अर्जुन मौर्या), राधिका मदान (मुख्य भूमिका), अदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक आदि.  
डायरेक्टर: सुरेश त्रिवेणी. यह एक इमोशनल और मासी एक्शन फिल्म है, जो साहस, परिवार और भ्रष्टाचार पर फोकस करती है.

जब खुली किताब
  • 3/10

'जब खुली किताब', ZEE5 पर 6 मार्च 2026 से स्ट्रीम हो रही एक रोमांटिक-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. कहानी गोपाल (पंकज कपूर) और अनुसुया (डिंपल कपाड़िया) की है, जिनकी 50+ साल की शादी एक सीक्रेट के खुलने से हिल जाती है. अनुसुया का पुराना अफेयर सामने आता है. दोनों का परिवार इमोशंस, हंसी, आंसुओं और माफी से गुजरता है. यह लव, साथ और रिश्तों की रीडिस्कवरी की कहानी है. इसमें पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी, संग नौहीद साइरूसी ने काम किया है. पिक्चर के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला है.

Advertisement
हैलो बच्चों
  • 4/10

नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च 2026 से एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज हैलो बच्चों स्ट्रीम हो रही है. यह फिजिक्स टीचर अलख पांडे जिंदगी से प्रेरित सच्ची कहानी है, जो ऑनलाइन लर्निंग के जरिए क्वालिटी एजुकेशन को सभी छात्रों तक पहुंचाने का प्रयास करते है. एक साधारण टीचर लाखों छात्रों को इंस्पायर करता है, जो मुश्किल हालात में डॉक्टर या इंजीनियर बनने के सपने देखते हैं. वह सिस्टम के खिलाफ भी खड़ा होता है. सीरीज में विनीत कुमार सिंह, विक्रम कोचर, गिरीजा ओक गोदबोले संग अन्य ने काम किया है. यह सोशल इश्यू और इंस्पायरिंग स्टोरी है, जो एजुकेशन और डेडिकेशन पर फोकस करती है.

लालो: कृष्ण सदा सहायते
  • 5/10

2025 की ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म 'लालो: कृष्ण सदा सहायते' एक इंस्पायरिंग ड्रामा फिल्म है, जो सोनीLIV पर उपलब्ध है. कहानी एक गरीब रिक्शा ड्राइवर लालो उर्फ लालजी धनसुख परमार की है, जो पैसे के लालच में एक रिमोट फार्महाउस में फंस जाता है. वहां वह अपने पिछले दुखों का सामना करता है. भगवान कृष्ण के विजन उसे गाइड करते हैं, जो सेल्फ-डिस्कवरी, हीलिंग और ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी पर ले जाते हैं.  फिल्म में करण जोशी, रीवा रच्छ, श्रुहद गोस्वामी, अंशु जोशी जैसे कलाकारों ने काम किया है. डायरेक्टर अंकित सखिया की बनाई 'लालो', एक स्पिरिचुअल और इमोशनल फिल्म है, जो आस्था और आत्म-खोज पर फोकस करती है.

गांधी टॉक्स
  • 6/10

ZEE5 पर एक यूनिक साइलेंट फिल्म है 'गांधी टॉक्स' इस हफ्ते स्ट्रीम हो गई है. कहानी महादेव (विजय सेतुपति) की है, जो BMC में नौकरी के लिए घूस देने से इनकार करता है. दूसरी तरफ है एक अमीर बिजनेसमैन मोहन (अरविंद स्वामी), जो कोर्ट में हार जाता है. दोनों की राहें मिलती हैं, और महादेव, मोहन को लूटने की प्लानिंग करता है. लेकिन मोहन का बड़ा प्लान है. यह फिल्म धोखे, बदले और सरप्राइज से भरी है. इसमें विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ जाधव जैसे बढ़िया सितारों ने काम किया है.

बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड
  • 7/10

'बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड', नेटफ्लिक्स की नई कोरियन रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज है. कहानी वेबटून प्रोड्यूसर सु मि-रे (जिसू - BLACKPINK) की है, जो काम से थक चुकी है और उसे रियल लाइफ डेटिंग मुश्किल लगती है. वह एक सब्सक्रिप्शन-बेस्ड वर्चुअल डेटिंग सिमुलेशन 'Boyfriend On Demand' यूज करती है, जहां वह अपनी ड्रीम डेट्स एक्सपीरियंस करती है. लेकिन वर्चुअल और रियल के बीच लाइन ब्लर हो जाती है. शो में K-Pop Band BLACKPINK की जिसू के साथ सियो इन-गुक, सियो कांग-जून, ली सू-ह्युक, यू इन-ना ने काम किया है.

यंग शेरलॉक
  • 8/10

'यंग शेरलॉक', अमेजन प्राइम वीडियो पर आई नई ओरिजिन स्टोरी सीरीज है. 4 मार्च 2026 से इसके सभी एपिसोड्स स्ट्रीम हो रहे हैं. 1870 के दशक में सेट, यह सीरीज 19 साल के युवा शेरलॉक होम्स (हीरो फिएनेस टिफिन) की कहानी है, जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अपने पहले केस में पड़ता है. एक मर्डर केस उसे जेम्स मोरियार्टी (डोनाल फिन) के साथ टीमअप करवाता है. यह ग्लोब-ट्रॉटिंग कॉन्स्पिरेसी, मर्डर, स्पाई और फैमिली सीक्रेट्स से भरी है. इस शो में एक्टर हीरो फिएनेस टिफिन, डोनाल फिन, जोसेफ फिएनेस, मैक्स आयरन्स, नताशा मैकएलहोन, कोलिन फर्थ जैसे बढ़िया कलाकारों ने काम किया है. डायरेक्टर गाय रिची की बनाई यह सीरीज एक्शन, मिस्ट्री और एडवेंचर से भरपूर है.

वॉर मशीन
  • 9/10

नेटफ्लिक्स पर एक एक्शन-साइ-फाई फिल्म आई है, जिसका नाम है 'वॉर मशीन'. इसकी कहानी में यूएस आर्मी रेंजर ट्रेनिंग की एक टीम के ऊपर है. यहां एक एलीट टीम की ट्रेनिंग एक्सरसाइज, एक दूसरी दुनिया की किलिंग मशीन के खिलाफ सर्वाइवल फाइट में बदल जाती है. कॉम्बैट इंजीनियर 81 (एलन रिचसन) अपनी यूनिट को लीड करता है. फिल्म में हॉलीवुड स्टार एलन रिचसन, डेनिस क्वेड, स्टीफन जेम्स, जय कोर्टनी, एसाई मोरालेस ने काम किया है. डायरेक्टर पैट्रिक ह्यूजेस की बनाई ये एक वायलेंट, सस्पेंसफुल और एक्साइटिंग साइ-फाई एक्शन फिल्म है.

Advertisement
घर तेरा मेरा
  • 10/10

बालाजी टेलीफिल्म्स की के नए ओटीटी प्लेटफॉर्म Kutingg पर आई रोमांटिक-ड्रामा वेब सीरीज 'घर तेरा मेरा' चर्चा में है. इसमें एक छत के नीचे दो जिद्दी लोगों की लव स्टोरी दिखाई गई है. यहां कॉमेडी, कन्फ्यूजन और इमोशंस का मिश्रण आपको देखने को मिलता है. यह फैमिली-फ्रेंडली एंटरटेनर है, जिसमें लव, क्राइम और ड्रामा के एलिमेंट्स भरे हुए हैं. शो में करिश्मा सावंत और शहजाद शेख ने लीड रोल निभाए हैं.

Advertisement
Advertisement