स्मृति श्रीनिवास मंधाना (Smriti Shriniwas Mandhana) एक अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर हैं. दिसंबर 2018 में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन्हें वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए राचेल हीहो-फ्लिंट अवार्ड से सम्मानित किया. 30 दिसंबर 2021 को, वह आईसीसी महिला टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हुईं (Smriti Mandhana Awards). वह सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, जिससे उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वर्ष 2025 में उन्हें ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.
मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में स्मिता और श्रीनिवास मंधाना के घर हुआ था (Smriti Mandhana Age). उनके पिता और भाई, दोनों ने सांगली के लिए जिला स्तर पर क्रिकेट खेला है. नौ साल की उम्र में स्मृति का चयन महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में हो गया था. ग्यारह साल की उम्र में, उन्हें महाराष्ट्र अंडर-19 टीम के लिए चुना गया था (Smriti Mandhana Early Cricket).
मंधाना ने अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्म्सले पार्क में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेला. उन्होंने इस मैच में 22 और 51 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई (Smriti Mandhana Test Debut).
स्मृति मंधाना ने 10 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ अहमदाबाद में वनडे डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और टीम को 46 रन से जीत दिलाई (Smriti Mandhana ODI Debut).
मंधाना ने 5 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ वडोदरा में टी20I डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 36 गेंदों में 39 रन बनाए और टीम को 10 रन से जीत दिलाई (Smriti Mandhana T20I Debut).
मंधाना ने करियर का पहला इंटरनेशनल शतक 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट लगाया. उन्होंने 109 गेंदों में 102 रन बनाए लेकिन भारत मैच हार गया (Smriti Mandhana First International Century).
मंधाना ने 2017 में करियर के पहले वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन बनाए और जीत दिलाई. उसके बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनके करियर का दूसरा वनडे शतक आया (Smriti Mandhana in 2017 World Cup).
स्मृति मंधाना ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया (Smriti Mandhana Fastest 50).
फरवरी 2019 में, वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत सबसे कम उम्र की महिला T20I टीम की कप्तान बनीं. 2019 में, उन्हें ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर ( ICC Women's Cricketer of the Year) और ICC महिला ODI प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया (ICC Women's ODI Player of the Year). इसी साल उन्होंने CEAT इंटरनेशनल क्रिकेट पुरस्कार में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता.
विमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन का आगाज 14 जनवरी 2027 से किया जाएगा. जबकि 7 फरवरी 2027 को टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इसके साथ ही बीसीसीआई ने कुछ और जरूरी बातों का जिक्र किया है.
श्रीलंका को 72 रन से हराने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी लेने स्टेज पर नहीं पहुंची थी. जिसके बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है.
पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने अपने गुस्से और दर्द पर बात की. बिना पलाश का नाम लिए उन्होंने बताया कि वह महाभारत देखकर खुद को शांत करती हैं.
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया, लेकिन जीत के बाद भी उसे ट्रॉफी नहीं मिली. पिछले साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम के साथ भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी.
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला जीतकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने इस जीत के बाद मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.
भारत ने श्रीलंका को हराकर विमेन्स एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. लेकिन इसके बावजूद टीम को ट्रॉफी नसीब नहीं हुई. इसके बाद से ही लगातार इस मामले पर दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं.
हरमनप्रीत कौर ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद मजेदार अंदाज में उसका सेलिब्रेशन किया है. हरमनप्रीत कौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर फैन्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के फाइनल मैच को 72 रनों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता हासिल की. लेकिन पुरुष टीम की तरह भारतीय महिलाओं ने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
13 सितंबर 2026 भारतीय खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा. जूनियर एशिया कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने खिताब जीतकर डबल धमाल किया. वहीं महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पुरुष क्रिकेट टीम ने भी अफगानिस्तान को पहले टी20 में 7 विकेट से शिकस्त दी. इसके अलावा धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. यानी एक ही दिन भारत ने हॉकी, क्रिकेट और तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन कर सुपर संडे को यादगार बना दिया.
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में एक बार फिर अपना दमदखम दिखाया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच की शुरुआत में ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी जोड़ी ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया. दोनों ही खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों की बरसात कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई.
क्रिकेट के मैदान पर स्मृति मंधाना बल्ला थामती हैं तो दुनिया भर के गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं. भारत की उप-कप्तान मंधाना ने अपने बारे में हाल ही में कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है.
पाकिस्तान को महिला एशिया कप में भारत के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद पाकिस्तानी फैन्स भारतीय टीम को हराने का सपना देख रहे हैं.
विमेंस एशिया कप में भारत का फाइनल में पहुंचना काफी हद तक पक्का लग रहा है. वहीं पाकिस्तान को फाइनल का टिकट कटाने के लिए पहले हांगकांग और फिर मजबूत श्रीलंका को हराना होगा.
India vs Pakistan Women's Asia Cup Highlights: विमेंस एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया.
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप के एक अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
IND vs PAK Today Match: भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप में एक कांटेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेगी.
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जगजाहिर है. सचिन तेंदुलकर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के नाम बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. भारतीय खिलाड़ियों ये आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी असाधारण निरंतरता और लंबे योगदान को दर्शाते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप के महामुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. T20 एशिया कप में पाकिस्तान 7 मुकाबलों में सिर्फ एक बार भारत को हरा पाया है. हालांकि दुबई की पिच, स्पिन गेंदबाज और भीषण गर्मी हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए तीन बड़ी चुनौती बन सकती हैं.
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार, 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा. भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. ऐसे में सवाल है मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत शनिवार (5 सितंबर) को होनी है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा. ऐसे में समझ लेते हैं दोनों टीमों के बीच आंकड़ों में कौन भारी है.