ठाकुर संगीत सोम (Thakur Sangeet Som) एक भारतीय राजनेता हैं, वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य और मेरठ के सरधना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं (Sangeet Som MLA Sardhana).
संगीत सोम का जन्म 1 जनवरी 1978 को मेरठ जिले की सरधना तहसील के ग्राम आलमगीर (फरीदपुर) में ठाकुर ओमवीर सिंह के संपन्न कृषि परिवार में हुआ था (Sangeet Som Family). उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा मुजफ्फरनगर के करीब स्थित के.के. जैन इंटर कॉलेज, खतौली से 1997 में हासिल की (Sangeet Som Education). संगीत सिंह सोम का विवाह प्रीति सोम संगीत से हुआ है और उनके दो बच्चे हैं (Sangeet Som Wife and Children).
संगीत सिंह सोम हिंदू राष्ट्रवादी छवि वाले नेता हैं. उन्होंने 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरधना सीट से अच्छे अंतर से जीत हासिल की थी. उन्हें हिंदू संगठनों द्वारा "हिंदू हृदय सम्राट", "महाठाकुर," "संघर्षवीर," जैसे कई उपनाम दिए गए हैं (Sangeet Singh Som Political Career).
वह 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों में से एक हैं. उनके खिलाफ 24 सितंबर 2013 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. सोम ने उस दौरान तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर जन्माष्टमी झड़पों की जांच में धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था (Sangeet Som Controversies).
पश्चिमी यूपी की सियासत में बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ रिश्तों में आई दूरी पर कहा कि 'कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, वरना यूं ही कोई बेवफा नहीं होता.' इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग उठाने के साथ ही बुलडोजर मॉडल पर भी अपनी अलग राय रखी.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. अब इस सियासी घमासान में भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम भी कूद पड़े हैं. संगीत सोम का दावा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहा यह विवाद सीट बंटवारे को लेकर नहीं है, बल्कि यह लड़ाई प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर है. संगीत सोम के अनुसार, सपा के नेता खुद यह बात नहीं कह रहे हैं, बल्कि अखिलेश यादव कांग्रेस के नेताओं को डराने के लिए ऐसी बातें कहलवा रहे हैं. उनका मानना है कि अखिलेश यादव जानते हैं कि राहुल गांधी देश में राजनीतिक रूप से पूरी तरह असफल हो चुके हैं, इसलिए वे खुद को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार मानते हैं.
देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर राजनीति जारी है. बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर कट्टरपंथी राजनीति करने का आरोप लगाया है. वहीं, उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वो ट्विटर की राजनीति कर रहे हैं.
UP News: जयंत चौधरी पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भड़के बीजेपी नेता संगीत सोम. बोले- 'अखिलेश को एकन्नी का नहीं छोड़ेंगे जयंत, पश्चिमी यूपी में नहीं खुलेगा सपा का खाता.'
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सरधना सीट पर बसपा द्वारा जाट प्रत्याशी उतारे जाने से सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है. बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम और मौजूदा विधायक अतुल प्रधान के बीच की जंग में इस नए सियासी दांव से गेम अलग हो गया है.
सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने एक सम्मान समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में मुगलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बाबर, अकबर और हुमायूं का म्यूजियम बनाने की मांग करते हुए विवादित बयान दिया और अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी का विरोध किया.
गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड पर भाजपा नेता संगीत सोम ने तीखा आक्रोश जताते हुए इसे आतंकी घटना करार दिया. उन्होंने मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर का समर्थन करते हुए शेष दोषियों पर भी बुलडोजर कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की. सोम ने देश में कट्टरपंथी मानसिकता को कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी.
मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सकौती गांव में जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने 2024 में मिली हार का हिसाब बराबर करने की बात कही है, उनके निशाने पर कहीं न कहीं बीजेपी नेता संगीत सोम रहे.
मेरठ में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने बाबरी मस्जिद और इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोटूक कहा कि बाबर के नाम पर देश में एक ईंट भी नहीं लगने दी जाएगी और समर्थकों को इसे लेकर संकल्प भी दिलाया.
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पर तीखा हमला बोला है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त को लेकर उन्होंने शाहरुख को 'गद्दार' करार दिया. साथ ही, उन्होंने मीट फैक्ट्री से जुड़े आरोपों पर अखिलेश यादव के करीबियों को करारा जवाब दिया.
मेरठ की सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर मीट कारोबार से लेकर सुरक्षा के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी तक के कई संगीन आरोप लगाए और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.
बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी भरे फोन कॉल मिल रहे हैं. उन्होंने पुलिस को नंबर भेजा है, जो बांग्लादेश का पाया गया. उन्होंने कहा कि वे सनातनियों के अधिकारों की बात करते रहेंगे और धमकियों से नहीं डरेंगे.
मेरठ के पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम को बांग्लादेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी ने उनके सचिव को फोन कर सोम के परिवार और भारतीय समाचार चैनलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बीजेपी नेता संगीत सोम पर तीखा पलटवार किया है. शाहरुख खान को 'गद्दार' कहने पर रामगोपाल ने कहा कि संगीत सोम की हैसियत ग्राम प्रधान बनने की भी नहीं है. उन्होंने दो टूक कहा कि खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और खिलाड़ियों को निशाना बनाना गलत है.
मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के BCCI के फैसले पर संगीत सोम ने कहा कि भारत में करीब 100 करोड़ सनातनियों की भावनाओं को समझते हुए बीसीसीआई ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. यह निर्णय सभी हिन्दुओं और सनातनों की भावनाओं का सम्मान करता है.
पश्चिम बंगाल चुनावी माहौल में शाहरुख खान के कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदे जाने पर विवाद गर्माया है. बीजेपी नेता संगीत सोम और धर्मगुरु इस फैसले को लेकर विरोध कर रहे हैं, जबकि टीएमसी सहित कुछ पार्टियां इसे धार्मिक भेदभाव से जोड रही हैं. इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत सरकार और बीसीसीआई को इस मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए?
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में इस बार के आईपीएल के लिए बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लिया गया है. बीजेपी नेता संगीत सोम और तरह तरह के धर्मगुरु सवाल उठा रहे हैं कि जब बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं और वहां की सरकार, अवाम, खिलाड़ी, सेलिब्रिटी कुछ नहीं कर रहे तो ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में क्यों खरीदा गया और खरीदा गया तो शाहरुख खान ने ही क्यों खरीदा. टीएमसी कह रही है कि शाहरुख खान के साथ सिर्फ मजहब की वजह से ममता बनर्जी तरजीही सलूक करती हैं.
बीजेपी नेता संगीत सोम ने शाहरुख खान पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार या BCCI का निर्णय नहीं है बल्कि शाहरुख खान ने खुद पैसा लगाया और बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा है. संगीत सोम ने यह भी कहा कि जो कोई भी देश के खिलाफ गद्दारी करता है, वह गद्दार कहलाएगा और शाहरुख खान भी अगर गद्दारी करेंगे तो उन्हें गद्दार ही कहा जाएगा.
बीजेपी नेता संगीत सोम ने अभिनेता शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दिया है. संगीत सोम बांग्लदेश में हिंदुओं की हो रही हत्या पर बोल रहे थे, इसी में उन्होंने कहा कि शाहरुख बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए पैसे देकर खरीद रहे हैं.
यूपी के मेरठ में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मौलाना मदनी के विवादित 'जिहाद' बयान पर पलटवार किया है. संगीत सोम ने मदनी को 'बीमार मौलाना' बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मदनी जिस संस्थान से आते हैं वहां से आतंकी निकलते हैं इसलिए देश में मदरसे बंद होने चाहिए.
बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मौलाना मदनी के 'जिहाद' वाले बयान पर निशाना साधा. उन्होंने मदनी को 'बीमार मानसिकता' वाला बताया और आरोप लगाया कि वह जिस संस्थान से आते हैं, वहां से आतंकी निकलते हैं. सोम ने चेतावनी दी, "कहीं ऐसा न हो कि सनातनी सड़कों पर उतरकर तुम जैसे मौलानाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पाकिस्तान तक छोड़ आएं."