scorecardresearch
 

'बाबर-अकबर का बने म्यूजियम, लोग प्रतिमा पर थूकें', बोले पूर्व BJP विधायक संगीत सोम

सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने एक सम्मान समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में मुगलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बाबर, अकबर और हुमायूं का म्यूजियम बनाने की मांग करते हुए विवादित बयान दिया और अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी का विरोध किया.

Advertisement
X
मेरठ के सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम (Photo- Screengrab)
मेरठ के सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम (Photo- Screengrab)

मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने क्षेत्र में आयोजित एक सम्मान समारोह के मंच से जनता को संबोधित करने के बाद मीडिया के सामने मुगलों और इतिहास को लेकर एक बेहद तीखा और विवादित बयान दिया है. संगीत सोम ने देश में बाबर, अकबर और हुमायूं जैसे विदेशी आक्रांताओं और शासकों का म्यूजियम बनाने की मांग उठाई है. उन्होंने इस मांग के पीछे तर्क दिया कि नई पीढ़ी को यह पता चलना चाहिए कि सनातनियों पर कितने अत्याचार हुए और कितने मंदिर तोड़े गए. पूर्व विधायक ने इन शासकों की प्रतिमाओं पर जनता द्वारा गुस्सा जाहिर करने की बात कहकर अपना विरोध दर्ज कराया.

'प्रतिमाओं पर थूकने और जूते मारने' की मांग

संगीत सोम ने कहा कि देश में इन मुगल शासकों के म्यूजियम बनने चाहिए ताकि देश की जनता को पता लगे कि आक्रमणकारियों ने यहां संघर्ष कर रहे लाखों सनातनियों को कुचल दिया था. उन्होंने विवादित अंदाज में कहा कि इस म्यूजियम में लोग उनकी प्रतिमा पर रोज थूकने जाएं और रोज जूते मारें. संगीत सोम के अनुसार, इस तरीके से देश के लोगों को अपने भीतर सैकड़ों सालों से दबे हुए प्रतिशोध को बाहर निकालने का एक अवसर मिल सकेगा.

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी का विरोध

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया या अन्य जगह की गई अभद्र टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि बेटी किसी की भी हो, बेटी आखिर बेटी होती है और वह भी हमारी बेटी है. उन्होंने मांग की कि ऐसी अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

Advertisement

धर्मांतरण और सच्चे मुसलमान पर बयान

भारत के मुसलमानों पर बात करते हुए संगीत सोम ने कहा कि देश का जो सच्चा मुसलमान है, वह हमसे बेहद प्यार करता है, लेकिन जिसे पाकिस्तान से प्यार है वह भला हमसे प्यार क्यों करेगा. इसके साथ ही क्षेत्र के आयुष मलिक धर्मांतरण मामले पर अपना कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि इस तरह से गैर-कानूनी ढंग से धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों को सीधे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए क्योंकि यही असली जिहाद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement