सियासत की बिसात पर बिछी हर चाल और सत्ता के गलियारों में दबी हर सुगबुगाहट पर पैनी नज़र रखने वाले कुबूल अहमद, आजतक.डॉट इन में बतौर एसोसिएट एडिटर पद पर काम कर रहे हैं. कठिन से कठिन राजनीतिक समीकरणों को सहजता से सुलझाकर पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है, जब बात सियासी संग्राम की हो, तो कुबूल अहमद का विश्लेषण ही अंतिम सच की तस्दीक करता है. खबरों को सिर्फ बताना नहीं बल्कि उन्हें समझाना ही उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है.
खबरों के शोर में से 'तथ्यों का सच' ढूंढ निकालने वाले कुबूल अहमद आजतक.डॉट इन की एडिटोरियल टीम का एक विश्वसनीय स्तंभ हैं. बतौर एसोसिएट एडिटर, वे डेटा और डेप्थ के संगम से ऐसी कहानियां बुनते हैं जो न केवल घटना की सूचना देती हैं, बल्कि एक नई सोच भी पैदा करती हैं. वो खबर के पीछे छिपे हुए खबरों के हर पहलू को छूने की कोशिश ही नहीं करते बल्कि उन्हें लोगों के सामने भी रखते हैं.
कुबूल अहमद के खबरे लिखना और रिपोर्टिंग का अंदाज़ सीधा, सच्चा और सरोकार से जुड़ा होता है. समाज के आखिरी पायदान की आवाज़ से लेकर संसद की गूंज तक, कुबूल की कलम हर उस मुद्दे पर चलती है जो सीधे आपसे जुड़ा है. आजतक.डॉट इन में हर रोज की राजनीतिक खबरों की प्लानिंग करने से लेकर लिखने तक में नए प्रयोग करने का काम बाखूबी तरीके से करते हैं. इन्हें राजनीतिक विषयों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी लिखने में दिलचस्पी है. कुबूल देश की सामाजिक और जातीय व्यवस्था से जुड़ी जानकारियों पर गहरी पकड़ रखते हैं. ये इस्लाम से जुड़े तमाम पहलुओं पर भी लिखते रहते हैं.
आजतक डिजिटल के लिए चुनावी प्लानिंग में नए आइडियाज के लिए कुबूल फ्रंटफुट पर हमेशा खड़े रहते हैं. उनकी लिखी राजनीतिक स्टोरी सिर्फ मौजूदा सियासी घटना पर आधारित नहीं बल्कि सामाजिक, राजनीतिक, भौगोलिक, आर्थिक पहलुओं पर फोकस करती है. मौजूदा भीड़ और लीक से हटकर कुबूल अहम की लेखनी और आने वाले कल को देखने की अद्भुत क्षमता को प्रदर्शित करती हैं.
कुबूल अहमद करीब दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इंडिया टुडे ग्रुप के साथ कुबूल की दूसरी पारी है. इससे पहले टीवी-9 भारतवर्ष डिजिटल में हिंदी वेबसाइट के साथ-साथ टीवी-9 के यू-ट्यूब के लिए सेवाएं दे रहे थे.
कुबूल लोकस्वामी पत्रिका और हरिभूमि अखबार में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं. कुबूल को टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है. वो चैनल वन में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं.
उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ऊंचाहार कस्बे से ताल्लुक रखने वाले कुबूल अहमद कानपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. कुबूल को अपने प्रोफेशन के अलावा कुकिंग का शौक है. पत्रकारिता में नए प्रयोगों के साथ सीखने की ललक और चुनौतियों से निपटना पसंद है.