scorecardresearch
 
Advertisement

'यह सीटों की नहीं बल्कि...', सपा-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोले संगीत सोम?

'यह सीटों की नहीं बल्कि...', सपा-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोले संगीत सोम?

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. अब इस सियासी घमासान में भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम भी कूद पड़े हैं. संगीत सोम का दावा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहा यह विवाद सीट बंटवारे को लेकर नहीं है, बल्कि यह लड़ाई प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर है. संगीत सोम के अनुसार, सपा के नेता खुद यह बात नहीं कह रहे हैं, बल्कि अखिलेश यादव कांग्रेस के नेताओं को डराने के लिए ऐसी बातें कहलवा रहे हैं. उनका मानना है कि अखिलेश यादव जानते हैं कि राहुल गांधी देश में राजनीतिक रूप से पूरी तरह असफल हो चुके हैं, इसलिए वे खुद को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार मानते हैं.

Advertisement
Advertisement