रामगढ़
रामगढ़ (Ramgarh) जिला भारत के झारखंड राज्य के 24 जिलों में से एक है (District of Jharkhand). यह ब्रिटिश शासन के दौरान एक सैन्य जिला भी था, जिसे तब रामगढ़ जिला कहा जाता था. इसे 12 सितंबर 2007 को तत्कालीन हजारीबाग जिले से अलग कर बनाया गया था (Formation of Ramgarh). रामगढ़ झारखंड राज्य के केंद्र में स्थित है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है (Ramgarh Geographical Location).
इस जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जिसका आंशिक हिस्सा हजारीबाग ज्ले से लगता है और 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Ramgarh Constituencies).
इस जिले का क्षेत्रफल 1,341 वर्ग किलोमीटर है (Ramgarh Total Area). 2011 की जनगणना के अनुसार, रामगढ़ जिले की जनसंख्या 949,443 है (Ramgarh Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 708 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Ramgarh Density). रामगढ़ में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 921 महिलाओं का लिंगानुपात है (Ramgarh Sex Ratio) और इसकी साक्षरता दर 73.92% है (Ramgarh Literacy). इस जिले की 56.63% आबादी खोरठा और 18.2% हिंदी बोलती है (Ramgarh Language).
जिले की मुख्य नदी दामोदर है जो एक प्रमुख नदी बेसिन भी बनाती है. इसमें कई सहायक नदियां शामिल हैं. उनमें से महत्वपूर्ण हैं - नायकरी, भेरवी या भेरा और बोकारो नदी (Ramgarh Rivers).
यह जिला खनिज उत्पादन काफी मजबूत है. यहां कोयले और कोलबेड मीथेन (सीबीएम) के एक बड़े और समृद्ध भंडार है और इसमें चूना पत्थर के साथ-साथ अग्नि मिट्टी जैसे कई अन्य खनिज भी पाए जाते हैं (Ramgarh Mineral).
रामगढ़ के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है. जिले में तीन मुख्य कृषि मौसम हैं- खरीफ, रबी और जैद. चावल, मक्का, रागी, फल और सब्जियां जिले की मुख्य फसलें हैं (Ramgarh Agriculture).
झारखंड के रामगढ़ में करीब 40 हाथियों के झुंड ने CCL की खदानों के आसपास डेरा डाल दिया है. कर्मा परियोजना के पास जंगल में मौजूद झुंड के खदान और आबादी की ओर बढ़ने की आशंका है. इसे देखते हुए कर्मा, आरा और सरूबेरा प्रोजेक्ट में अलर्ट जारी किया गया है. वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है.
झारखंड के रामगढ़ के पतरातू डीजल शेड से जुड़े 2018 के रिश्वत मामले में रांची की विशेष अदालत ने रेलवे के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है. दोनों पर ठेकेदार से 6.26 लाख रुपये का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था. वीडियो में जानें मामला.
4 सितंबर की शाम रांची-रामगढ़ मार्ग की चुटूपालू घाटी में एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल होने से भीषण हादसा हो गया। बेकाबू ट्रेलर ने तीन कारों और एक ट्रक को टक्कर मारी, जबकि एक बाइक भी चपेट में आ गई।
झारखंड के रामगढ़ जिले में चुटूपालू घाटी पर भीषण हादसा हो गया. यहां शुक्रवार देर शाम एक बेकाबू ट्रेलर ने कई वाहनों को रौंद दिया. इसमें बाइक सवार एक रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. हादसे के बाद हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा.
झारखंड के रामगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. तेज बुखार से पीड़ित दो भाइयों और उनकी मां को अस्पताल ले जाने के बजाय तीन दिन तक झाड़-फूंक कराई जाती रही. हालत बिगड़ने पर दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. मां को गंभीर हालत में RIMS भेजा गया है.
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
झारखंड के रामगढ़ में पुलिस ने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे शिवा उर्फ शिवराम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसके पास से एक पिस्टल, 59 कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
झारखंड के रामगढ़ में अवैध कोयला खनन एक बार फिर मौत का कारण बन गया. अरगड्डा क्षेत्र की एक नव-निर्मित अवैध खदान में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से चार युवकों की जान चली गई. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.
रामगढ़ जिले में पुलिस पर 500 रुपये की कथित रिश्वत मांगने और पैसा न देने पर मछली बीज से लदे वाहन को रोकने का आरोप लगा है. पीड़ित का दावा है कि इससे 5 लाख रुपये मूल्य का मछली बीज बर्बाद हो गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा बुध बाजार इलाके में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस पूरे नेटवर्क और मुख्य संचालक की तलाश में जुटी है.
झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगड्डा बुध बाजार इलाके में लंबे समय से चल रहे एक कथित अवैध सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 6 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं.
झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में वरमाला के बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई, जिससे शादी टूट गई. दूल्हा मंडप में इंतजार करता रह गया और बारात बिना दुल्हन लौट गई. रातभर पंचायत चली और वर पक्ष ने मानसिक व आर्थिक नुकसान का आरोप लगाकर हर्जाने की मांग की. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रामगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण की नई पहल सामने आई है, जहां उन्हें ब्यूटीशियन प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. अब यह समुदाय ब्यूटी पार्लर चलाकर सम्मानजनक जीवन जी सकेगा. यह कदम उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित हो रहा है.
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र का रामगढ़ शेखावाटी कभी समृद्ध व्यापारिक केंद्र था, जिसकी भव्य हवेलियां और ऐतिहासिक किले इसकी समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। समय के साथ यह विरासत धुंधली पड़ गई, जिसमें सांस्कृतिक आयोजन फिर से नए रंग भर रहे हैं.
झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के स्याल सौंदा में चोरों ने बाप-बेटे की दो ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया. शटर तोड़कर चोर करीब 17 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी ले उड़े. घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी आक्रोशित हैं. वहीं, पुलिस ने जांच शुरू की है.
रामगढ़ पुलिस ने रांची से लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को 12 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है. अहमदनगर में स्थानीय युवक डब्बू, सचिन और विकी ने बच्चों को पहचानकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रजरप्पा पुलिस की छापेमारी में एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार हुए. फिर बच्चों को एसपी कोठी लाकर परिजनों से मिलवाया गया. पूरे मामले में अन्य लोगों से पूछताछ जारी है.
झारखंड के रामगढ़ जिले में चोरी के शक में एक 7 साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
झारखंड के रामगढ़ जिले में चोरी के शक में सात साल के मासूम को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबलू प्रसाद उर्फ टिकाधारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना 9 जनवरी को पतरातू थाना क्षेत्र के डीजल कॉलोनी की है. पीड़ित के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
झारखंड के रामगढ़ में चोरी के शक में एक बच्चे से हैवानियत का मामला सामने आया है. कपड़े उतरवाकर बच्चे को पेड़ से लटका कर बेरहमी से पीटा गया. पीड़ित के भाई अनुराग ने थाने में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस वारदात के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
झारखण्ड के रामगढ़ के आरा सारुबेडा में जंगली हाथियों का वीडियो बनाना एक शख्स को भारी पड़ गया. हाथियों के झुंड के पास गए युवक पर एक हाथी भड़क गया और उसे पटक पटक-पटक कर मार डाला. मृतक की पहचान अमित रजवार के रूप में हुई है. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
रामगढ़ जिले के आरा सारुबेडा में जंगली हाथियों का वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. हाथियों के झुंड के पास गए युवक पर एक हाथी भड़क गया और उसे पटक पटक कर कुचल कर मार डाला. मृतक की पहचान अमित रजवार के रूप में हुई है. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.