रंजन कुमार त्रिगुण बिहार के कैमूर में कार्यरत हैं. वह 2013 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 15 साल का अनुभव है. उन्हें राजनीति और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह डीडी न्यूज, कशिश न्यूज जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता एमकॉम है. पत्रकारिता के लिए उन्हें कैमूर जिला प्रशासन की ओर से सम्मान भी मिल चुका है.