नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) एक क्रिकेटर हैं. वह जो घरेलू क्रिकेट में आंध्र और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. उन्होंने 27 जनवरी 2020 को आंध्र के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. रेड्डी ने 20 फरवरी 2021 को आंध्र के लिए 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में अपना लिस्ट ए डेब्यू किया. उन्होंने 4 नवंबर 2021 को आंध्र के लिए 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया. उन्हें 2023 इंडियन प्रीमियर लीग की ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. नीतीश ने 6 अक्टूबर 2024 को अपना टी20I डेब्यू किया और 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 22 नवंबर 2024 को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया.
नीतीश कुमार रेड्डी का जन्म 26 मई 2003 को विशाखापत्तनम में हुआ था. वे हिंदुस्तान जिंक के पूर्व कर्मचारी मुत्याला रेड्डी के बेटे हैं.
नीतीश ने 5 साल की उम्र में प्लास्टिक के बल्ले से क्रिकेट खेलना शुरू किया और सीनियर खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलते देखने के लिए नियमित रूप से हिंदुस्तान जिंक के मैदान पर जाते थे. अपने पिता के सहयोग से, जिन्होंने उदयपुर में ट्रांसफर होने पर अपनी नौकरी छोड़ दी थी, ताकि अपने बेटे को क्रिकेट करियर बनाने में मदद कर सकें. नीतीश ने वीडीसीए शिविरों से जुड़े और शुरू में कोच कुमार स्वामी, कृष्ण राव और वाटेकर के अधीन कोचिंग ली.
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियों को मजबूत करने के लिए रासिख सलाम, विकी ओस्टवाल और कार्तिक त्यागी को नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ जापान भेजा गया है. तीनों गेंदबाज अभ्यास सत्र में भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे.
हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी फिलहाल उनकी गेंदबाजी फिटनेस पर निर्भर है। गौतम गंभीर ने कहा कि हार्दिक अभी वनडे में 10 ओवर गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं। टीम जल्दबाजी नहीं करेगी और पूरी फिटनेस के बाद उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी के साथ खिलाने का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 27 सितंबर से तीन ओडीआई मुकाबले खेलने हैं. फिर भारत मेहमान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हिस्सा लेगा. इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है.
बीसीसीआई चाहता है कि नीतीश कुमार रेड्डी वनडे क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन करें. अब उनकी नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में होंगी. इस ओडीआई सीरीज के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा भी शामिल किए हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार मिली. कप्तान इब्राहिम जादरान ने लगातार दूसरी हार के बाद पावरप्ले बल्लेबाजी को बड़ी कमी बताया. उन्होंने कहा कि टीम ने सही इंटेंट नहीं दिखाया और 150-160 के बजाय 200+ का स्कोर बनाने की सोच होनी चाहिए थी. जादरान ने भारतीय गेंदबाजों को भी क्रेडिट दिया.
भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा सवाल है. पहले मैच में संजू सैमसन के फ्लॉप होने के बाद क्या टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका देगा? जानिए क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11.
अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को दिल्ली में होने वाले पहले टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने प्लेइंग 11 चुनने की बड़ी चुनौती होगी. संजू सैमसन की वापसी तय मानी जा रही है, लेकिन विकेटकीपिंग कौन करेगा यह सवाल है. नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे में से किसे चुना जाएगा, यह देखना होगा.
भारतीय टीम के लिए सितंबर का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है. पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. फिर उसे जापान के खिलाफ 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20I मैच खेलना है. एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम की परीक्षा होगी.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजेगा. सारे मुकाबले दिल्ली में होने हैं. जानिए सीरीज का पूरा शेड्यूल, वेन्यू, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत मिली है. वॉशिंगटन सुंदर फिट होकर उपलब्ध हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर 9 सितंबर को फैसला होगा. जानें टीम इंडिया की फिटनेस अपडेट.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को लगातार मिल रहे सपोर्ट पर तंज कसते हुए उन्हें 'कोच का फेवरेट' बताया. बद्रीनाथ ने नीतीश कुमार रेड्डी पर भी सवाल उठाए.
BCCI अब खिलाड़ियों को फिट घोषित करने में जल्दबाजी नहीं करेगा. चोट से वापसी करने वाले खिलाड़ियों की फिटनेस की पूरी जांच के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा. जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर है.
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त कदम उठाने जा रही है. भारत को आने वाले समय में कई अहम मुकाबले खेलने हैं, लिहाजा खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी है.
भारतीय टी20 टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिर रिंकू को क्यों बाहर किया गया? क्या उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है? जानें पूरी वजह.
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का दर्द अभी भी खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैन्स के जहन में ताजा है. लिहाजा साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहेगी.
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी इसी हफ्ते एक अहम मीटिंग करने वाली है. इसी मीटिंग में तय होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन टी20 मैचों में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा.
जसप्रीत बुमराह की ताजा चोट ने भारतीय क्रिकेट में एक पुरानी बहस फिर छेड़ दी है. आईपीएल 2026 के बाद बुमराह, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती जैसे कई अहम खिलाड़ी चोट या फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं. सवाल किसी एक खिलाड़ी की चोट का नहीं, बल्कि उस व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर का है, जिसमें फ्रेंचाइजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच लगातार खेल रहे खिलाड़ियों के शरीर पर बढ़ता दबाव साफ नजर आ रहा है.
इंग्लैंड में वनडे सीरीज हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर चिंता जताई थी. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बार-बार हैमस्ट्रिंग चोटों और खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है. नीतीश कुमार रेड्डी का मामला भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हैमस्ट्रिंग चोट झेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की चिंता बढ़ा दी है. श्रीलंका दौरे से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होगा. अगर वह पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं होते हैं तो सारांश जैन को मौका मिल सकता है. भारत टेस्ट सीरीज से पहले चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार चोटिल हो गए. 48वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान उन्हें पिंडली और हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे. गुरनूर अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके और मैदान छोड़ना पड़ा. इससे पहले उन्होंने दो अहम विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को झटका दिया था.
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि नीतीश कुमार रेड्डी जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे.