इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave) एक प्रभावशाली मंच है जो दुनिया भर के अत्याधुनिक उद्यमियों, लेखकों, आविष्कारकों, सांस्कृतिक प्रतीकों, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और राजनीतिक नेताओं की एक प्रेरणादायक सीरीज को एक साथ लाते है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव दुनिया भर में सकारात्मक बदलाव लाने वाले विचारशील नेताओं को एक साथ मंच पर लाकर समाज में होने वाले गतिविधियों पर चर्चा सुनिश्चित करता है.
समाज के हितों से जुड़ी बातें हों या, मानव कल्याण, व्यापार, अंतरिक्ष की खोज, लोकोपकार, शारीरिक और मानसिक कल्याण, शोबिज और ऊर्जा और संसाधन प्रबंधन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में नए विचारों पर चर्चा होती है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव एक मंच तैयार करता है ताकि वहां की जनता प्रेरणादायक लोगों को सुने और एक साकारात्मक बदलाव की ओर अग्रसर हों.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2026 में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और SIR को लेकर अहम चर्चा हुई. पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत और पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने कई मुद्दों पर बेबाक राय रखी.
फिल्मी परिवार से आने के बावजूद श्रुति हासन की पहली पसंद कैमरे के सामने आना नहीं था. वह संगीत और लेखन में रुचि रखती थीं और पर्दे के पीछे काम करना चाहती थीं, उन्होंने बताया कि कैसे एक अप्रत्याशित मौके ने उन्हें अभिनय की ओर मोड़ दिया.
TVK, BJP, कांग्रेस और CJP के युवा नेताओं ने Gen Z के वोट को लेकर अलग-अलग राय रखी, नौकरी, गवर्नेंस, ईमानदारी, बेरोज़गारी और चुनावी विश्वसनीयता युवा वोटरों के लिए मुख्य मुद्दे बनकर उभरे.
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2026' में बोलते हुए, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि युवा पीढ़ी, खासकर तेज़ी से बदलाव की मांग कर रही है और सरकार अपने कार्यकाल के दौरान ठोस नतीजे दिखाना चाहती है.
केरल में बीजेपी के सीनियर नेता के.एस. राधाकृष्णन ने कहा कि हिंदुओं के बीच CPM का लंबे समय से चला आ रहा असर और मुसलमानों व ईसाइयों के बीच कांग्रेस का समर्थन होने की वजह से राज्य में बीजेपी के लिए राजनीतिक जगह सीमित हो गई है.
चंद्रशेखर ने कहा कि केरल को अपने आर्थिक लक्ष्यों तक पहुंचने में समय और प्रयास लगेगा. इसके लिए राज्य के सभी लोगों, निजी क्षेत्र और अन्य हितधारकों के सामूहिक प्रयास की जरूरत होगी.
ओवैसी ने खुलासा किया कि उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों को गठबंधन की पेशकश की थी, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया, उन्होंने साफ किया कि गठबंधन कभी एकतरफा नहीं हो सकता.
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2026' में भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता पर देश के शीर्ष विशेषज्ञों ने मंथन किया। सत्र के दौरान DRDO वैज्ञानिक डॉ. डी. शेशगिरि ने बताया कि भारत का स्वदेशी रडार इजराइली प्रणालियों से भी बेहतर है और इसने हिमालय की ऊंचाइयों पर चीनी विमानों को ट्रैक किया है.
इंडिया टुडे और सी-वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में युवाओं ने रोजगार और अवसरों को लेकर अपनी राय रखी। 32% युवाओं का मानना है कि मेहनत और प्रतिभा अब भी मायने रखती है, जबकि 26% ने पैसा और संपर्क को ज्यादा प्रभावी माना।
अभिनेता अक्षय कुमार ने पुरुषों से रिक्वेस्ट किया है कि वे प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद के लिए नियमित PSA (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) टेस्ट को जरूर करवाएं.
India Today Conclave 2026 में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने वैसे तो कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. लेकिन एक्टर ने पैपाराजी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के मंच पर एक पल ऐसा भी आया जब माहौल अचानक से एकदम बदल गया. दरअसल, ये वो पल था जब बॉलीवुड के खिलाड़ी नंबर-1 यानी अक्षय कुमार की मुलाकात वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया के यंग स्टार अभिषेक शर्मा से हुई.
अक्षय कुमार ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि बॉलीवुड और दर्शकों की पसंद हर 2-3 साल में बदल जाती है. उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए बताया कि इंडस्ट्री में कौन सा ट्रेंड कब चल पड़े, यह कोई नहीं जानता.
अनिल कपूर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में 69 साल की उम्र में भी फिट रहने पर कहा, मैं बहुत तेज़ दौड़ सकता हूं, और मुझे दौड़ना और चलना बहुत पसंद है. अपनी उम्र के हिसाब से, मैंने खुद को काफी फिट रखा है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीत, टीम की केमिस्ट्री और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की. अभिषेक ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियन बनने का एहसास शब्दों में नहीं बताया जा सकता और उनका सपना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में 14 मार्च को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने शिरकत की. इस कार्यक्रम के दौरान जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि आखिर वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. भारत की इस महाजीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने वर्ल्ड के आखिरी तीनों मैच में फिफ्टी लगाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अपने सेशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपने स्वर्गीय ससुर राजेश खन्ना से सीखे हुए जीवन के सबक शेयर किए. एक्टर ने बचपन से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया.
नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ घर पर होने वाली बातचीत के बारे में बात की. एक्टर ने बताया कि अब उनकी बातचीत में राजनीति शामिल नहीं होती.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बाकी क्षेत्रों की तरह अस्पतालों और ऑपरेशन थिएटरों में भी तेजी से अपनी जगह बना रहा है लेकिन रोबोटिक GI सर्जन डॉ. अंशुमन कौशल बताते हैं कि AI हेल्थकेयर सेक्टर को बदलेगा लेकिन वो उस सहानुभूति, सूझबूझ और जिम्मेदारी की जगह नहीं ले सकता जो मरीज को डॉक्टर में नजर आता है.
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने अपनी नागरिता पर उठ रहे सवाल को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कनाड़ा के पासपोर्ट को लेकर हुई अलोचना पर भी रिएक्शन दिया.