रानी ने क्यों पहनी थी बेटी आदिरा के नाम की चेन? तस्वीर वायरल होने पर कहा शुक्र‍िया

27 Sept 2025

Photo: Instagram/@ranimukherjeeworld

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी आदिरा के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में जाना चाहती थीं और इसके लिए रो रही थीं.

रानी संग जाना चाहती थी बेटी

Photo: Instagram/@ranimukherjeeworld

रानी ने बेटी आदिरा के नाम का नेकलेस पहना था. ये उनका तरीका था बेटी को अपने साथ नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में लाने का. एक्ट्रेस के नेकलेस को काफी पसंद किया गया और उनके फोटो भी वायरल हुए.

Photo: Instagram/@ranimukherjeeworld

ऐसे में रानी मुखर्जी ने अपने फैंस का और उनके नेकलेस की फोटो और वीडियो शेयर करने वालों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि इन्हीं वीडियो को देख उनकी बेटी खुश हुई थी.

Photo: Instagram/@ranimukherjeeworld

उन्होंने कहा, 'मैं इस प्लेटफॉर्म से उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाए, जिनमें कहा गया था कि रानी अपनी बेटी को साथ लाई थीं.'

Photo: Instagram/@ranimukherjeeworld

'क्योंकि यही सब मैंने उसे दिखाई थीं और वो शांत हो गई थीं. तो सभी का शुक्रिया, जिन्होंने उसे (नेकलेस) को देखा और (वीडियो शेयर किए).'

Photo: Instagram/@ranimukherjeeworld

रानी ने बताया कि आदिरा फूट-फूटकर रो रही थीं, क्योंकि उन्हें नेशनल अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनना था. लेकिन एक्ट्रेस को कहा गया था कि सेरेमनी में 14 साल से छोटे बच्चों का जाना वर्जित है.

Photo: Instagram/@ranimukherjeeworld

रानी मुखर्जी ने कहा, 'मैंने आदिरा से कहा था कि चिंता मत करो. मैं तुम्हें उस स्पेशल दिन पर अपने पास रखूंगी. वो (नेकलेस पहनना) मेरा तरीका था उसे (आदिरा) मेरे साथ लाने का.'

Photo: Screengrab

Read Next