होंडा मोटरसाइकिल
होंडा जापान की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता है (Honda Largest Motorcycle Manufacturer in Japan). इसका उत्पादन 1955 में शुरू हुआ था (Honda Motorcycle Production Start Date). 1982 में, होंडा ने सालाना लगभग तीन मिलियन मोटरसाइकिलों का निर्माण किया. 2006 तक यह आंकड़ा घटकर लगभग 5,50,000 हो गया था लेकिन यह संख्या उसके तीन घरेलू प्रतिस्पर्धियों से अधिक था. 2017 में, भारत होंडा का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल बाजार बन गया (India Largest Motorcycle Market of Honda). भारत में, होंडा स्कूटर सेगमेंट में 59 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप पर है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, प्राइवेट लिमिटेड (Honda Motorcycle and Scooter India) होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड, जापान की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी है. इसकी स्थापना 1999 में मानेसर, गुड़गांव, हरियाणा में हुई थी (HMSI Founded in 1999). HMSI के हरियाणा के मानेसर, राजस्थान के टपुकारा, कर्नाटक के नरसापुरा, कोलार और गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले के विट्ठलपुर में चार मैनुफैक्चरिंग प्लांट हैं (Honda Motorcycle Manufacturing Plant in India).
भारत में होंडा के मौजूदा मोटरसाइकिलों में सीबी यूनिकॉर्न 160, एसपी 125, सीबी शाइन SP, हौंडा लीवो, होन्डा होर्नेट, होंडा सीडी110 ड्रीम डीएक्स, होंडा सीबी350 एच'नेस, होंडा सीबी350 आरएस शामिल हैं (Honda Motorcycles in India). वहीं इसके स्कूटर सेगमेंट में भारत में चलने वाली स्कूटर में क्लिक, डियो, होंडा एविएटर, एक्टिवा, ग्राज़िया खास हैं (Honda Scooters in India). भारत में उपलब्ध होंडा के स्पोर्ट्स बाइक में गोल्ड विंग, सीबी1000आर, सीबीआर 650F, सीबीआर1000आरआर, सीबीआर 250आर, अफ्रीका ट्विन, सीबी300आर और सीबी350 शामिल हैं (Honda Sports Bikes in India).
हेडन ने अक्टूबर 2016 से डिनो लालवानी से शादी की है और साथ में इस जोड़े के तीन बच्चे हैं
BSA Gold Star 650 Special Edition: बीएसए ने अपने इस स्पेशल एडिशन बाइक्स में ब्रिटिश एरा की झलक दिखाने की कोशिश की है, जहां से इस ब्रांड की शुरुआत हुई है. 650 सीसी सेगमेंट में आने वाली ये बाइक अपने पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है.
Sitapur Girl Bike Stunt: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती बाइक से स्टंट करते हुए दिखाई दे रही है. इस दौरान कभी वो बाइक के हैंडल छोड़ती है तो कभी फ्यूल टैंक पर हाथ रखकर कैमरा को पोज देती है. यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि कुछ सेकंड की वायरल रील के लिए आखिर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना कितना सही है.
Harley-Davidson Sprint 440 के टीजर में बाइक की पहली झलक देखने को मिली है. ये बाइक कंपनी के सबसे सस्ते मॉडल यानी X440 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. लेकिन इसका लुक और डिजाइन बिल्कुल अलग होगा. इसे अगले साल तक बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
सितंबर का महीना भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए शानदार रहा है. इस महीने तमाम कंपनियों ने ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हासिल की है. टॉप सेलिंग ब्रांड्स की बात करें, तो होंडा, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, बजाज और रॉयल एनफील्ड इस लिस्ट में शामिल हैं. इस सेगमेंट में पेट्रोल व्हीकल्स की हिस्सेदारी 88 परसेंट से ज्यादा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Honda ने अपनी मशहूर एसयूवी Elevate के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसी कारों से है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी दमदार क्रूजर बाइक को रिकॉल किया है. हम बात कर रहे हैं होंडा रिबेल 500 की, जिसे कंपनी ने एक दिक्कत की वजह से वापस बुलाया है. कंपनी अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 के बीच बनी होंडा रिबेल 500 को रिकॉल कर रही है.
Ohvale bikes India: इटैलियन ब्रांड Ohvale की बाइक्स को भारत में हाउस ऑफ मशीन द्वारा इंपोर्ट कर लाया जा रहा है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के लिए वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती 6 महीने अच्छे रहे हैं. कंपनी ने इन 6 महीनों में 34 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच दी हैं. घरेलू मार्केट में कंपनी ने जहां 30 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेचे हैं. वहीं एक्सपोर्ट भी 3.96 लाख तक पहुंच गया है. सितंबर महीने में होंडा की सेल्स में 24 परसेंट का इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
होंडा देश की दूसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है. पिछले महीने यानी अगस्त में कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 5.17 लाख टू-व्हीलर्स को बेचा है. वैसे तो कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे पॉपुलर नाम होंडा एक्टिवा का है, लेकिन बाइक्स की बात करें, तो होंडा शाइन सबसे पॉपुलर नाम है. हीरो स्प्लेंडर के बाद होंडा शाइन भारतीय बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है.
Honda QC3 vs TVS iQube: होंडा ने भारतीय बाजार में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. वैसे ये कंपनी का पहला स्कूटर है, जो मास मार्केट को ठीक ढंग से टार्गेट करता है. इसमें आपको 145 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है. इसका सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक जैसे स्कूटर्स से होगा. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर स्कूटर ज्यादा आरामदायक साधन समझ आता है. शायद यही वजह है कि भारतीय बाजार में स्कूटर्स की सेल्स में तेजी से इजाफा हो रहा है. ना सिर्फ पेट्रोल बल्कि बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भी खरीद रहे हैं. ऐसे में हम आपके लिए ऐसे स्कूटर्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें अगस्त में सबसे ज्यादा खरीदा गया है.
Honda CB500 की एंट्री इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय बाजार में 500 सीसी सिंगल-सिलेंडर मोटरसाइकिलों का सेगमेंट काफी समय से खाली पड़ा था. अब इस नई बाइक से होंडा ने इसी खालीपन को भरने की कोशिश की है.
Honda CB350C को कंपनी ने बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया है. इसमें कई स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया गया है.
अगस्त के महीने में टू-व्हीलर सेल्स ईयर-ऑन-ईयर बढ़ी है. कंपनियां त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गई हैं, लेकिन इस बीच सेल्स में एक बड़ा खेल हुआ है.
दोपहिया मार्केट में होंडा का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. अगस्त महीने में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 5,79,162 गाड़ियां बेची हैं.
भारतीय बाजार में होंडा ने अपनी दमदार बॉबर स्टाइल क्रूजर बाइक को लॉन्च कर दिया है. ये बाइक पावरफुल इंजन और मॉडर्न एज फीचर्स के साथ आती है. हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड रिबेल 300 की, जिसमें कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें.
Honda Outlier EV को पहली बार 2025 में पेश किया गया था. अब इस बाइक ने रेड डॉट अवार्ड अपने नाम किया है.
Honda July 2026 Sales: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने लेटेस्ट सेल्स आंकड़ों को जारी कर दिया है. बीते 31 दिनों में कंपनी ने घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल 5.42 लाख से ज्यादा बाइक और स्कूटर को बेच दिया है. ब्रांड ने ईयर-ऑन-ईयर और मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ हासिल की है. आइए समझते हैं ये ग्रोथ होंडा के लिए क्यों खास है.
होंडा ने हाल में ही अपनी 10 बाइक्स और स्कूटर्स को पेश किया है. ये प्रोडक्ट्स धीरे-धीरे भारतीय बाजार में आएंगे. इस लिस्ट में होंडा की कुछ बड़ी बाइक्स भी शामिल हैं.
Honda Upcoming Bike: होंडा ने भारत में अपने लेटेस्ट पोर्टफोलियो को अपडेट कर दिया है. कंपनी ने कुल 10 मॉडल्स को इंट्रोड्यूस किया है, जो दमदार लुक और फीचर्स के साथ आएंगे. इनके जरिए कंपनी ने भारत में लगभग हर सेगमेंट को टार्गेट करने की कोशिश की है. कंपनी इन टू-व्हीलर्स को धीरे-धीरे लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं डिटेल्स.
होंडा ने भारतीय बाजार में 10 नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया है. ये सभी प्रोडक्ट्स आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च होंगे. इसमें मोटरसाइकिलें, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. इन सभी में होंडा का मैक्सी स्कूटर चर्चा में है, जो जल्द ही लॉन्च हो सकता है. ये स्कूटर 157 सीसी के इंजन के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.