नए ब्रांड की एंट्री! ऑटोमेटिक गियर के साथ लॉन्च की 3 धांसू बाइक

2 October 2026

By: Ashwin Satyadev

भारतीय बाजार पर निगाहें

इंडियन ऑटो सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है. हर कंपनी की निगाहें यहां के बाजार पर टिकी हुई हैं. यही कारण है कि हर ब्रांड अपनी गाड़ियों को यहां लॉन्च करना चाहता है.

VideO: ITG

इटैलियन ब्रांड की एंट्री

अब इटैलियन मोटरसाइकिल कंपनी Ohvale ने भारत में एंट्री कर ली है. कंपनी ने एक साथ 3 खास ट्रैक-फोकस्ड मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं.

Photo: ITG

इंपोर्ट होकर आ रही हैं बाइक्स

Ohvale की बाइक्स को भारत में हाउस ऑफ मशीन (HOM) ऑटो सॉल्यूशन द्वारा इंपोर्ट कर लाया जा रहा है.

Photo: ITG

ये तीनों बाइक्स शामिल

कंपनी की इस नए रेंज में GP-0 110, GP-0 160 और GP-2 190 शामिल है. Ohvale की तीनों मोटरसाइकिलों में एक जैसी बेस आर्किटेक्चर देखने को मिलती है. 

Photo: ITG

इंजन और ट्रांसमिशन में अंतर

इनमें एयर-कूल्ड इंजन, हाई-स्ट्रेंथ स्टील ट्रेलिस फ्रेम और एल्युमिनियम स्विंगआर्म दिया गया है. हालांकि, इंजन और ट्रांसमिशन के मामले में इनमें अंतर है.

Photo: ITG

ये है ऑटोमेटिक बाइक

GP-0 110 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि GP-0 160 और GP-2 190 को 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.

Photo: ITG

कीमत: 7.30 लाख

रेंज की शुरुआत Ohvale GP-0 110 से होती है. इसमें 106.7cc का ZS फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है. जिसे ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Photo: ITG

Ohvale GP-0 110

सस्पेंशन सेटअप

बाइक में आगे 33 मिमी का अपसाइड-डाउन फोर्क और CNC फुट फोर्क फ्रंट सस्पेंशन सेटअप मिलता है. पीछे एल्युमिनियम स्विंगआर्म के साथ मोनोशॉक दिया गया है.

Photo: ITG

Ohvale GP-0 110

10 इंच के व्हील

GP-0 110 में आगे और पीछे दोनों तरफ 10-इंच के व्हील मिलते हैं, जिन पर ट्यूबलेस स्लिक टायर लगाए गए हैं. इसकी सीट हाइट 695 मिमी है.

Photo: ITG

Ohvale GP-0 110

कीमत: 9.50 लाख

Ohvale GP-0 160 का डिजाइन और बेस आर्किटेक्चर GP-0 110 से काफी मिलता-जुलता है. हालांकि, इसमें बड़ा 155.5cc ZS फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है. 

Photo: ITG

Ohvale GP-0 160

4-स्पीड मैनुअल गियर

इसके साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे राइडर को ट्रैक पर गियर बदलने का ज्यादा कंट्रोल मिलता है.

Photo: ITG

Ohvale GP-0 160

सस्पेंशन सेटअप

रेस वेरिएंट में आगे 35 मिमी का फुली एडजस्टेबल फोर्क दिया गया है. पीछे की तरफ एल्युमिनियम स्विंगआर्म और मोनोशॉक का सेटअप मिलता है.

Photo: ITG

Ohvale GP-0 160

कीमत: 12.75 लाख

GP-2 190 कंपनी की सबसे महंगी बाइक है. इसमें Daytona का 187.18cc फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है. इंजन को 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Photo: ITG

Ohvale GP-2 190 

सस्पेंशन सेटअप

GP-2 190 के प्रो और रेस वेरिएंट में आगे 35 मिमी का फुली एडजस्टेबल Ohracing फोर्क मिलता है. पीछे एल्युमिनियम स्विंगआर्म के साथ पिगी-बैक मोनोशॉक दिया गया है. 

Photo: ITG

Ohvale GP-2 190 

12-इंच के एल्युमिनियम व्हील

इस बाइक में दोनों तरफ 12-इंच के एल्युमिनियम व्हील मिलते हैं, जो GP-0 मॉडल के मुकाबले बड़े हैं. इसकी सीट हाइट भी बढ़कर 725 मिमी हो गई है.

Photo: ITG

Ohvale GP-2 190 

दो वेरिएंट

GP-2 190 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत ₹9.90 लाख से शुरू होती है, जबकि Race वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹12.75 लाख है.

Photo: ITG

Ohvale GP-2 190 

Read Next