लॉन्च होते ही... Sold-out! बंद करनी पड़ी बाइक की बुकिंग

25 October 2026

By: Aaj Tak Auto

Formula 73 लॉन्च

इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी खास लिमिटेड एडिशन बाइक Ducati Formula 73 लॉन्च कर दी है.

Photo: ducati.com

कीमत है इतनी

इस बाइक की कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि भारत के लिए तय की गई सभी यूनिट बिक चुकी हैं और कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद कर दी है.

Photo: ducati.com

दुनिया में 873 यूनिट

दुनिया भर में इस बाइक की सिर्फ 873 यूनिट बनाई जाएंगी. हर बाइक पर एक अलग सीरियल नंबर दिया गया है, जो इसे कलेक्शन के लिहाज से खास बनाता है.

Video: Insta/@ducati

इतिहास समेटे हुए बाइक

Ducati Formula 73 सिर्फ एक महंगी बाइक नहीं है, बल्कि यह कंपनी के रेसिंग हिस्ट्री और पुरानी मोटरसाइकिलों की लीगेसी को दिखाता है.

Photo: ducati.com

1973 की बाइक से इंस्पायर्ड

इसका डिजाइन 1973 में आई डुकाटी 750 सुपर स्पोर्ट डेस्मो से इंस्पायर्ड है. जो सत्तर के दशक में रेसिंग कैरेक्टरिस्टिक के ख़ासी मशहूर रही है.

Photo: ducati.com

रेट्रो लुक, मॉडर्न डिजाइन

नई Formula 73 में पुरानी रेसिंग बाइक के डिजाइन को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है. इसका सिल्वर और एक्वा ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन इसे यूनिक बनाता है.

Photo: ducati.com

कैसी है बाइक

बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम, क्लिप-ऑन हैंडलबार, बार-एंड मिरर और छोटा फ्रंट फेयरिंग दिया गया है. 

Photo: ducati.com

रेसिंग बाइक का डिजाइन

इसके फ्यूल टैंक पर बनी सुनहरी रंग की सीधी पट्टी पुरानी रेसिंग बाइक के डिजाइन की याद दिलाती है.

Photo: ducati.com

L-Twin इंजन

इस बाइक में 803 सीसी का एयर-कूल्ड L-Twin इंजन दिया गया है. इसमें डेस्मोड्रोमिक वॉल्व सिस्टम और हर सिलेंडर में दो वॉल्व मिलते हैं.

Photo: ducati.com

दमदार पावर

यह इंजन 73hp की पावर और 65.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें ख़ास Termignoni एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है.

Photo: ducati.com

ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में आगे की तरफ Brembo का चार-पिस्टन रेडियल ब्रेक कैलिपर और 330 मिमी की डिस्क दी गई है. इसमें 17-इंच के स्पोक व्हील्स मिलते हैं.

Photo: ducati.com

TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले

183 किग्रा वजनी इस बाइक में 4.3-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा बाइक में फुल LED लाइटिंग, डे टाइम रनिंग लाइट्स मिलते हैं.

Photo: ducati.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा सेल्फ-कैंसलिंग टर्न इंडिकेटर्स, कॉर्नरिंग ABS और डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: ducati.com

ख़ास सीरियल नंबर

Formula 73 को कलेक्टर्स के लिए खास बनाने के लिए हर बाइक की स्टीयरिंग प्लेट पर उसका नाम और अलग सीरियल नंबर दिया गया है. 

Photo: ducati.com

Read Next