scorecardresearch
 

Kawasaki Z1100: एसयूवी जैसी ताकत... हाई-टेक फीचर्स! लॉन्च हुई 1100 सीसी की तूफानी बाइक लॉन्च

Kawasaki Z1100 को कंपनी ने नए अपडेट के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है. इस बाइक में 1,099 सीसी का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. जो किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरह 136hp की पावर जेनरेट करता है.

Advertisement
X
Kawasaki Z1100 में कंपनी ने 1100 सीसी का पावरफुल इंजन दिया है. Photo: Kawasaki India
Kawasaki Z1100 में कंपनी ने 1100 सीसी का पावरफुल इंजन दिया है. Photo: Kawasaki India

सुपरबाइक्स के शौकीनों के लिए Kawasaki ने अपनी दमदार स्ट्रीटफाइटर बाइक Z1100 का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. हालांकि, नए मॉडल के साथ कंपनी ने बाइक के डिजाइन, फीचर्स, इंजन या कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. यह बाइक पहले की तरह 12.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. 

Kawasaki Z1100 के नए मॉडल को कंपनी ने भारत में सिंगल कलर ऑप्शन इबोनी/मैटेलिक कार्बन ग्रे में पेश किया है. इसकी कीमत 12.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. बाइक में पिछले मॉडल के मुकाबले कोई नया फीचर या तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, कंपनी अगर नए ग्राफिक्स या किसी नए कलर ऑप्शन के साथ इसे पेश करती, तो बाइक को एक नया लुक मिल सकता था.

पावरफुल इंजन

Kawasaki Z1100 में कंपनी ने पहले की तरह 1,099 सीसी का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है. यह इंजन 136hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन कंपनी की अपडेटेड एडवेंचर टूरर बाइक Versys 1100 में भी मिलता है, हालांकि वहां इसे थोड़ा कम पावर और टॉर्क के साथ पेश किया गया है. Versys 1100 में यह इंजन 135hp की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है. आमतौर पर इतनी पावर इंडियन मार्केट में बेची जाने वाली कॉम्पैक्ट SUV कारों में देखने को मिलती है.

Advertisement
Kawasaki Z1100
220 किलोग्राम वजनी इस बाइक में 17 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. Photo: Kawasaki India


यह भी पढें: 2.5 साल पहले खरीदी थी गाड़ी... कैसी है वो कार जिसमें बैठे थे टाइगर श्रॉफ

Kawasaki Z1100 में ट्यूबलर डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. इसके फ्रंट में 41 मिमी का अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क दिया गया है, जिसका ट्रैवल 120 मिमी है. वहीं, पीछे की तरफ बैक-लिंकज मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जिसका ट्रैवल 136 मिमी है. फ्रंट सस्पेंशन में कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है. वहीं, रियर सस्पेंशन में प्रीलोड और रिबाउंड को एडजस्ट किया जा सकता है. 

ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में दो 310 मिमी ब्रैंबो डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि पीछे 260 मिमी का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है. फीचर्स के मामले में Kawasaki Z1100 में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा बाइक में बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं. ट्रैक्शन कंट्रोल के लिए तीन लेवल दिए गए हैं, जो राइडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करते हैं.

बाइक में क्रूज कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है. ये फीचर्स लंबी दूरी की राइडिंग को ज्यादा आरामदायक बनाने के साथ ही राइडर को जरूरी जानकारी देते हैं. तकरीबन 220 किलोग्राम वजनी इस बाइक में 17 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लांग ट्रिप्स के लिए काफी बेहतर है. भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला Honda CB1000 Hornet SP जैसी पावरफुल बाइक से है. जिसकी कीमत 13.29 लाख रुपये है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement