28 Oct 2026
By: Aajtak Auto
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने की तैयारी में लगी हुई है. कंपनी ने अपनी सीबी लाइनअप को एक्सपैंड किया है.
Photo: honda2wheelersindia.com
जापानी टू-व्हीलर कंपनी का लेटेस्ट प्रोडक्ट होंडा सीबी 350सी का ब्लैक एडिशन है, जिसे कंपनी ने दिवाली से पहले लॉन्च कर दिया है.
Photo: honda2wheelersindia.com
ये सिर्फ एक नया कलर ऑप्शन है, जो बाइक के बेस वेरिएंट पर बेस्ड है. नया कलर होंडा की मौजूदा सीबी 350सी के ब्लैक कलर से ज्यादा डार्क है.
Photo: honda2wheelersindia.com
इस बाइक की कीमत 2.32 लाख रुपये ऑन-रोड है. होंडा सीबी 350सी के साथ अब तक पर्ल इग्नियस ब्लैक कलर डीएलएक्स और डीएलएक्स प्रो वेरिएंट में मिलता था.
Video: Honda Bigwings
हालांकि, होंडा ने नए कलर ऑप्शन की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. नए एडिशन में कंपनी ने कई एलिमेंट्स को ब्लैक कलर दिया है.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा ने इस बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. बाइक में राउंडेड फेंडर और पतला पीक-शूटर एग्जॉस्ट दिया गया है.
Photo: honda2wheelersindia.com
इसमें 348.36 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 21 पीएस की पावर और 29.5 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है.
Photo: honda2wheelersindia.com
इसमें स्लिपर क्लच और 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बाइक में ज्यादातर काम एक्सटीरियर पर किया गया है. हैंडलबार क्लैंप पर सिल्वर एलिमेंट दिया गया है.
Video: Honda Bigwings
बाइक का हेडलाइट काउल ब्लैक कलर में दिया गया है. होंडा की इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से होगा.
Photo: honda2wheelersindia.com