scorecardresearch
 

Honda ने बदला गियर... Hero हुई पीछे! दोनों कंपनियों ने बेचे 14 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कुल बिक्री (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट) के मामले में मामूल यूनिट के साथ ही लेकिन हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ दिया है. होंडा ने पिछले महीने कुल 7,34,566 दोपहिया वाहन बेचे, जबकि हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री 7,34,403 यूनिट्स रही.

Advertisement
X
हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में बिक्री के मामले में बढ़त बनाई है. Photo: ITG
हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में बिक्री के मामले में बढ़त बनाई है. Photo: ITG

त्योहारी सीजन का असर अक्टूबर में दोपहिया वाहन बाजार पर साफ नजर आया है. देश की दो बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों हीरो मोटोकॉर्प और होंडा ने इस दौरान जमकर टू-व्हीलर बेचे हैं. जहां एक तरफ Hero MotoCorp ने अक्टूबर में कुल 7.34 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे, वहीं Honda की बिक्री भी 7.34 लाख यूनिट के पार पहुंच गई. दोनों कंपनियों के आंकड़े बताते हैं कि बाइक और स्कूटर की मांग में तेजी बनी हुई है. जो आने वाले समय में दिवाली तक जारी रहेगी.

क्या कहते हैं हीरो के आंकड़े

Hero MotoCorp ने अक्टूबर 2026 में कुल 7,34,403 दोपहिया वाहनों की बिक्री की है. पिछले साल अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 6,35,808 यूनिट्स बेची थीं. इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर करीब 15.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस शानदार प्रदर्शन में मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों का योगदान रहा है.

अगर दोनों सेगमेंट की अलग-अलग बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प ने बीते अक्टूबर में 6,29,800 यूनिट्स मोटरसाइकिलों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 5,70,753 यूनिट्स था. यानी मोटरसाइकिल की बिक्री में करीब 10.3 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

यह भी पढें: TATA की गाड़ियों पर टूटे लोग! बिकीं 75 हजार से ज्यादा कारें

वहीं, स्कूटर सेगमेंट ने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी ने अक्टूबर में 1,04,603 स्कूटर बेचे, जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 65,055 यूनिट्स था. इस तरह स्कूटर की बिक्री में करीब 60.8 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है. यह दिखाता है कि कंपनी के स्कूटरों की मांग में तेजी आई है.

Advertisement

घरेलू बाजार में Hero की मजबूत पकड़

घरेलू बाजार में भी हीरो मोटोकॉर्प ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी ने अक्टूबर में भारत में 7,05,084 दोपहिया वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,04,829 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इस तरह घरेलू बिक्री करीब 16.6 फीसदी बढ़ी है. हालांकि, एक्सपोर्ट के मोर्चे पर कंपनी को मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा है. अक्टूबर में कंपनी ने 29,319 वाहन विदेशों में भेजे, जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 30,979 यूनिट्स था. यानी एक्सपोर्ट में करीब 5.4 फीसदी की कमी आई है.

FY27 में अब तक 42.79 लाख वाहन 

फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में अब तक हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री 42,79,878 यूनिट्स पर पहुंच गई है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में बेचे गए 36,93,580 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 15.8 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 33,73,019 यूनिट्स से बढ़कर 37,42,465 यूनिट्स हो गई है. वहीं, स्कूटर की बिक्री में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 5,37,413 स्कूटर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी समय में यह आंकड़ा 3,20,561 यूनिट्स था.

Hero Vs Honda Sales
Hero MotoCorp के स्कूटरों की बिक्री में 60.8 फीसदी का इजाफा हुआ है. Photo: ITG


Honda ने किया ओवरटेक

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कुल बिक्री (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट) के मामले में मामूल यूनिट के साथ ही लेकिन हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ दिया है. होंडा ने पिछले महीने कुल 7,34,566 दोपहिया वाहन बेचे, जबकि हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री 7,34,403 यूनिट्स रही. इस तरह होंडा ने हीरो के मुकाबले 163 यूनिट्स ज्यादा बेचकर बाजी मार ली. हालांकि, दोनों कंपनियों के बीच बिक्री का यह अंतर बेहद कम रहा, लेकिन अक्टूबर महीने में कुल सेल्स के मामले में Honda पहले पायदान पर रही.

Advertisement

यह भी पढें: मम्मी-डैडी भी होंगे खुश! इस दिवाली ₹3.50 लाख में घर लाएं कार, देखें ऑप्शन

साल-दर-साल होंडा की बिक्री तकरीबन 13 फीसदी बढ़ी है. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी की कुल बिक्री 6,50,596 यूनिट्स थी. घरेलू बाजार की बात करें तो अक्टूबर में कंपनी ने 6,64,831 यूनिट्स की बिक्री की है. पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 5,98,952 यूनिट्स था. यानी घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है. 

डोमेस्टिक सेल के मामले में होंडा अभी भी हीरो मोटोकॉर्प से पीछे है. हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में बीते अक्टूबर में कुल 7,05,084 दोपहिया वाहनों की बिक्री की, वहीं होंडा ने इस दौरान डोमेस्टिक मार्केट में केवल 6,64,831 यूनिट्स की बिक्री की है. दोनों कंपनियों के बीच खींचतान मची हुई है.

एक्सपोर्ट में Honda ने दिखाई रफ्तार

होंडा के लिए सबसे अच्छी खबर एक्सपोर्ट सेगमेंट से आई है. कंपनी ने पिछले महीने 69,735 दोपहिया वाहन विदेशों में भेजे, जबकि अक्टूबर 2025 में 51,644 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया था. इस तरह कंपनी के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 35 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement