scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

HONDA का बड़ा ऐलान, इस बाइक में आई दिक्कत, कंपनी ने बुलाया वापस

Honda Rebel 500 recall
  • 1/7

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी दमदार क्रूजर बाइक को रिकॉल किया है. हम बात कर रहे हैं होंडा रिबेल 500 की, जिसे कंपनी ने एक दिक्कत की वजह से वापस बुलाया है. कंपनी अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 के बीच बनी होंडा रिबेल 500 को रिकॉल कर रही है. (Photo: bigwingblr.com)

Honda Rebel 500 recall
  • 2/7

ऐसा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी किया जा रहा है. भारत में इस दौरान बनी सिर्फ 96 यूनिट्स ही मौजूदा हैं. इन बाइक्स को हैंडल लॉक से जुड़े एक स्क्रू को फिक्स करने के लिए रिकॉल किया गया है, जिसे असेंबली के दौरान जरूरत के मुताबिक टाइट नहीं किया गया है. (Photo: powersports.honda.com)

Honda Rebel 500 recall
  • 3/7

कुछ परिस्थितियों में ये स्क्रू वक्त के साथ ढीला हो सकता है, जिससे स्टीयरिंग का मूवमेंट प्रभावित हो सकता है. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने बताया है कि इसकी वजह से कोई दिक्कत अभी तक सामने नहीं आई है. (Photo: powersports.honda.com)

Advertisement
Honda Rebel 500 recall
  • 4/7

इस रिकॉल का असर 96 मोटरसाइकिलों पर पड़ रहा है, जो इस दौरान भारत में बिकी हैं. एहतियातन होंडा सभी प्रभावित मोटरसाइकिलों का हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू फ्री में बदलेगी, चाहे गाड़ी की वारंटी में हो या नहीं. (Photo: powersports.honda.com)

Honda Rebel 500 recall
  • 5/7

ऐसा नहीं है कि आपको आज ही अपनी बाइक लेकर होंडा के सर्विस सेंटर पर पहुंचना है. रिकॉल की ये प्रक्रिया नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी. इसके लिए आपको होंडा बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क पर जाना होगा. (Photo: powersports.honda.com)

Honda Rebel 500 recall
  • 6/7

होंडा ने बताया है कि प्रभावित कस्टमर्स को फोन कॉल, एसएमएस नोटिफिकेशन्स और ईमेल कम्युनिकेशन के जरिए संपर्क किया जाएगा. डीलरशिप बाइक के मालिक से संपर्क करके सर्विस को शेड्यूल करेगी.(Photo: powersports.honda.com)

Honda Rebel 500 recall
  • 7/7

अगर आप एक होंडा रिबेल 500 के मालिक हैं, तो कंपनी ने प्रभावित बाइक्स के वेरिफिकेशन के लिए एक ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया है. इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिकॉल कैपेन सेक्शन में जाना होगा. अपनी बाइक का व्हीकल वेरिफिकेशन नंबर डालना होगा. इससे आपको जानकारी मिल जाएगी. (Photo: powersports.honda.com)

Advertisement
Advertisement