फरहाना भट्ट (Fahana Bhatt) एक पत्रकार, सोशल एक्टिविस्ट और अभिनेत्री हैं. वह कश्मीर के श्रीनगर से ताल्लुक रखती हैं. सलमान खान का चर्चित शो ‘बिग बॉस 19’ में 16 प्रतियोगियों में एक हैं. वह इस सीजन की 12वीं कंटेस्टेंट बनीं और उनकी एंट्री ने दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लिया.
फरहाना भट्ट ने बॉलीवुड में अपना सफर साल 2016 में शुरू किया. उनकी पहली फिल्म ‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल्स’ थी, जिसमें उन्होंने सनी कौशल के साथ काम किया. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘लैला मजनूं’ से पहचान मिली. इस फिल्म ने उन्हें नाम और शोहरत तो दी.
फरहाना ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों का दर्द साझा करते हुए बताया कि जब वह सिर्फ चार महीने की थीं, उनके पिता ने परिवार को छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कम उम्र से ही जिंदगी की चुनौतियों का सामना किया. आठवीं कक्षा से ही उन्होंने बतौर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और घर की जिम्मेदारियां अपने कंधों पर उठा लीं. हालांकि, यह फैसला उनके कुछ रिश्तेदारों को पसंद नहीं आया, खासकर उनके मामू को. इस वजह से रिश्तों में दूरी आई, लेकिन उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया.
फरहाना ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. साथ ही उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग ली. फिल्मों के अलावा उन्होंने कई म्यूजिक एलबम्स में भी काम किया है. वह एक प्रशिक्षित डांसर भी हैं.
फरहाना का मानना है कि सच और बेखौफ होकर बोलना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. यही कारण है कि कई बार उन्हें धमकियों का भी सामना करना पड़ा.फरहाना का कहना है कि कई व्लॉग्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी गई. सिर्फ इसलिए कि वह समाज के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती थीं. बावजूद इसके, उन्होंने अपने रास्ते से कभी समझौता नहीं किया.
फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर अपने बयान को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी है. फरहाना ने कहा कि उन्होंने कभी भी भारत के खिलाफ कोई बात नहीं की है और वो देशविरोधी नहीं हैं.
Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट रही फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शोक जताने के बाद हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भारत के खिलाफ कुछ नहीं कहा और वे देशविरोधी नहीं हैं.
फरहाना भट्ट होली पार्टी में पहुंचीं.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर उन लोगों की आलोचना की जो भारत में रहकर दूसरे देशों की तरफदारी करते हैं और देश के बलिदान को नकारते हैं. देवोलीना ने देशभक्ति और वफादारी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि जो देश का नमक खाते हैं, उन्हें उसकी रक्षा करनी चाहिए.
बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया. रॉकी जायसवाल ने बिना नाम लिए तीखी प्रतिक्रिया दी, वहीं यूजर्स ने भी एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया.
अमेरिका और इजरायल संग चल रही जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है.
बिग बॉस 19 से घर-घर में पहचान बनाने वाली फरहाना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो ने उनके करियर को नई उड़ान दी है.
बिग बॉस 19 की रनरअप फरहाना भट्ट अपने बेबाक और बिंदास एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं. मगर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं.
कश्मीर की हसीना फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 के बाद से स्टार बन गई हैं. वो फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं.
फरहाना भट्ट ने फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में उस एपिसोड का जिक्र किया जब पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा हो गया था. उन्होंने नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ दी थी, जिसके बाद घर में काफी बवाल हुआ. फरहाना ने कहा कि सभी लोग नाटक कर रहे थे.
कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें इस साल काफी तगड़ी सक्सेस मिली है. कईयों ने इस साल अपने डेब्यू से बड़ा धमाका किया है, तो किसी का कमबैक यादगार बन गया. जानते हैं 2025 किसके लिए कितना लकी रहा है.
फरहाना भट्ट ने शो के दौरान गौरव खन्ना के टीवी करियर और टीवी एक्टर होने पर भद्दा कमेंट किया था. इसी बात से नाराज होकर एक्टर के पिता ने कहा था कि वो फरहाना भट्ट को थप्पड़ मारना चाहते थे. पिता के इस कमेंट पर अब गौरव ने सफाई दी है.
'बिग बॉस 19' में यूं तो कई जोड़ियां बनीं. लेकिन एक जोड़ी ऐसी भी थी जिसकी चर्चा बहुत कम समय के लिए ही हुई. बसीर अली और फरहाना भट्ट बिग बॉस हाउस में अपनी केमिस्ट्री के चलते सुर्खियों में आए थे. दोनों के बीच पब्लिक ने थोड़ी नजदीकियां भी देखी थी. लेकिन दोनों ने अपनी केमिस्ट्री को दोस्ती का नाम दिया.
मगर अब 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद, बसीर अली ने फरहाना संग अपनी केमिस्ट्री पर बात की है. एल्विश यादव के पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फरहाना को पसंद करते हैं?
बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस पार्टी में कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे, लेकिन फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल नहीं दिखे. अब इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.
बिग बॉस 19 की रनरअप रहीं फरहाना भट्ट अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है. शो खत्म होने के बाद उनका एक इंटरव्यू क्लिप काफी वायरल हुआ. जिसमें उन्होंने कुनिका सदानंद के बेटे से शादी की इच्छा जाहिर की.
इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि हम आपके लिए इस हफ्ते के वायरल फोटोज लेकर आ गए हैं. आइए देखते हैं किन तस्वीरों ने चर्चा बटोरी.
बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. गौरव खन्ना शो के विनर का खिताब जीत चुके हैं. मगर शो में शामिल हुए सेलेब्स अभी भी जश्न में डूबे हुए हैं.
फरहाना भट्ट भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन व्यक्तित्व से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी कि 19वां सीजन उनसे ही जाना जाएगा. खैर अब बात जीत और हार से आगे बढ़ चुकी है. सोशल मीडिया पर फरहाना की निजी जिंदगी को लेकर बहस छिड़ी हुई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो भास्कर भट्ट को डेट कर रही हैं.
बिग बॉस 19 गौरव खन्ना की जीत के साथ खत्म हुआ. उन्होंने कश्मीरी हसीना फरहाना भट्ट को हराया. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने गौरव को फिक्स्ड विनर बताया है. हालांकि गौरव को फिक्स्ड विनर के टैग और लोगों की आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता.
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रोमांच से भरपूर रहा, जहां गौरव खन्ना विनर बने और फरहाना भट रनर-अप रहीं. हालांकि फैंस ने ‘रेड ड्रेस कर्स’ की चर्चा छेड़ दी और कहा कि फरहाना को रेड ड्रेस का श्राप ले डूबा. उन्होंने फरहाना का कम्पैरिजन हिना खान और प्रियंका चाहर चौधरी से कर डाला.