बुलंदशहर (Bulandshahr) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है. बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बुलंदशहर की जनसंख्या लगभग 35 लाख है और इसका क्षेत्रफल 4, 512 वर्ग किमी है. हर एक वर्ग किलोमीटर में 776 लोग रहते हैं (Population). इस जिले की 68.88 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.93 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 55.57 फीसदी है (Bulandshahr Literacy). इस जिले का लिंग अनुपात 896 है (Bulandshahr Sex ratio).
बुलन्दशहर का इतिहास लगभग 1200 साल पुराना है. अहिबरन नाम के राजा ने इसकी स्थापना बरन नाम से की थी. कहा जाता है कि पांडव भी बुलंदशहर के आहार में कुछ दिन रहे थे (Bulandshahr History).
इस जिला के नरौरा में गंगा के किनारे भारत में स्थित परमाणु विद्युत संयंत्रों (Narora Atomic Power Station ) में से एक विद्युत ताप गृह स्थापित और सुचारू रूप से प्रयोग में है.
बुलंदशहर के बुगरासी के आम विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं. यहां सूत कातने, कपड़े बनाने, बरतनों का काम, लकड़ी का काम बुलंदशहर के अलग अलग नगरों में होता है. खुर्जा और बुलन्दशहर में कई नामी आयुर्वेदिक चिकित्सक भी रहे हैं. ये चीनी मिट्टी के काम और बिजली के विभिन्न उपकरण बनाने के लिए भी जाना जाता है.
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में चार बेटों के कारण 75 वर्षीय पति और 70 वर्षीय पत्नी अलग-अलग रहने लगे. दो बेटे मां के साथ हैं तो दो पिता के साथ. पत्नी की तबीयत खराब हुई और इलाज व गुजारे के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने पति से मदद मांगी. महिला सेल की काउंसलिंग के बाद पति ₹5000 मासिक गुजारा भत्ता देने को तैयार हुआ.
दिल्ली में एक 24 वर्षीय शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. फिर मौके से फरार गया है. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि आरोपी की अक्सर पत्नी से विवाद होता था.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बुलंदशहर में रैली की अनुमति न मिलने, पुलिस कार्रवाई, महंगाई और आगामी चुनावों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए.
बुलंदशहर में 11 सितंबर के कार्यक्रम से पहले अखिलेश यादव ने हेलीपैड का VIDEO शेयर किया. उन्होंने जलभराव नहीं होने का दावा करते हुए प्रशासन पर दौरा रद्द कराने का बहाना तलाशने का आरोप लगाया.
Bulandshahr Groom Harsh Firing Video: बुलंदशहर के खुर्जा में दूल्हे शादाब का पिस्टल से 5 सेकंड में 16 बार ताबड़तोड़ फायरिंग करने का वीडियो वायरल. 2022 की घटना पर केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार को दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. अनूपशहर क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में मलबे के नीचे दबकर 62 वर्षीय ओमवती और 12 साल की कुमकुम की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया. सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर कार लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया. पीड़ित अकरम के मुताबिक, वह बच्चों के लिए मिठाई लेने कार से उतरे थे और उनका वर्कर वकार अंदर बैठा था. इसी दौरान एक व्यक्ति कार लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. घटना की वास्तविकता जांच के बाद साफ होगी.
फर्श पर गिरने के बाद गुड्डू पंडित ने अपनी पत्नी अर्चना के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की. अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जंतर-मंतर पर पिता के साथ मारपीट मामले में नाबालिग ने एक शिकायत दी थी कि उसे ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं, शिकायत में स्वतंत्र भारद्वाज का भी नाम है. अब उसके खिलाफ पुरानी FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं.
बुलंदशहर में पत्नी और देवर ने कथित प्रेम संबंध और संपत्ति के लालच में सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई तो पुलिस ने जांच शुरू की. कॉल रिकॉर्डिंग और पूछताछ के बाद पत्नी काजल और देवर उमेश गिरफ्तार हुए.
एक जिला-एक उत्पाद(ODOP) योजना के जरिए बुलंदशहर के खुर्जा की पॉटरी अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बना रही है.
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव में अवैध संबंधों के विरोध और शराब पीकर मारपीट से परेशान पत्नी प्रीति ने अपने पति कृष्ण कुमार की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. रिश्तेदारों के शक होने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बुलंदशहर के खुर्जा में एक शादीशुदा महिला की उसके शादीशुदा प्रेमी ने हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, महिला आरोपी से शादी करना चाहती थी और लगातार उस पर दबाव बना रही थी. मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला पर चाकू से कई वार कर दिए.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 10 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीद का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ है. एफपीओ के जरिए 15 गांवों से रोजाना 500 लीटर गोमूत्र एकत्र कर दवाएं बनाई जा रही हैं. इस योजना में 300 महिलाओं को शेयरहोल्डर बनाकर रोजगार से जोड़ा गया है.
बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास स्वाट टीम और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. गोलीबारी में स्वाट टीम के दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गुजर रहे कांवड़ मार्ग पर एक प्रेमी जोड़ा भी कांवड़ लेकर चल रहा है. कंधों पर 111 लीटर गंगाजल है. दोनों की एक ही मन्नत है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनके परिवार शादी के लिए राजी हो जाएं. ये कहानी खुर्जा के मयंक और बुलंदशहर की दीपिका की है.
बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर हुए कथित हमले के दोनों आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं. दिल्ली पहुंचे आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं. रविवार को घर से निकले दोनों दोस्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साथ हैं और परिजनों को टीवी से घटना की जानकारी मिली.
बुलंदशहर में मूसलाधार बारिश के दौरान नाले में बही कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. एनडीआरएफ, पीएसी फ्लड और नगर पालिका की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि परिजनों ने स्कूल प्रशासन और नगर पालिका की लापरवाही पर कड़े सवाल उठाए हैं.
बुलंदशहर में बारिश के दौरान स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय चारू 2 फीट पानी के बीच खुले नाले में गिरकर बह गई. 24 घंटे बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है. NDRF, फ्लड पीएसी और गोताखोरों की टीमें काली नदी तक सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
आगरा में फ्रिज के अंदर बर्फ से 'शिवलिंग' बनने के बाद अब बुलंदशहर के शिकारपुर में तालाब सौंदर्यीकरण के दौरान शिवलिंग जैसी आकृति निकली है. इसे देखकर लोगों में भारी उत्साह है और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना शुरू कर दी है. नगर पालिका अध्यक्ष ने जांच कराकर मंदिर निर्माण की मांग की है.
यूपी के बुलंदशहर की सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव के पास जनता से मिलने की फुर्सत ही नहीं थी. देखें वीडियो.