बांका
बांका (Banka) भारत के बिहार राज्य (Bihar) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है. यह जिला बिहार राज्य के सुदूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है. जिले की पूर्वी और दक्षिणी सीमा झारखंड राज्य के गोड्डा जिले के साथ मिलती है. पश्चिम और उत्तर पूर्व में यह जमुई (Jamui) और मुंगेर (Munger) जिले से घिरा है. यह बिहार के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्रों में से एक है. यह बिहार के भीतर 10वां सबसे बड़ा शहर है. इस जिले का क्षेत्रफल 3,020 वर्ग किलोमीटर है (Banka Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बांका की जनसंख्या (Banka Population) 20.35 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 674 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 907 है. इस जिले की 58.17 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 67.62 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 47.66 फीसदी है (Banka Literacy).
मंदार हिल (Mandar Hill) के कारण यह शहर ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है जहां हिंदू रीति-रिवाजों से समुद्र मंथन हुआ था. महाकाव्यों और पुराणों में संरक्षित परंपराओं के अनुसार, मनु के प्रपौत्र अनु के वंशजों ने पूर्व में अनाव साम्राज्य की स्थापना की. बाद में, यह राज्य राजा बलि के पांच पुत्रों में विभाजित हो गया. इतिहास के मुताबिक अंग के राजाओं में एक समकालीन और अयोध्या के राजा दशरथ के मित्र थे. उनका परपोता चंपा था जिसके बाद अंग की राजधानी, जिसे तब तक मालिनी के नाम से जाना जाता था, का नाम बदलकर चंपा कर दिया गया. अंग, मगध के साथ, सबसे पहले वैदिक साहित्य में अथर्ववेद संहिता में इनका उल्लेख मिलता है जो बौद्ध धर्मग्रंथों में उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों में अंग का उल्लेख है. जो अब बांका जिले का इतिहास बन गया है (Banka History). बांका जिले का गठन 21 फरवरी 1991 को हुआ था (Banka District Formation).
यहां के पर्यटक स्थलों में जेस्थ गौर मठ, पापरनी, लक्षदीप मंदिर प्रमुख है (Banka Tourist Places).
बांका के गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर के प्रभारी हेडमास्टर विकास कुमार को नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद रजिस्ट्रेशन के काम के बहाने छात्रा को कार्यालय बुलाकर गलत नीयत से उसके शरीर को छुआ गया. शिकायत पर पुलिस ने POCSO समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया.
बिहार के बांका में पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े एक आरोपी को पकड़ा है. उसके पास से करीब 10.37 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोने के गहने मिले हैं. चांदी के लॉकेट, मोतियों की माला, चांदी जैसा सामान और एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है. अब उससे पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं.
बिहार के आरा में कंप्यूटर क्लास से घर लौट रही 19 वर्षीय छात्रा ने ऑटो चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्रा के मुताबिक, जब उसने चालक की हरकत का विरोध करते हुए ऑटो रोकने को कहा तो उसने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी. खुद को मुश्किल में घिरा देख छात्रा ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी.
दिल्ली से लेकर देहरादून और बिहार के बांका, जमुई और समस्तीपुर तक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाओं ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कहीं सड़क पर रोककर बदसलूकी का आरोप है, तो कहीं इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. सवाल सिर्फ इन घटनाओं का नहीं. सवाल ये है कि आखिर बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जमुई और समस्तीपुर की शर्मनाक घटनाओं के बाद अब बांका जिले से भी युवती के साथ अभद्रता का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना बांका के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक युवती के साथ खुलेआम बदसलूकी और छेड़छाड़ कर रहे हैं.
जमुई की घटना के बाद अब बिहार को शर्मसार करने वाला एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खास बात तो ये है कि वीडियो बिहार के बांका के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का है. इस वीडियो में कुछ मनचले युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसपर कार्रवाई की है.
बिहार के बांका जिले के मशहूर मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करते और मारपीट की कोशिश करते दिख रहे हैं.
बिहार के बांका स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. वीडियो में कुछ लड़कें एक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, वीडियो 3 सितंबर का है, लेकिन 22 सितंबर को सामने आने के बाद सत्यापन किया गया और 6 अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
बिहार के बांका में मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना पर DCM जनरेटर ट्रक को रोककर तलाशी ली. जनरेटर के केबिन में छिपाकर रखे 637 कार्टन इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई. कुल 5688 लीटर शराब जब्त की गई है. टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के जरिए तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
बिहार के बांका में मद्य निषेध टीम ने DCM जनरेटर ट्रक से 637 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. जनरेटर के केबिन में छिपाकर रखी गई इंपीरियल ब्लू व्हिस्की की कुल मात्रा 5688 लीटर बताई गई है. मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है.
बांका में पारिवारिक विवाद के बाद पति पर अपनी पत्नी की चाकू से हत्या करने का आरोप लगा है. दोनों विवाद सुलझाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन सुनसान जगह पर फिर कहासुनी हो गई. आरोप है कि पति ने गले और पेट पर कई वार कर दिए. चीख सुनकर पहुंचे राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
बिहार के बांका के अमरपुर में रविवार शाम स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद हमलावर वाहन समेत फरार हो गए. मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस फॉरेंसिक टीम भी जांच में लगी है. वहीं, मृतकों के साथ मौजूद तीसरा युवक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
बांका के अमरपुर में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस कार्रवाई में 200 से ज्यादा दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को हटाकर ट्रैफिक सिस्टम में सुधार किया गया. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया.
बिहार के बांका के रजौन में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की। बताया जा रहा है कि खुशहालपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश था।
बिहार के बांका जिले के रजौन प्रखंड के खुशहालपुर गांव में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बिहार के बांका जिले के फुल्लीडूमर BDO अमित प्रताप सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 75 हजार रुपये कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पटना से पहुंची टीम ने नेहरू कॉलोनी स्थित उनके निजी आवास पर ट्रैप कार्रवाई की. मौके पर मौजूद BDO के मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया.
बिहार के बांका में पांच दिन से लापता 21 वर्षीय दशरथ गोस्वामी की लाश गांव के पास कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया. अब उसके परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पढ़ें पूरी कहानी.
Banka Boy News: बांका जिले में एक लड़के को देखकर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब वो वट सावित्री पूजा करता दिखा. अपने दोस्त के लिए पत्नी की तरह सज-संवरकर वो पूजा करने पहुंचा था. इस दौरान वट के नीचे पूजा कर रही महिलाएं हैरान रह गईं. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष चुने जाते ही एक्शन शुरू हो गया है. बांका लोकसभा सीट से पार्टी सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता को खत्म कराने की नोटिस लोकसभा स्पीकर को सौंपी गई है. सवाल उठता है कि जेडीयू अपने ही सांसद की सदस्यता क्यों खत्म कराना चाहती है?
बांका के साहेबगंज बाजार में गुरुवार देर रात एक चाय की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच गैस सिलेंडर फट गए. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन सिलेंडरों के लगातार फटने से चुनौती बनी हुई है. स्थानीय लोग और प्रशासन सुरक्षित दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.
बिहार के बांका में एक दो बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर अपने ही भांजे से मंदिर में शादी रचा ली. महिला ने खुद पति को फोन पर फोटो भेजकर इस रिश्ते की जानकारी दी. इस मामले सबको हैरान कर दिया है. जानें पूरी कहानी.