बिहार के बांका में करवाचौथ के दिन शराब को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मामूली कहासुनी के बाद पति द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से परिवार में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.