scorecardresearch
 

बांका में डबल मर्डर, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां, मौके पर ही मौत

बिहार के बांका के अमरपुर में रविवार शाम स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद हमलावर वाहन समेत फरार हो गए. मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस फॉरेंसिक टीम भी जांच में लगी है. वहीं, मृतकों के साथ मौजूद तीसरा युवक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

Advertisement
X
अज्ञात हमलावरों ने युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की. (Photo: Representational)
अज्ञात हमलावरों ने युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की. (Photo: Representational)

बिहार के बांका से डबल मर्डर का मामला सामने आया है. यहां स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वाहन समेत फरार हो गए.

ये मामला जिले के अमरपुर प्रखंड की रतनपुर मकदूम्मा पंचायत स्थित बलिया गांव का है. रविवार की शाम करीब छह बजे हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. 

मृतकों की पहचान बलिया गांव निवासी गुंजन सिंह और सीटू सिंह के रूप में हुई है. वारदात की जानकारी मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की.

सबूत जुटा रही पुलिस

कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, SDPO अमर विश्वास और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गोलीबारी का लग रहा है.

मौके से एक युवक फरार 

चश्मदीदों के मुताबिक, स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने दोनों युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर तेज रफ्तार से फरार हो गए. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतकों के साथ एक तीसरा युवक भी मौजूद था, जो गोलीबारी के बाद वहां से भाग गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और उससे पूछताछ के बाद घटना की वजह पता चल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पत्नी ने पति का कत्ल करके बाथरूम में ही गाड़ दिया, देखें आगरा के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से मिले सबूतों के आधार पर कई पहलुओं पर जांच जारी है. एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान करके जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement